Breaking News: बंगाल में टीएमसी काउंसिलर की गोली मारकर हत्या

Breaking News Updates: कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह समेत तीन नेता शामिल नहीं हुए. पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में आज तृणमूल कांग्रेस के पार्षद अनुपम दत्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी.

Live Updates
10:38 PM. 13 Mar 22 10:38 PM. 13 Mar

बंगाल में टीएमसी काउंसिलर की गोली मारकर हत्या

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में आज तृणमूल कांग्रेस के पार्षद अनुपम दत्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. अनुपम दत्ता पानीहाटी नगरपालिका के 7 नंबर वार्ड के पार्षद थे. बंगाल पुलिस ने बताया है कि 4 बाइक पर सवार होकर आये बदमाशों ने पार्षद को गोली मारी, जिससे उनकी मौत हो गयी.

10:38 PM. 13 Mar 22 10:38 PM. 13 Mar

6G टेक्नोलॉजी पर शुरू कर दिया है काम, बोले अश्विनी वैष्णव

भारत सरकार के आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि सरकार ने 4G और 5G की दिशा में प्रगति के साथ-साथ 6G टेक्नोलॉजी पर भी काम करना शुरू कर दिया है.

10:38 PM. 13 Mar 22 10:38 PM. 13 Mar

सोनिया गांधी ने की गांधी परिवार के इस्तीफे की पेशकश

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि अगर पार्टी को ऐसा लगता है कि उनके इस्तीफे से पार्टी का वजूद बच सकता है, तो वे तीनों यानी सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, कांग्रेस कार्यसमिति ने उनकी इस पेशकश को ठुकरा दिया.

10:38 PM. 13 Mar 22 10:38 PM. 13 Mar

केरल में कोरोना के संक्रमण से 2 लोगों की मौत, 885 नये संक्रमित मिले

केरल में कोरोना के संक्रमण से 2 लोगों की मौत हो गयी है. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 885 नये संक्रमित मिले हैं. राज्य में इस वक्त कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 8,846 रह गयी है.

10:38 PM. 13 Mar 22 10:38 PM. 13 Mar

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 132 मामले, 195 लोग हुए ठीक

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 132 नये मामले सामने आये हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान 195 लोग स्वस्थ होकर अपने घर गये. इस दौरान किसी की कोरोना के संक्रमण से मौत नहीं हुई. दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 729 रह गयी है.

10:38 PM. 13 Mar 22 10:38 PM. 13 Mar

यूक्रेन में अमेरिकी पत्रकार की गोली मारकर हत्या

यूक्रेन में अमेरिकी पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. न्यूज एजेंसी एएफपी ने मेडिकल सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से यह जानकारी दी है.

10:38 PM. 13 Mar 22 10:38 PM. 13 Mar

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक से दूर रहे डॉ मनमोहन सिंह और तीन नेता

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह समेत तीन नेता शामिल नहीं हुए. कोरोना वायरस से संक्रमित होने की वजह से एके एंटनी भी बैठक में शामिल नहीं हुए.

10:38 PM. 13 Mar 22 10:38 PM. 13 Mar

पोप फ्रांसिस की अपील- बंद हो यूक्रेन में नरसंहार

पोप फ्रांसिस ने दुनिया से अपील की है कि यूक्रेन में जारी नरसंहार तुरंत रुकनी चाहिए. न्यूज एजेंसी एएफपी ने यह खबर दी है. बता दें कि रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है. रूस उसके कई शहरों में लगातार मिसाइलों से हमले कर रहा है.

10:38 PM. 13 Mar 22 10:38 PM. 13 Mar

चीन के शेनजेन सिटी में लगा लॉकडाउन

चीन के शेनजेन सिटी में कोविड लॉकडाउन लगा दिया गया है. इसकी वजह से अब चीन के इस शहर के 1.7 करोड़ से अधिक लोगों को पाबंदियों के बीच जीवन जीना होगा. बता दें कि पश्चिमी देशों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं. न्यूज एजेंसी एएफपी ने यह खबर दी है.

10:38 PM. 13 Mar 22 10:38 PM. 13 Mar

योगी आदित्यनाथ पीएम मोदी के आवास पर पहुंचे

उत्तर प्रदेश के नामित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पहुंचे. यूपी विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने के बाद योगी आदित्यनाथ ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू समेत कई नेताओं के साथ दिल्ली में मुलाकात की.

10:38 PM. 13 Mar 22 10:38 PM. 13 Mar

मध्यप्रदेश में ‘द कश्मीर फाइल्स’ टैक्स फ्री

मध्यप्रदेश सरकार ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री कर दिया है. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद मीडिया को यह जानकारी दी. बता दें कि गुजरात सरकार ने भी इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है.

10:38 PM. 13 Mar 22 10:38 PM. 13 Mar

कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक शुरू

कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गयी है. राहुल गांधी समेत पार्टी के तमाम बड़े नेता मीटिंग में पहुंच गये हैं. बैठक में भाग लेने के लिए सोनिया गांधी के अलावा मल्लिकार्जुन खड़गे, अंबिका सोनी जैसे नेता भी पहुंचे हैं. बैठक में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली हार पर मंथन होना है.

10:38 PM. 13 Mar 22 10:38 PM. 13 Mar

योगी आदित्यनाथ दिल्ली में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से मिले

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को नयी दिल्ली में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से मुलाकात की. उपराष्ट्रपति से मिलने के लिए योगी आदित्यनाथ उनके आवास पर गये थे. इसे सद्भावना भेंट बताया गया है.

10:38 PM. 13 Mar 22 10:38 PM. 13 Mar

जितनी गारंटी दी, सब पूरे करेंगे, कट्टर ईमानदार सरकार देंगे, केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने पंजाब से कहा है कि जितनी गारंटी दी, सभी पूरे किये जायेंगे. पंजाब को कट्टर ईमानदार सरकार देंगे. वह पंजाब में मेगा रोड शो के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि पंजाब का एक-एक बच्चा मुख्यमंत्री बनेगा.

2:24 PM. 13 Mar 22 2:24 PM. 13 Mar

पेरुमल पहाड़ियों के वन क्षेत्र में भीषण आग

तमिलनाडु के डिंडीगुल में पेरुमल पहाड़ियों के वन क्षेत्र में भीषण आग लगी हुई है. आग लगातार फैल रही है. वन अधिकारी आग बुझाने में लगे हैं. राहत की बात यही है कि अभी तक किसी वन्य जीव को आग से निक्सान नहीं पहुंचा है.

2:24 PM. 13 Mar 22 2:24 PM. 13 Mar

जवान की हत्या करने वाला आतंकवादी गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर के शोपियां में जवान की हत्या करने वाला आतंकवादी गिरफ्तार.(आजतक न्यूज)

2:24 PM. 13 Mar 22 2:24 PM. 13 Mar

शत्रुघ्न सिन्हा और बाबुल सुप्रियो बने TMC उम्मीदवार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व AITC की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कहा है कि, पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल से लोकसभा उपचुनाव और बाबुल सुप्रियो बालीगंज से विधानसभा उपचुनाव के लिए तृणमूल के उम्मीदवार होंगे.

2:24 PM. 13 Mar 22 2:24 PM. 13 Mar

कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने किया एक आतंकी को ढेर

कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने किया एक आतंकी को ढेर.

10:40 AM. 13 Mar 22 10:40 AM. 13 Mar

जम्मू और कश्मीर पुलिस ने कहा

जम्मू और कश्मीर पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों ने शोपियां निवासी CRPF के जवान मुख्तार अहमद दोही पर गोलियां चलाईं. अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया और वीरगति को प्राप्त हुए.

10:40 AM. 13 Mar 22 10:40 AM. 13 Mar

शोपियां में छुट्टी पर गए CRPF जवान की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या की

जम्मू-कश्मीर के शोपियां के छोटेपोरा गांव में छुट्टी पर गए CRPF जवान की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की.

10:40 AM. 13 Mar 22 10:40 AM. 13 Mar

कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक के लिए कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे पहुंचे

कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक के लिए कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, आनंद शर्मा, के. सुरेश और जयराम रमेश दिल्ली के 10 जनपथ पहुंचे. के. सुरेश ने कहा कि बैठक सोमवार से शुरू होने वाले संसद के बजट सत्र के दूसरे भाग के लिए रणनीति तैयार करने के लिए होनी है.

10:40 AM. 13 Mar 22 10:40 AM. 13 Mar

कीव के करीब रूस की सेना पहुंची

यूक्रेन की राजधावी कीव के करीब रूस की सेना पहुंची. लगातार बम बरसा रही है.

10:40 AM. 13 Mar 22 10:40 AM. 13 Mar

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,116 नए मामले

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,116 नए मामले आए हैं जबकि 5,559 लोग डिस्चार्ज हुए हैं. वहीं इसी दौरान 47 लोगों की कोरोना से मौत हुई.

10:40 AM. 13 Mar 22 10:40 AM. 13 Mar

BJP विधायक नितेश राणे और नीलेश राणे के खिलाफ केस दर्ज़

NCP नेता सूरज चव्हाण की शिकायत पर मुंबई के आज़ाद मैदान पुलिस स्टेशन में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे BJP विधायक नितेश राणे और नीलेश राणे के खिलाफ मामला दर्ज़ किया गया है,जिसमें आरोप लगाया गया है कि नीलेश राणे ने NCP प्रमुख शरद पवार को दाऊद इब्राहिम से जोड़ा था.

8:39 AM. 13 Mar 22 8:39 AM. 13 Mar

CM योगी आदित्यनाथ आज दिल्ली दौरे पर

यूपी के CM योगी आदित्यनाथ आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे जहां वे पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे.

8:39 AM. 13 Mar 22 8:39 AM. 13 Mar

‘आप’ का अमृतसर में विजय जूलूस

पंजाब में जीत के बाद आम आदमी पार्टी जोश में है. दिल्ली के सीएम केजरीवाल और भगवंत मान अमृतसर में विजय जूलूस निकालेंगे.

8:39 AM. 13 Mar 22 8:39 AM. 13 Mar

200 मिलियन डॉलर की मदद करेगा अमेरिका

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 18वां दिन है. इस बीच खबर है कि यूक्रेन को हथियारों के लिए 200 मिलियन डॉलर की मदद अमेरिका करेगा.

8:39 AM. 13 Mar 22 8:39 AM. 13 Mar

अमेरिकी दूतावास के कैंपस की ओर कई रॉकेट दागे गए

इराक में अमेरिकी दूतावास के कैंपस की ओर कई रॉकेट दागे गए जिससे परिसर में आग लग गई.

8:39 AM. 13 Mar 22 8:39 AM. 13 Mar

देवेंद्र फडणवीस की पेशी

कथित फोन टैपिंग मामले में आज पुलिस के सामने देवेंद्र फडणवीस पेश होंगे.

8:39 AM. 13 Mar 22 8:39 AM. 13 Mar

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस बेचैन हो गई है. चुनावों में करारी शिकस्त का सामना करने के बाद कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक आज होनी है. इस बैठक में हार के कारणों की समीक्षा और आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी. इससे पहले कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के संसदीय रणनीति समूह की बैठक 10 जनपथ पर बुलाने का फैसला लिया है. यह बैठक सुबह 10 बजे से होगी जिसपर सबकी नजर टिकी हुई है.

मुख्य बातें

Breaking News Updates: कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह समेत तीन नेता शामिल नहीं हुए. पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में आज तृणमूल कांग्रेस के पार्षद अनुपम दत्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >