Breaking News: पीएम नरेंद्र मोदी कल सुबह गुरू पूर्णिमा के अवसर पर देंगे अपना संदेश
Copied link
Breaking News LIVE Updates,20 July : सोपोर एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी. टोक्यो ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी आज. किसान आंदोलन को लेकर दिल्ली के सिंघु बार्डर की सुरक्षा कड़ी. 28 जुलाई को पीएम मोदी से मिलेंगी बंगाल की सीएम ममता बनर्जी. देश विदेश की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ..
3:00 AM. 24 Jul 213:00 AM. 24 Jul
पीएम नरेंद्र मोदी कल सुबह गुरू पूर्णिमा के अवसर पर देंगे अपना संदेश
पीएम नरेंद्र मोदी कल सुबह आषाढ़ पूर्णिमा (गुरू पूर्णिमा) के अवसर पर अपना संदेश देंगे. इस संबंध में उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी.
3:00 AM. 24 Jul 213:00 AM. 24 Jul
ईएमए ने 12-17 साल के बच्चों के लिए माॅडर्ना वैक्सीन को मंजूरी दी
यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी ने 12-17 साल के बच्चों के लिए माॅडर्ना वैक्सीन को मंजूरी दे दी है. 3,732 बच्चों पर किये गये अध्ययन के बाद यह मंजूरी दी गयी है.
11:06 PM. 23 Jul 2111:06 PM. 23 Jul
दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 58 नये मामले
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 58 नये मामले सामने आये हैं. साथ ही एक की मौत हुई है और संक्रमण दर 0.09 प्रतिशत पर पहुंच गया है.
11:06 PM. 23 Jul 2111:06 PM. 23 Jul
रायगढ़ में मारे गये लोगों के लिए दो-दो लाख रुपये मुआवजे की घोषणा
पीएम नरेंद्र मोदी ने रायगढ़ में हुए भूस्खलन में मारे गये लोगों के लिए दो-दो लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है. घायलों को 50-50 लाख रुपये दिये जायेंगे.
7:22 PM. 23 Jul 217:22 PM. 23 Jul
महाराष्ट्र के महाड में बड़ा हादसा
महाराष्ट्र के महाड में बड़े हादसे की खबर आ रही है. यहां चट्टान खिसकने से 36 के मौत की खबर है. बताया जा रहा है कि बीते दिन तीन जगहों पर चट्बटान खिसकने से हादसा हुआ. वहीं अनुमाल है कि हादसे में बढ़ सकती है मृतकों की संख्या.
7:22 PM. 23 Jul 217:22 PM. 23 Jul
सिद्धू ने संभाली पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान
नवजोत सिंह सिद्धू ने संभाली पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान. इस मौके पर पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने उन्हें बधाई दी है. इस मौके पर सिद्धू और कैप्टन एक ही मंच पर नजर आये.
7:22 PM. 23 Jul 217:22 PM. 23 Jul
जंतर मंतर पर किसान संसद का दूसरा दिन
कृषि कानूनों के खिलाफ जंतर मंतर पर किसान संसद का आज दूसरा दिन है. कृषि कानून रद्द करने पर अड़े हैं किसान.
7:22 PM. 23 Jul 217:22 PM. 23 Jul
सांसद शांतनु सेन मॉनसून सत्र के लिए राज्यसभा से सस्पेंड
सांसद शांतनु सेन मॉनसून सत्र के लिए राज्यसभा से सस्पेंड हो गये हैं. आईटी मंत्री से पेपर छीनकर फाड़ने के आरोप में उनपर कार्रवाई की गई. वहीं हंगामे के कारण पहले लोकसभा, फिर राज्यसभा 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है.
7:22 PM. 23 Jul 217:22 PM. 23 Jul
लोकसभा में विपक्ष का हंगामा
लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित
7:22 PM. 23 Jul 217:22 PM. 23 Jul
राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह से मांगा इस्तीफा
पेगासस मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की है. राहुल ने कहा है कि, पेगासस का राजनीतिक इस्तेमाल हुआ है.
7:22 PM. 23 Jul 217:22 PM. 23 Jul
राज कुंद्रा की बढ़ सकती है कस्टडी
राज कुंद्रा की बढ़ सकती है कस्टडी, क्राइम ब्रांच ने लगाया जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप.(आजतक न्यूज)
7:22 PM. 23 Jul 217:22 PM. 23 Jul
पेपर छीन कर फाड़ने का मामला गहराया
टीएमसी सांसद शांतनु सेन ने कल आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव के हाथों से पेपर छीन कर फाड़ दिया था. अब उस घटना को लेकर आज सदन के नेता पीयूष गोयल, उपनेता मुख्तार अब्बास नकवी और संसदीय मामलों के राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन सभापति एम.वेंकैया नायडू से मुलाकात करेंगे.
7:22 PM. 23 Jul 217:22 PM. 23 Jul
भारत में एक दिन में कोरोना के 35,342 नए मामले
भारत में एक दिन में कोरोना के 35,342 नए मामले, बीते 24 घंटों में 483 मरीजों की हुई मौत
7:22 PM. 23 Jul 217:22 PM. 23 Jul
जारी रहेगा आंदोलन
किसान आंदोलन को लेकर राकेश टिकैत ने कहा है कि जबतक सरकार हमारी बात नहीं मानेंगी तबतक हम बॉर्डर नहीं छोड़ेंगे.
7:22 PM. 23 Jul 217:22 PM. 23 Jul
कल से गृह मंत्री अमित का शाह दो दिवसीय मेघालय दौरा
गृह मंत्री अमित शाह कल से दो दिवसीय मेघालय दौरा शुरू करेंगे. उनके साथ केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और जी. किशन रेड्डी भी मौजूद रहेंगे.(एएनआई)
7:22 PM. 23 Jul 217:22 PM. 23 Jul
सोपोर एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर
सोपोर एनकाउंटर में सुरक्षा बलों और आतंकियों की मुठभेड़ में जवानों ने अब तक दो आतंकियों को ढेर कर दिया है. आतंकियों के कई हथियारों को भी सुरक्षाबलों ने जब्त किया है. वहीं पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. वहीं, अखनूर इलाके से सुरक्षाबलों ने ड्रोन को भी मार गिराया है. ड्रोन से आईईडी बरामद हुआ है.
12:42 PM. 23 Jul 2112:42 PM. 23 Jul
कोरोना वायरस के बाद केरल में जीका वायरस का खतरा
कोरोना वायरस की चपेट में बुरी तरह आने के बाद अब केरल में जीका वायरस का प्रकोप दिख रहा है. केरल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि जीका वायरस के तीन और मरीज मिले हैं. इसके साथ ही प्रदेश में जीका वायरस से संक्रमितों की संख्या 44 हो गयी है. केरल की स्वास्थय मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि संक्रमण के तीनों मामले तिरुवनंतपुरम से आये हैं.
12:42 PM. 23 Jul 2112:42 PM. 23 Jul
28 जुलाई को पीएम मोदी से मिलेंगी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
पेगासस जासूसी मामले को लेकर ममता बनर्जी के तेवर तल्ख हैं. इसी कड़ी में वो पांच दिवसीय दौरे पर नयी दिल्ली आ रही हैं. अपने दौरे में वो पीएम मोदी से भी मुलाकात करेंगी. दोनों के बीच 28 जुलाई को मुलाकात होगी. बंगाल की मुख्यमंत्री राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मिल सकती हैं.
12:42 PM. 23 Jul 2112:42 PM. 23 Jul
दिल्ली के एलजी और केजरीवाल सरकार के बीच फिर तनातनी
दिल्ली के एलजी अनिल बैजल ने उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आरोपों को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के अधिकारियों के साथ एलजी की बैठक पर सिसौदिया ने जो आरोप लगाये हैं उनमें जरा भी दम नहीं हैं. दिल्ली एलजी ने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार दिल्ली के लोगों के लिए काम करना जारी रखेंगे.
12:42 PM. 23 Jul 2112:42 PM. 23 Jul
Posted by: Pritish Sahay
मुख्य बातें
Breaking News LIVE Updates,20 July : सोपोर एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी. टोक्यो ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी आज. किसान आंदोलन को लेकर दिल्ली के सिंघु बार्डर की सुरक्षा कड़ी. 28 जुलाई को पीएम मोदी से मिलेंगी बंगाल की सीएम ममता बनर्जी. देश विदेश की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ..