Breaking News: कल सोनिया गांधी से मिल सकते हैं गुलाम नबी आजाद
Copied link
Breaking News Updates: कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता गुलाम नबी आजाद कल (17 मार्च 2022 को) सोनिया गांधी से मिल सकते हैं. इस बैठक में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के भी मौजूद रहने की संभावना है. गुलाम नबी आजाद जी-23 के नेताओं की राय से सोनिया गांधी को अवगत करायेंगे.
3:16 AM. 17 Mar 223:16 AM. 17 Mar
कल सोनिया गांधी से मिल सकते हैं गुलाम नबी आजाद
कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता गुलाम नबी आजाद कल (17 मार्च 2022 को) सोनिया गांधी से मिल सकते हैं. इस बैठक में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के भी मौजूद रहने की संभावना है. गुलाम नबी आजाद जी-23 के नेताओं की राय से सोनिया गांधी को अवगत करायेंगे.
3:16 AM. 17 Mar 223:16 AM. 17 Mar
हरभजन सिंह को राज्यसभा भेज सकती है आम आदमी पार्टी
क्रिकेटर हरभजन सिंह को आम आदमी पार्टी राज्यसभा भेज सकती सकती है. सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने यह खबर दी है.
3:16 AM. 17 Mar 223:16 AM. 17 Mar
यूक्रेन पर तुरंत अपने हमले रोके रूस- आईसीजे
रूस अब यूक्रेन पर हमला नहीं कर सकता. इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस ने साफ कहा है कि यूक्रेन पर तुरंत अपने हमले रोके रूस. यूक्रेन की याचिका पर आईसीजे ने यह निर्णय दिया है.
3:16 AM. 17 Mar 223:16 AM. 17 Mar
उत्तरी जापान में 7.3 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी
उत्तरी जापान में फुकुशिमा के तट पर बुधवार शाम को 7.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके चलते सुनामी की चेतावनी जारी की गयी. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र समुद्र में 60 किलोमीटर की गहराई में था. यह क्षेत्र उत्तरी जापान का हिस्सा है, जो वर्ष 2011 में 9 तीव्रता वाले विनाशकारी भूकंप और सुनामी से तबाह हो गया था. भूकंप के कारण परमाणु आपदा भी आयी थी. भूकंप से जानमाल को हुए नुकसान के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है.
2:09 AM. 17 Mar 222:09 AM. 17 Mar
15 मार्च तक 6.63 करोड़ के इनकम टैक्स रिटर्न फाइल हुए
वर्ष 2021-22 में 15 मार्च तक 6.63 करोड़ इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल किये गये हैं. वित्त मंत्रालय ने आज यह जानकारी साझा की है.
2:09 AM. 17 Mar 222:09 AM. 17 Mar
लद्दाख में भूकंप
लद्दाख में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. बुधवार आये भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 आंकी गयी. झटका शाम 7:05 बजे आये. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने यह जानकारी दी है.
2:09 AM. 17 Mar 222:09 AM. 17 Mar
झारखंड हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज दिल्ली के लोकायुक्त बने
झारखंड हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज हरिश्चंद्र मिश्र को दिल्ली का नया लोकायुक्त नियुक्त किया गया है. दिल्ली में लोकायुक्त का पद दिसंबर 2020 से खाली था.
2:09 AM. 17 Mar 222:09 AM. 17 Mar
गुलाम नबी आजाद के घर जी-23 की बैठक
गांधी परिवार के खिलाफ सियासत तेज हो गयी है. सोनिया गांधी एवं उनके परिवार के खिलाफ बयानबाजी करने वाले जी-23 के नेताओं की दिल्ली स्थित गुलाम नबी आजाद के आवास पर बैठक हो रही है. बैठक में मणिशंकर अय्यर भी शामिल हो रहे हैं.
2:09 AM. 17 Mar 222:09 AM. 17 Mar
प्रमोद सावंत गोवा के, बीरेन सिंह मणिपुर के मुख्यमंत्री
गोवा और मणिपुर में मुख्यमंत्री नहीं बदलने का फैसला भाजपा ने लिया है. प्रमोद सावंत गोवा के, तो एन बीरेन सिंह मणिपुर के मुख्यमंत्री होंगे. दोनों होली के बाद शपथ लेंगे.
2:09 AM. 17 Mar 222:09 AM. 17 Mar
भगवंत मान ने कार्यभार संभाला
पंजाब के नये मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपना कार्यभार संभाल लिया है. भगत सिंह के गांव में शपथ लेने के बाद आम आदमी पार्टी की सरकार के सरदार भगवंत मान चंडीगढ़ स्थित पंजाब सिविल सेक्रेटेरियट पहुंचे और अपना कार्यभार संभाला.
2:09 AM. 17 Mar 222:09 AM. 17 Mar
चेन्नई के अन्नानगर की इमारत में लगी आग, 6 लोगों को बचाया गया
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के अन्ना नगर में आज एक कॉमर्शियल बिल्डिंग में आग लग गयी. दमकलकर्मियों ने 6 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है.
2:09 AM. 17 Mar 222:09 AM. 17 Mar
राष्ट्रपति चुनाव में हमारे बगैर आगे नहीं बढ़ पायेंगे
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को ललकारा है. बंगाल विधानसभा में ममता दी ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव बहुत जल्द होने वाले हैं. हमारी मदद के बगैर आप आगे नहीं बढ़ पायेंगे. आपको यह नहीं भूलना चाहिए.
7:13 PM. 16 Mar 227:13 PM. 16 Mar
सोनिया गांधी ने पंजाब के सांसदों के साथ की बैठक
पंजाब विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद वहां के सांसदों के साथ सोनिया गांधी ने बैठक की और आगे की रणनीति पर चर्चा की.
6:12 PM. 16 Mar 226:12 PM. 16 Mar
प्रमोद सावंत होंगे गोवा के अगले सीएम
गोवा के अगले सीएम प्रमोद सावंत ही होंगे. बीजेपी आलाकमान ने इस बात की हरी झंडी दे दी है. (आजतक न्यूज)
6:12 PM. 16 Mar 226:12 PM. 16 Mar
हिजाब मामले पर होली बाद सुनवाई
हिजाब बैन मामले पर होली की छुट्टी के बाद सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
6:12 PM. 16 Mar 226:12 PM. 16 Mar
दिल्ली कैपिटल्स की बस में तोड़फोड़
IPL से पहले दिल्ली कैपिटल्स की बस में तोड़फोड़ की खबर सामने आ रही है. आजतक न्यूत के हवाले से खबर है कि मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स की टीम की बस पर हमला किया गया. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने पार्किंग में खड़ी बस में तोड़फोड़ की. घटना के बाद पुलिस ने एक मामला दर्ज कर 5 मनसे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है.
6:12 PM. 16 Mar 226:12 PM. 16 Mar
यूपी सरकार से रिपोर्ट तलब
लखीमपुर खीरी में गवाह पर हमला मामले में CJI की अगुवाई वाली बेंच ने यूपी सरकार से रिपोर्ट मांगी है. (आजतक न्यूज)
6:12 PM. 16 Mar 226:12 PM. 16 Mar
नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया इस्तीफा
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. बता दें, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के पीसीसी अध्यक्षों से कहा था कि वे पीसीसी के पुनर्गठन की सुविधा के लिए अपना इस्तीफा दें.
6:12 PM. 16 Mar 226:12 PM. 16 Mar
3 आतंकवादी ढेर
श्रीनगर जिले के नौगाम इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में 3 आतंकवादी मारे गए हैं. सुरक्षाबलों को मौके से हथियार और गोला-बारूद समेत कई आपत्तिजनक सामान मिले हैं. सुरक्षाबल पूरे इलाके में सर्च अभियान चला रही है.
6:12 PM. 16 Mar 226:12 PM. 16 Mar
सुरक्षाबलों ने किया एक आतंकी को ढेर
श्रीनगर एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने किया एक आतंकी को ढेर. सुरक्षाबलों की ऑपरेशन अभी भी जारी है.
6:12 PM. 16 Mar 226:12 PM. 16 Mar
भगवंत मान आज लेंगे शपथ
पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान आज गांव खटकड़कलां में पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, जिसे लेकर सभी तैयारियां की जा रही हैं.
12:34 PM. 16 Mar 2212:34 PM. 16 Mar
सुरक्षा बलों के साथ आतंकियों की मुठभेड़
जम्मू कश्मीर के श्रीनगर स्थित नौगाम इलाके में सुरक्षा बलों के साथ आतंकियों की मुठभेड़ जारी. दोनों ओर से फायरिंग. (आजतक न्यूज)
12:34 PM. 16 Mar 2212:34 PM. 16 Mar
2 से 14 साल के बच्चों को कोरोना का टीका
राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर झारखंड में 12 से 14 साल के बच्चों को कोरोना वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत हो रही है. झारखंड में करीब 24 लाख बच्चों को कोरोना से बचाव के लिए टीका देने की तैयारी है. राजधानी रांची में इसकी शुरुआत सदर अस्पताल से होगी. बता दें, 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए कोविड टीका (Corbevax) को सरकार द्वारा मंजूरी दी गई है. स्कूलों के माध्यम से बच्चों को यह टीका दिया जाएगा, वहीं इसके लिए अलग से कोविड वैक्सीनेशन सेंटर बनाए जाएंगे.
12:34 PM. 16 Mar 2212:34 PM. 16 Mar
झारखंड में पहले की तरह होगा नियमित ट्रेनों का परिचालन और ठहराव
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परिवहन विभाग को यात्रियों को सुविधा देने और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए राज्य में ट्रेनों का नियमित परिचालन एवं ठहराव फिर प्रारंभ कराने का निर्देश दिया है. यहां बता दें कि राज्य सरकार के आग्रह के बाद रेल मंत्रालय ने कोविड-19 के दौरान संक्रमण की रोकथाम और प्रसार में कमी लाने के उद्देश्य से कुछ ट्रेनों का ठहराव और परिचालन बंद किया था. अब संक्रमण की स्थिति सामान्य होने पर सभी बंद ट्रेनों का नियमित ठहराव पुनः प्रारंभ करने का निर्देश मुख्यमंत्री ने विभागीय सचिव को दिया है,
12:34 PM. 16 Mar 2212:34 PM. 16 Mar
5 राज्यों में हार के बाद कांग्रेस में इसतीफों का दौर
पांच राज्यों (उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर एवं गोवा) के विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस ने बड़ा एक्शन लिया है. कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और उत्तर प्रदेश के अजय कुमार लल्लू को इस्तीफा देने के लिए कहा गया है. उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और गणेश गोंदियाल ने इस्तीफा सौंप दिया है.
12:34 PM. 16 Mar 2212:34 PM. 16 Mar
राज्य कैबिनेट की हुई बैठक में 21 एजेंडों पर मुहर
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट की हुई बैठक में 21 एजेंडों पर मुहर लगायी गयी. कैबिनेट ने नगर विकास एवं आवास विभाग के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी, जिसमें नगर निकायों में मेयर, डिप्टी मेयर, मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद का चुनाव सीधे मतदाताओं द्वारा किया जाना है. उन्हें पद से हटाने के भी प्रावधान को मंजूरी दी गयी है. कैबिनेट से नियमावली में संशोधन की मंजूरी मिलने के बाद अब इससे संबंधित विधेयक विधानमंडल से पास कराया जायेगा.
12:34 PM. 16 Mar 2212:34 PM. 16 Mar
Posted by: Pritish Sahay
मुख्य बातें
Breaking News Updates: कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता गुलाम नबी आजाद कल (17 मार्च 2022 को) सोनिया गांधी से मिल सकते हैं. इस बैठक में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के भी मौजूद रहने की संभावना है. गुलाम नबी आजाद जी-23 के नेताओं की राय से सोनिया गांधी को अवगत करायेंगे.