Breaking News: राजस्थान में शोभायात्रा पर पत्थर फेंके जाने के बाद तनाव, करौली में धारा 144 लागू

Breaking News Updates: राजस्थान के करौली में शोभायात्रा पर पथराव कर दिया गया. इसकी वजह से क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया है. अरुणाचल प्रदेश के तिराप जिले में दो आम नागरिक ‘भूलवश’ सेना की गोली लगने से घायल हो गये. इमरान खान ने अपनी पार्टी के प्रतिनिधियों को चेतावनी दी है. जानें हर अपडेट खबर यहां.

Live Updates
4:19 AM. 3 Apr 22 10:49 PM. 2 Apr

राजस्थान में शोभायात्रा पर पत्थर फेंके जाने के बाद तनाव

राजस्थान के करौली जिला में आज एक शोभायात्रा पर पथराव कर दिया गया. इसकी वजह से क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया है. तनाव के मद्देनजर 3 अप्रैल की आधी रात तक के लिए इंटरनेट सेवा को ठप कर दिया गया है. करौली में शाम 6:30 बजे से 4 अप्रैल की रात 12 बजे तक के लिए धारा 144 लगा दिया गया है. करौली के डीएम राजेंद्र सिंह शेखावत ने यह जानकारी दी है.

4:19 AM. 3 Apr 22 10:49 PM. 2 Apr

अरुणाचल में दो लोग ‘भूलवश’ सेना की गोली से घायल

अरुणाचल प्रदेश के तिराप जिले में दो आम नागरिक ‘भूलवश’ सेना की गोली लगने से घायल हो गये. सेना के सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि ये घटना शुक्रवार शाम को चासा गांव में उस समय हुई, जब दो ग्रामीण नदी में मछली पकड़ने के बाद घर वापस लौट रहे थे. ग्रामीणों की पहचान नोक्फया वांगदान (28) और रामवांग वांग्सू (23) के रूप में हुई है.

4:19 AM. 3 Apr 22 10:49 PM. 2 Apr

इमरान ने अपनी ही पार्टी के प्रतिनिधियों को दी चेतावनी

इमरान खान ने अपनी पार्टी के प्रतिनिधियों को चेतावनी दी है. कहा है कि अगर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के किसी भी सदस्य ने पंजाब के मुख्यमंत्री के चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार चौधरी परवेज इलाही के पक्ष में मतदान नहीं किया या वोटिंग से दूर रहे, तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी. उन्हें अयोग्य करार दिया जायेगा.

4:19 AM. 3 Apr 22 10:49 PM. 2 Apr

अरविंद केजरीवाल ने अहमदाबाद में किया रोड शो

दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्रियों ने आज अहमदाबाद में एक रोड शो किया. अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली और पंजाब में तो हमने झंडे गाड़ दिये हैं. अब बारी गुजरात की है.

4:19 AM. 3 Apr 22 10:49 PM. 2 Apr

शाहबाज शरीफ की जमानत रद्द करने पर सुनवाई पूरी, फैसला 4 अप्रैल को

पाकिस्तान में नेता प्रतिपक्ष शाहबाज शरीफ की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी हो गयी है. उनकी जमानत को रद्द करने पर सोमवार (4 अप्रैल) को फैसला होने की उम्मीद है. पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने यह जानकारी दी है.

4:19 AM. 3 Apr 22 10:49 PM. 2 Apr

अग्निमित्रा पाल जानी-मानी डिजाइनर हैं, वह लूटेंगी नहीं

अभिनेता से नेता बने मिथुन चक्रवर्ती करीब एक साल बाद फिर सार्वजनिक रूप से सामने आये हैं. उन्होंने कहा है कि अग्निमित्रा पाल जानी-मानी डिजाइनर हैं. उनका बैकग्राउंड बहुत बढ़िया है. वह कभी लूटपाट नहीं करेंगी. वह समाज के विकास में अपना योगदान देंगी. इसलिए आइए, डरिए मत, घरों से निकलिए और अग्निमित्रा पाल को वोट दीजिए. अग्निमित्रा पाल आसनसोल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं.

मुख्य बातें

Breaking News Updates: राजस्थान के करौली में शोभायात्रा पर पथराव कर दिया गया. इसकी वजह से क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया है. अरुणाचल प्रदेश के तिराप जिले में दो आम नागरिक ‘भूलवश’ सेना की गोली लगने से घायल हो गये. इमरान खान ने अपनी पार्टी के प्रतिनिधियों को चेतावनी दी है. जानें हर अपडेट खबर यहां.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >