मुख्य बातें
Breaking news LIVE Updates : देश में एक बार फिर डराने लगे हैं कोरोना (Coronavirus) के बढ़ते मामले. कोरोना के कारण महाराष्ट्र (Maharashtra) में 31 मार्च तक के कई पाबंदिया लगायी हैं. वहीं देश में बढ़ते कोरोना के नए मामलों पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक है. पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है. एंटीलिया बम केस में नया मोड़ आया है. एनआईए ने एक काले रंग की मर्सिडिज बरामद की है. वहीं तीसरे टी-20 में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है, 5 मैचों की सीरीज में इंग्लैंड 2-1 से आगे हो गयी है. देश और दुनिया की हर ताजा खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
