Breaking News: एशिया कप 2022 के लिए टीम इंडिया की घोषणा, जसप्रीत बुमराह टीम से बाहर

Breaking News Latest Updates: गाजा में इजराइल और फिलिस्तीन के बीच संघर्ष विराम की घोषणा की गयी है. कृष्ण जन्मभूमि-शाही मस्जिद मामले में सुनवाई आज होनी है. हरियाणा विधानसभा का सत्र आज से शुरू होने जा रहा है. CNG के बढ़ते दामों के विरोध में महाराष्ट्र में रिक्शा पंचायत का चक्काजाम आज है. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ

Live Updates
10:17 PM. 8 Aug 22 10:17 PM. 8 Aug

एशिया कप 2022 के लिए टीम इंडिया की घोषणा

एशिया कप 2022 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गयी है. चोटिल होने की वजह से जसप्रीत बुमराह टीम से बाहर हैं. टीम इस प्रकार है – Rohit Sharma (Capt ), KL Rahul (VC), Virat Kohli, Suryakumar Yadav, Deepak Hooda, R Pant (wk), Dinesh Karthik (wk), Hardik Pandya, R Jadeja, R Ashwin, Y Chahal, R Bishnoi, Bhuvneshwar Kumar, Arshdeep Singh, Avesh Khan.

10:17 PM. 8 Aug 22 10:17 PM. 8 Aug

गुजरात में भूकंप के झटके, तीव्रता 3.2 मापी गयी

गुजरात के कच्छ में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. तीव्रता 3.2 मापी गयी है.

7:01 PM. 8 Aug 22 7:01 PM. 8 Aug

पीएम ने संसद सत्र के अनिश्चित काल के लिए स्थगित होने के बाद विपक्षी नेताओं के साथ बैठक की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष के कार्यालय में संसद सत्र के अनिश्चित काल के लिए स्थगित होने के बाद विपक्ष के नेताओं के साथ बैठक की.

7:01 PM. 8 Aug 22 7:01 PM. 8 Aug

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भुवनेश्वर में ‘मोदी @ 20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ लॉन्च किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भुवनेश्वर में ‘मोदी @ 20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ लॉन्च किया. उन्होंने कहा कि मोदी जी जब से गुजरात सीएम बने तब से लेकर आज तक यानी 20 साल तक मोदी जी ने इस देश के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए जो कुछ किया उसका मतलब मोदी @ 20 है.

7:01 PM. 8 Aug 22 7:01 PM. 8 Aug

सीएम अरविंद केजरीवाल बोले, जनता को फ्री में सुविधा देने के खिलाफ देश में बनाया जा रहा माहौल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश में ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि आम लोगों को सरकारें जो सुविधाएं देती हैं वो सुविधाएं बंद की जाए. बच्चों को मुफ्त की शिक्षा देना, मुफ्त की रेवड़ी जैसी है. इससे सरकारों को घाटा हो रहा है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर इससे बुरी बात नहीं हो सकती. इस वक्त हमें एक योजना बनानी चाहिए थी कि 75 साल में जो कमी रह गई उस कमी को हम सब युद्ध स्तर पर मिलकर पूरा करेंगे.

3:31 PM. 8 Aug 22 3:31 PM. 8 Aug

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने निवर्तमान उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से भेंट की

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने सोमवार को निवर्तमान उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से भेंट की. वहीं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से अलग से भेंट की. जगदीप धनखड़ ने वित्त मंत्री के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीर ट्वीटर पर साझा की. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने उपराष्ट्रपति आवास पर नायडू से मुलाकात की. गौरतलब है कि वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है. वहीं, धनखड़ 11 अगस्त को देश के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे.

2:31 PM. 8 Aug 22 2:31 PM. 8 Aug

16 अगस्त तक मोहसिन अहमद की रिमांड

NIA ने एक आवेदन दायर कर ISIS के कथित सक्रिय सदस्य मोहसिन अहमद की 6 दिन की रिमांड की मांग की थी. कोर्ट ने NIA को 16 अगस्त तक मोहसिन अहमद की रिमांड दी है.

2:31 PM. 8 Aug 22 2:31 PM. 8 Aug

संजय राउत की मुश्किलें बढ़ी, कोर्ट ने कस्टडी 22 अगस्त तक बढ़ाई

शिवसेना नेता संजय राउत की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रहीं हैं. कोर्ट ने उनकी कस्टडी 22 अगस्त तक बढ़ा दी है.

2:31 PM. 8 Aug 22 2:31 PM. 8 Aug

पीएम मोदी ने एम वेंकैया नायडू को उनके कार्यकाल के समापन पर धन्यवाद दिया

राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज हम सब यहां राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को उनके कार्यकाल के समापन पर धन्यवाद देने के लिए मौजूद हैं. यह इस सदन के लिए बहुत ही भावुक क्षण है.

2:31 PM. 8 Aug 22 2:31 PM. 8 Aug

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 121.28 अंक गिरकर 58,266.65 पर

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 121.28 अंक गिरकर 58,266.65 पर आ गया है जबकि निफ्टी 37.75 अंक टूटकर 17,359.75 पर आया.

2:31 PM. 8 Aug 22 2:31 PM. 8 Aug

नोएडा में श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू

नोएडा के ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में श्रीकांत त्यागी के मामले को लेकर लगातार दूसरे दिन बवाल के बाद ऐक्शन शुरू हो गया है. सेक्टर-93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. लापरवाही बरतने के आरोप में थाना फेज 2 के प्रभारी सुजीत उपाध्याय को निलंबित कर दिया गया है. इस बीच आज सुबह से ही श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू हो गई है.

2:31 PM. 8 Aug 22 2:31 PM. 8 Aug

24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 16,167 नये मामले

पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 16,167 नये मामले सामने आये हैं. इसी दौरान 15,549 मरीजों की रिकवरी हुई है. देश में अब एक्‍टिव केस 1,35,510 हैं. वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट 6.14% हो गयी है.

2:31 PM. 8 Aug 22 2:31 PM. 8 Aug

लोकसभा में बेरोजगारी पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव नोटिस

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा में बेरोजगारी पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है.

2:31 PM. 8 Aug 22 2:31 PM. 8 Aug

टेरर फंडिंग मामले में डोडा और जम्मू जिले में NIA की छापेमारी

जम्मू-कश्‍मीर से बड़ी खबर आ रही है. टेरर फंडिंग मामले में डोडा और जम्मू जिले में NIA की छापेमारी जारी है.

2:31 PM. 8 Aug 22 2:31 PM. 8 Aug

भाजपा सांसद रंजीता कोली पर खनन माफिया ने हमला किया

राजस्‍थान के भरतपुर से एक बड़ी खबर आ रही है. यहां भाजपा सांसद रंजीता कोली पर खनन माफिया ने कथित तौर पर हमला किया है. सांसद ने बताया कि जब उन्होंने कुछ ओवरलोड ट्रकों को रोकने की कोशिश की तब 2-3 ट्रक रुक गये परन्तु शेष ट्रक भगा कर ले गये. उन्होंने पथराव भी किया, जिसमें सांसद की गाड़ी का शीशा टूट गया. आर.एस. कविया (ASP भरतपुर) ने इस बाबत जानकारी दी है.

2:31 PM. 8 Aug 22 2:31 PM. 8 Aug

अशोक गहलोत ने कहा – रेप के एक मामले में फांसी की सजा दी गई, बहुत अच्छा फैसला था

राजस्थान CM अशोक गहलोत ने कहा है कि ये षड्यंत्र करने वाले लोग हैं…रेप के एक मामले में फांसी की सजा दी गई, बहुत अच्छा फैसला था…परन्तु जो बलात्कारी हैं उन्हें पता है कि ये बच्ची कल को गवाही देगी. फांसी से बचने के लिए वो बच्ची की हत्या कर देते हैं. मैंने वो बताया जो देश में हो रहा है.

2:31 PM. 8 Aug 22 2:31 PM. 8 Aug

सीकर में खाटूश्यामजी के मेले में भगदड़, 3 महिलाओं की मौत

राजस्थान के सीकर में खाटूश्यामजी के मेले में भगदड़ की खबर आ रही है. इसमें 3 महिलाओं की मौत हो गयी है.

2:31 PM. 8 Aug 22 2:31 PM. 8 Aug

जेईई मेन सत्र 2 का रिजल्ट जारी

एनटीए की ओर से जेईई मेन सेशन टू के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है. परीक्षा में शामिल कैंडिडेट्स अपना परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं बता दें कि फाइनल आंसर की 7 अगस्त को जारी किये जा चुके हैं.

2:31 PM. 8 Aug 22 2:31 PM. 8 Aug

गाजा में हिंसा समाप्त करने का प्रयास

मिस्र के खुफिया अधिकारियों ने संघर्षविराम रात 11:30 बजे (अंतरराष्ट्रीय समयानुसार रात साढ़े आठ बजे) शुरू करने का आह्वान किया है. यह दर्शाता है कि गाजा में हिंसा समाप्त करने के लिए एक सहमति बन गई है, जिसमें कई फलस्तीनी मारे गए हैं.

2:31 PM. 8 Aug 22 2:31 PM. 8 Aug

केसीआर के सवालों पर नीति आयोग की प्रतिक्रिया राजनीति से प्रेरित

तेलंगाना के वित्त मंत्री टी हरीश राव ने रविवार को नीति आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के सवालों पर आयोग की ‘‘प्रतिक्रिया” काफी राजनीतिक है. मंत्री ने पत्रकारों से कहा कि रविवार को आयोजित शासी परिषद की सातवीं बैठक का मुख्यमंत्री के बहिष्कार करने पर नीति आयोग की प्रतिक्रिया केवल आधा सच है.

7:50 AM. 8 Aug 22 7:50 AM. 8 Aug

कार को करीब 500 मीटर तक घसीटा

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक ट्रक ने सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव की कार को करीब 500 मीटर तक घसीटा. एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि पुलिस द्वारा तत्काल ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया. चालक इटावा का रहने वाला है. संपूर्ण पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है.

7:50 AM. 8 Aug 22 7:50 AM. 8 Aug

कमलनाथ ने शिवराज सिंह पर किया हमला

मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा है कि शिवराज सिंह जी की नाटक-नौटंकी से आज पूरे प्रदेश की जनता का पेट भर गया और हर वर्ग परेशान है­. अगर वो झूठ न बोले तो उनका खाना हजम नहीं होता है, उन्होंने कहा था कि 1 लाख युवाओं को रोजगार देंगे। जबकि 70,000 पद खाली पड़े हुए हैं.

मुख्य बातें

Breaking News Latest Updates: गाजा में इजराइल और फिलिस्तीन के बीच संघर्ष विराम की घोषणा की गयी है. कृष्ण जन्मभूमि-शाही मस्जिद मामले में सुनवाई आज होनी है. हरियाणा विधानसभा का सत्र आज से शुरू होने जा रहा है. CNG के बढ़ते दामों के विरोध में महाराष्ट्र में रिक्शा पंचायत का चक्काजाम आज है. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >