Breaking News : विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा, मंकी पॉक्स अब ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी नहीं

Breaking News Live: महाराष्ट्र विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्यपाल ने जिस प्रस्ताव पर भरोसा किया उसमें यह संकेत नहीं था कि विधायक समर्थन वापस लेना चाहते हैं, उसमें सदन में शक्ति परीक्षण कराने के लिए भी कोई बात नहीं थी. सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने दिल्ली और केंद्र सरकारों के बीच सेवा विवाद के मामले में सर्वसम्मति से फैसला दिया. कोर्ट ने कहा कि लोकतंत्र, संघीय ढांचा संविधान की मूलभूत संरचना का हिस्सा हैं. पढ़ें देश दुनिया की बड़ी खबरें यहां

Live Updates
6:06 AM. 12 May 23 12:36 AM. 12 May

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा, मंकी पॉक्स अब ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी नहीं

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने गुरुवार को कहा कि मंकी पॉक्स अब वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल नहीं है.

12:20 AM. 12 May 23 6:50 PM. 11 May

अलवर में नकली दूध के अवैध कारोबार का भांडाफोड़

राजस्थान के अलवर जिले के बहरोड थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को अलवर डेयरी विभाग, चिकित्सा विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में एक मकान में नकली दूध बनाने के अवैध कारोबार का खुलासा हुआ है. अलवर डेयरी के अध्यक्ष विश्राम गुर्जर ने बताया कि गादोज गांव में डेयरी, मेडिकल और पुलिस दल को शेखर यादव के मकान से 12 टीन रिफाइंड तेल, चार कट्टे मिल्क पाउडर, 14 कैन दूध मिला जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में छापे के दौरान पकड़ा गया करीब दो हजार लीटर नकली दूध गुजरात के मेहसाणा स्थित एक कंपनी के कलेक्शन सेंटर पर भेजा जा रहा था. इसे दल ने नष्ट कर दिया.

12:20 AM. 12 May 23 6:50 PM. 11 May

पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान की गिरफ्तारी रद्द किया, रिहा

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी को रद्द करने का फैसला किया है. खान आज रिहा कर दिए जाएंगे और शुक्रवार को उन्हें इस्लामाबाद के हाईकोर्ट में पेश किया जाएगा.

12:20 AM. 12 May 23 6:50 PM. 11 May

इस्लामाबाद हाईकोर्ट में कल पेश किए जाएंगे इमरान खान

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट में पेश किए जाने के बाद सर्वोच्च अदालत ने शुक्रवार को इस्लामाबाद हाईकोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया है.

12:20 AM. 12 May 23 6:50 PM. 11 May

सीजेपी के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट में पेश किए गए इमरान खान

पाकिस्तान के प्रधान न्यायाधीश के आदेश पर इमरान खान को पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय में पेश किया गया.

12:20 AM. 12 May 23 6:50 PM. 11 May

अरविंद केजरीवाल सरकार ने सेवा विभाग के सचिव को पद से हटाया

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आने के कुछ घंटे बाद ही दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने अफसरों के तबादले शुरू कर दिया है. टीवी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली सरकार ने सेवा विभाग के सचिव को उनके पद से हटा दिया है.

मुख्य बातें

Breaking News Live: महाराष्ट्र विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्यपाल ने जिस प्रस्ताव पर भरोसा किया उसमें यह संकेत नहीं था कि विधायक समर्थन वापस लेना चाहते हैं, उसमें सदन में शक्ति परीक्षण कराने के लिए भी कोई बात नहीं थी. सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने दिल्ली और केंद्र सरकारों के बीच सेवा विवाद के मामले में सर्वसम्मति से फैसला दिया. कोर्ट ने कहा कि लोकतंत्र, संघीय ढांचा संविधान की मूलभूत संरचना का हिस्सा हैं. पढ़ें देश दुनिया की बड़ी खबरें यहां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >