जापान की सायाका ताकाहाशी से हारी पीवी सिंधु

Breaking News Updates: ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन ओपेन 2022 के दूसरे दौर में भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधू जापान की सायाका ताकाहाशी से हार गयी हैं. जापानी शटलर ने सिंधू को 19-21, 21-16 और 17-21 से मात दी. देश दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ

Live Updates
4:15 AM. 18 Mar 22 10:45 PM. 17 Mar

जापान की सायाका ताकाहाशी से हारी पीवी सिंधु

ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन ओपेन 2022 के दूसरे दौर में भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधू जापान की सायाका ताकाहाशी से हार गयी हैं. जापानी शटलर ने सिंधू को 19-21, 21-16 और 17-21 से मात दी.

4:15 AM. 18 Mar 22 10:45 PM. 17 Mar

आयकर विभाग ने इतिहास रचा

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन जेबी महापात्र ने कहा है कि आयकर विभाग अपने इतिहास का ‘सबसे ज्यादा’ कर संग्रह दर्ज किया है. देश में चालू वित्त वर्ष में प्रत्यक्ष कर संग्रह में 48 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. इसमें अग्रिम कर संग्रह के आंकड़ों से मदद मिली है. चालू वित्त वर्ष में अग्रिम कर भुगतान में 41 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

4:15 AM. 18 Mar 22 10:45 PM. 17 Mar

15-20 भारतीय यूक्रेन छोड़ना चाहते हैं: विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि युद्धग्रस्त यूक्रेन में 15-20 भारतीय हैं, जो वहां से बाहर निकलना चाहते हैं. उन्हें सभी तरह की मदद प्रदान की जा रही है. मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि ‘ऑपरेशन गंगा’ अभी भी जारी है. अरिंदम बागची ने कहा कि यह युद्ध की स्थिति है, लेकिन जो भी बाहर आना चाहते हैं, उन्हें निकालने का काम हम जारी रखेंगे. तीन दिन पहले तक वहां करीब 50 भारतीय थे. 15-20 लोग यूक्रेन छोड़ना चाहते हैं.

4:15 AM. 18 Mar 22 10:45 PM. 17 Mar

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा 19-20 मार्च को भारत आयेंगे

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा 19 मार्च को दो दिवसीय यात्रा पर भारत आ रहे हैं. यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 14वें भारत-जापान शिखर बैठक में हिस्सा लेंगे. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने यह जानकारी दी. कहा कि जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत के आधिकारिक दौरे पर आ रहे हैं.

4:15 AM. 18 Mar 22 10:45 PM. 17 Mar

केरल में कोविड-19 से 130 लोगों की मौत, 922 नये मामले सामने आये

केरल में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 922 नये मामले सामने आये और 130 लोगों की मौत हो गयी. इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 65,25,032 हो गयी है. यहां जारी सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक कोविड-19 से 130 और लोगों की मौत हुई, जिससे मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 67,138 हो गयी है. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने यह खबर दी है.

4:15 AM. 18 Mar 22 10:45 PM. 17 Mar

डॉ आशीष झा अमेरिका के कोविड19 रिस्पांस को-ऑर्डिनेटर नियुक्त

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर आशीष झा को व्हाइट हाउस कोविड19 रिस्पांस को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किया है. राष्ट्रपति ने कहा कि ऐसे समय में जब हम एक और महामारी की तरफ बढ़ रहे हैं, इसको रोकने की रणनीति बनाने के लिए डॉ आशीष झा सबसे सही व्यक्ति हैं.

मुख्य बातें

Breaking News Updates: ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन ओपेन 2022 के दूसरे दौर में भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधू जापान की सायाका ताकाहाशी से हार गयी हैं. जापानी शटलर ने सिंधू को 19-21, 21-16 और 17-21 से मात दी. देश दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >