Breaking News: सरदार भगवंत मान ने अपने कैबिनेट मंत्रियों के नाम का किया ऐलान
Copied link
Breaking News Updates: चंद्रपुरा थर्मल के स्विचयार्ड में ब्लास्ट के बाद कई शहरों की लाइन कट गयी है. चंद्रपुरा में भी बिजली नहीं है. केरल में मिट्टी का टीला ढहने से उसमें 5 मजदूर दब गये. पंजाब में मंत्रिमंडल का विस्तार कल. देश दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
3:54 AM. 19 Mar 223:54 AM. 19 Mar
सरदार भगवंत मान ने अपने कैबिनेट मंत्रियों के नाम का किया ऐलान
पंजाब के नये मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने कैबिनेट मंत्रियों के नाम का ऐलान कर दिया है. उनके मंत्रिमंडल के 10 सदस्य कल सुबह 11 बजे शपथ लेंगे.
3:54 AM. 19 Mar 223:54 AM. 19 Mar
चंद्रपुरा थर्मल के स्विचयार्ड में ब्लास्ट कई शहरों की बिजली गुल
चंद्रपुरा थर्मल के स्विचयार्ड में ब्लास्ट हो गया है. इसकी वजह से कई शहरों की लाइन कट गयी है. चंद्रपुरा में भी बिजली नहीं है. चंद्रपुरा प्लांट में भी छाया अंधेरा.
3:54 AM. 19 Mar 223:54 AM. 19 Mar
भगवंत मान की सरकार के 10 मंत्री कल लेंगे शपथ
पंजाब की नवनिर्वाचित सरकार के 10 मंत्री कल यानी 19 मार्च को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे. भगवंत मान की सरकार में जिन लोगों को मंत्री बनाया जायेगा, उनके नाम हरपाल सिंह चीमा, डॉ बलजीत कौर, हरभजन सिंह ईटीओ एवं डॉक्टर विजय सिंगला शामिल हैं.
3:54 AM. 19 Mar 223:54 AM. 19 Mar
20 मार्च को बेंगलुरु पहुंचेगा नवीन शेखरप्पा का शव
रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान हुई भीषण गोलाबारी में गोली लगने से कर्नाटक के मेडिकल स्टूडेंट की यूक्रेन में मौत हो गयी थी. नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर नामक उस स्टूडेंट का शव 20 मार्च को बेंगलुरु पहुंचेगा. मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने यह जानकारी दी है.
3:54 AM. 19 Mar 223:54 AM. 19 Mar
केरल में मिट्टी का टीला धंसने से 4 प्रवासी श्रमिकों की मौत
केरल में मिट्टी का टीला धंसने से 4 प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गयी. दो अन्य घायल हुए हैं. हादसा 18 मार्च को कोच्चि के कलमसेरी में निर्माणाधीन इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी में हुआ. एक व्यक्ति अभी भी मलबे में दबा हुआ है. उसे निकालने के लिए ऑपरेशन जारी है. एर्नाकुलम के डिस्ट्रिक्ट कलक्टर जफर मलिक ने यह जानकारी दी.
3:54 AM. 19 Mar 223:54 AM. 19 Mar
पूर्व फुटबॉलर और भाजपा नेता कल्याण चौबे पर हमले की खबर
पूर्व फुटबॉलर और भारतीय जनता पार्टी के नेता कल्याण चौबे पर हमले की खबर है. बताया जा रहा है कि पूर्व बर्दवान जिला के जमालपुर स्थित माशाग्राम रेलवे क्रॉसिंग के निकट कल्याण चौबे की कार पर हमला किया गया.
3:54 AM. 19 Mar 223:54 AM. 19 Mar
गुलाम नबी आजाद सोनिया गांधी के घर पहुंचे
कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता और जी-23 के सदस्य गुलाम नबी आजाद कांग्रेस पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर पहुंचे हैं. सोनिया गांधी को वह जी-23 के नेताओं की भावना से अवगत करायेंगे, ऐसी संभावना है. कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर जी-23 के नेता काफी मुखर हो गये हैं.
3:54 AM. 19 Mar 223:54 AM. 19 Mar
बीएसएफ जवानों से भरी गाड़ी जलाशय में गिरी, एक जवान की मौत
असम के साउथ सलमारा मानकछार जिला में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) जवानों से भरा एक वाहन जलाशय में गिर गया. एक जवान की मौत हो गयी और तीन जवानों को सुरक्षित निकाल लिया गया. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. घटना भारत-बांग्लादेश सीमा के पास हुई.
3:54 AM. 19 Mar 223:54 AM. 19 Mar
जल विवाद पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने बुलायी सर्वदलीय मीटिंग
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने विधान सौंध में सर्वदलीय बैठक बुलायी. बेंगलुरु स्थित विधान सौध में बुलायी गयी बैठक में इंटरस्टेट वाटर डिस्प्यूट पर चर्चा हुई. बैठक में कांग्रेस नेता सिद्दारमैया, बीके हरिप्रसाद और जनता दल सेक्युर के नेता भी मौजूद थे.
3:54 AM. 19 Mar 223:54 AM. 19 Mar
केरल में मिट्टी का टीला ढहा, 5 मजदूर दबे
केरल में मिट्टी का टीला ढहने से उसमें 5 मजदूर दब गये. हादसा कोच्चि के पास स्थित एक कंस्ट्रक्शन साइट पर हुआ.
3:54 AM. 19 Mar 223:54 AM. 19 Mar
कल कैबिनेट का विस्तार करेंगे भगवंत मान
पंजाब में कल होगा मंत्रिमंडल का विस्तार. 19 मार्च को सुबह 11 बजे भगवंत मान अपनी कैबिनेट का विस्तार करेंगे. इसके बाद 12:30 बजे सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक होगी.
8:11 PM. 18 Mar 228:11 PM. 18 Mar
नवाब मलिक के इस्तीफे पर विचार करना होगा- कृपाशंकर
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री को लेकर एक बार फिर बीजेपी ने एनसीपी पर हमला बोला है. बीजेपी नेता कृपाशंकर ने कहा है कि शरद पवार को महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक के इस्तीफे पर विचार करना होगा.(आजतक न्यूज)
8:11 PM. 18 Mar 228:11 PM. 18 Mar
ऑस्ट्रेलिया का 11 रूसी बैंकों और सरकारी एजेंसियों पर प्रतिबंध
अमेरिका और यूरोपिय देशों के बाद अब ऑस्ट्रेलिया ने रूस के खिलाफ कड़ा एक्सन लिया है. ऑस्ट्रेलिया ने 11 रूसी बैंकों और सरकारी एजेंसियों पर प्रतिबंध लगा दिया है.
8:11 PM. 18 Mar 228:11 PM. 18 Mar
इस्कॉन मंदिर हमला पर चिंता
ढाका में इस्कॉन राधाकांत मंदिर पर हमले पर लेकर मंदिर में रहने वाले श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ गई है. उनका कहना है कि ये हमले गंभीर चिंता का विषय हैं. हम बांग्लादेश सरकार से सख्त कार्रवाई करने और देश में हिंदू अल्पसंख्यकों को सुरक्षा प्रदान करने का अनुरोध करते हैं.
8:11 PM. 18 Mar 228:11 PM. 18 Mar
निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को Y श्रेणी की सुरक्षा
द कश्मीर फाइल फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को पूरे भारत में CRPF कवर के साथ Y श्रेणी की सुरक्षा दी गई है. सूत्रों के हवाले से खबर मिला है. बता दें, फिल्द को लेकर पूरे देश में अलग अलग प्रतिक्रियाएं हैं. जिसके बाद इसके निर्देशक को विशेष सुरक्षा दी गई है.
8:11 PM. 18 Mar 228:11 PM. 18 Mar
पीएम मोदी ने की मीडिया की तारीफ
पीएम मोदी ने की मीडिया की तारीफ की है. उन्होंने कहा है कि योग, फिटनेस और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को लोकप्रिय बनाने में मीडिया ने बहुत उत्साहजनक भूमिका निभाई है.
8:11 PM. 18 Mar 228:11 PM. 18 Mar
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने खेली होली
मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लोगों के साथ खेली जमकर होली
8:11 PM. 18 Mar 228:11 PM. 18 Mar
कोरोना वायरस के 2,528 नए मामले
देश में कोरोना वायरस के 2,528 नए मामले सामने आये हैं. वहीं, कोरोना के कारण 149 मरीजों की मौत हुई है. जबकि, 3,997 मरीज रिकवरी कर अपने घरों को लौट गए हैं.
8:11 PM. 18 Mar 228:11 PM. 18 Mar
परीक्षा देने का मिलेगा दोबारा मौका
हिजाब विवाद जिन बच्चों के एग्जाम छूटे हैं उन्हें परीक्षा देने का फिर से मौका दिया जाएगा. कर्नाटक सरकार ने ये बात कही है.(आजतक न्यूज)
12:16 PM. 18 Mar 2212:16 PM. 18 Mar
व्लादिमीर पुतिन तानाशाह, हत्यारा और ठग- अमेरिका
यूक्रेन पर रूस के तेज होते हमलों के बीच अमरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को तानाशाह, हत्यारा और ठग बताया है. वहीं , रूस के खिलाफ यूक्रेन के समर्थन में अब कई देश आने लगे हैं. इसी कड़ी में लेबनान रूस के खिलाफ यूक्रेन के समर्थन में खड़ा हो गया है. बता दें वो अरब का पहला देश है तो रूस के खिलाफ खड़ा है.
12:16 PM. 18 Mar 2212:16 PM. 18 Mar
Posted by: Pritish Sahay
मुख्य बातें
Breaking News Updates: चंद्रपुरा थर्मल के स्विचयार्ड में ब्लास्ट के बाद कई शहरों की लाइन कट गयी है. चंद्रपुरा में भी बिजली नहीं है. केरल में मिट्टी का टीला ढहने से उसमें 5 मजदूर दब गये. पंजाब में मंत्रिमंडल का विस्तार कल. देश दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…