Breaking News : मांग पूरी करने की खातिर सरकार ने उद्योगों को ऑक्सीजन आपूर्ति पर प्रतिबंध लगाया

Breaking News : देश में कोरोना का संक्रमण (Coronavirus in India) लगातार बढ़ता जा रहा है. पिछले तीन दिनों से दो लाख से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं. जहां दिल्ली में वीकेंड लाकडाउन (Lockdown) जारी है. वहीं यूपी में भी बीती रात से 35 घंटे का कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है. इधर बंगाल में चुनाव (bengal chunav 2021) को लेकर सरगर्मी तेज है. चारा घोटाला मामले में राजद प्रमुख लालू यादव (Lalu Yadav) को जमानत मिल गई है. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ…

Live Updates
9:50 PM. 18 Apr 21 9:50 PM. 18 Apr

मांग पूरी करने की खातिर सरकार ने उद्योगों को ऑक्सीजन आपूर्ति पर प्रतिबंध लगाया

केंद्र ने नौ विशिष्ट उद्योगों को छोड़कर औद्योगिक उद्देश्य के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति रविवार को प्रतिबंधित कर दी ताकि कोविड-19 मरीजों को ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा सके. यह निर्णय 22 अप्रैल से प्रभावी होगा.

9:50 PM. 18 Apr 21 9:50 PM. 18 Apr

दिल्ली के सीएम केजरीवाल और एलजी अनिल बैजल कल अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

दिल्ल के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल राष्ट्रीय राजधानी में COVID-19 स्थिति पर कल वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.

9:50 PM. 18 Apr 21 9:50 PM. 18 Apr

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने PM मोदी की लिखी चिट्ठी, कहा- तेज करना होगा टीकाकरण कार्यक्रम

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर टीकाकरण को तेज करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि हमें यह नहीं देखना होगा कि कितने लोगों को टीका लगाया गया है. बल्कि इस पर ध्यान देना होगा कि कितने प्रतिशत आबादी को टीका लगा है.

3:27 PM. 18 Apr 21 3:27 PM. 18 Apr

झारखंड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला

झारखंड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला, स्कूल, कॉलेज बंद, सभी परीक्षाएं स्थगित, शादी में सिर्फ 50 लोग हो सकेंगे शामिल

3:27 PM. 18 Apr 21 3:27 PM. 18 Apr

पीएम मोदी ने कोरोना की दूसरी लहर के खिलाफ जंग में जीत हासिल करने के लिए टेस्ट, ट्रैक व ट्रीट पर दिया जोर

प्रधानमंत्री ने वाराणसी में कोविड-19 पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बातचीत की. प्रधानमंत्री ने टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट पर जोर देते हुए कहा कि पहली वेव की तरह ही वायरस से जीतने के लिए यही रणनीति अपनानी होगी. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से यह जानकारी दी गयी है.

2:28 PM. 18 Apr 21 2:28 PM. 18 Apr

सीएम केजरीवाल ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर दिल्ली में ऑक्सीजन की सप्लाई तुरंत देने की अपील की

सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर दिल्ली में ऑक्सीजन की सप्लाई तुरंत देने की अपील की है.

2:28 PM. 18 Apr 21 2:28 PM. 18 Apr

अमित शाह ने कहा – बंगाल को घुसपैठ से केवल भाजपा बचा सकती है

पश्चिम बंगाल के पूर्बा बर्धमान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बंगाल को घुसपैठ से केवल भाजपा बचा सकती है. घुसपैठिए बंगाल के युवाओं का रोजगार ले जाते हैं, बंगाल के गरीबों का चावल ले जाते हैं, बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति को बिगाड़ते हैं.

12:17 PM. 18 Apr 21 12:17 PM. 18 Apr

बंगाल में बचे हुए चरणों के मतदान एक साथ हों, लेकिन BJP प्रचार के लिए ऐसा नहीं चाहती

ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल में बचे हुए चरणों के मतदान एक साथ हों, लेकिन BJP प्रचार के लिए ऐसा नहीं चाहती है.

11:00 AM. 18 Apr 21 11:00 AM. 18 Apr

शिक्षा मंत्री ने कहा

शिक्षा मंत्री ने कहा कि 27 से 30 अप्रैल तक होने वाली इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन्स को कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के मद्देनजर स्थगित किया गया.

11:00 AM. 18 Apr 21 11:00 AM. 18 Apr

JEE (Mains) का अप्रैल सेशन स्थगित

कोरोना संक्रमण की वजह से JEE (Mains) का अप्रैल सेशन स्थगित कर दिया गया है. नई तारीख परीक्षा से 15 दिन पहले जारी होगी. NTA की ओर से यह जानकारी दी गई है.

11:00 AM. 18 Apr 21 11:00 AM. 18 Apr

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,61,500 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,47,88,109 हो चुकी है. वहीं 1,501 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,77,150 हो गई है.

11:00 AM. 18 Apr 21 11:00 AM. 18 Apr

कोरोना कर्फ्यू को 26 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच भोपाल में कोरोना कर्फ्यू लागू है. यहां कोरोना कर्फ्यू को 26 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है.

11:00 AM. 18 Apr 21 11:00 AM. 18 Apr

रायपुर के अस्पताल में लगी आग, 5 लोगों की मौत, कोरोना के भी मरीज थे भर्ती

रायपुर के पचपेड़ी नाका के पास स्थित राजधानी अस्पताल में आग लग गई. हादसे में 5 लोगों की मौत हो गयी है. इस अस्पताल में कोरोना के मरीज भी भर्ती थे. यहां लगभग 50 मरीजों का इलाजरत थे. वहीं आग लगने की वजह आईसीयू में शॉर्ट सर्किट, बताई जा रही है.

11:00 AM. 18 Apr 21 11:00 AM. 18 Apr

राज्य में स्थिति खतरनाक, हर किसी को सतर्क रहने की जरूरत

कोरोना संक्रमण को लेकर पश्चिम बंगाल के गवर्नर जगदीप धनखड़ ने कहा है कि राज्य में स्थिति खतरनाक, हर किसी को सतर्क रहने की जरूरत है.

11:00 AM. 18 Apr 21 11:00 AM. 18 Apr

झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू कोरोना वायरस से संक्रमित

झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं.

11:00 AM. 18 Apr 21 11:00 AM. 18 Apr

बंगाल में बाहर से आने वालों के लिए कोरोना जांच की रिपोर्ट जरूरी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बाहर से कम से कम 10,000 लोग अभी बंगाल में घुसे हुए हैं. इनमें से ज्यादातर लोग कोरोना संक्रमित हैं और वे प्रदेश में कोरोना फैला रहे हैं. हमने अब निर्देश दिया है कि जो भी बाहर से बंगाल में प्रवेश करेगा उसे आरटीपीसीआर रिपोर्ट साथ में रखना होगा.

11:00 AM. 18 Apr 21 11:00 AM. 18 Apr

मधुपुर विधानसभा सीट के लिए हुए उप चुनाव में 71.60 प्रतिशत मतदान

झारखंड के मधुपुर विधानसभा सीट के लिए हुए उप चुनाव में शनिवार को 71.60 प्रतिशत मतदान हुआ. गौर हो कि दिसंबर, 2019 के विधानसभा चुनावों में यहां पर कुल 72.90 प्रतिशत मतदान हुआ था.

7:14 AM. 18 Apr 21 7:14 AM. 18 Apr

आज बिहार के सभी डीएम से फीडबैक के बाद बड़ा फैसला लेगी सरकार

राज्यपाल फागू चौहान की अध्यक्षता में शनिवार को कोरोना संक्रमण को लेकर हुई सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना संक्रमण की स्थिति और उसे नियंत्रित करने के लिए किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी गयी.

7:14 AM. 18 Apr 21 7:14 AM. 18 Apr

पीएम मोदी की अहम बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक अहम बैठक की. इस दौरान पीएम मोदी ने मंत्रालयों के अफसरों के साथ चर्चा में कहा कि टेस्टिंग, ट्रैकिंग और उपचार का कोई विकल्प नहीं है. भारत ने पिछले साल कोरोना को हराया था और हम सब मिलकर इसे फिर से हरा सकते हैं. बैठक में वेंटिलेटर्स, ऑक्सीजन और दवाइयों की उपलब्धता की समीक्षा की गई और वैक्सीन का उत्पादन बढ़ाने के लिए अधिकारियों को सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रों में मौजूद सभी क्षमताओं का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया.

7:14 AM. 18 Apr 21 7:14 AM. 18 Apr

10 जिलों में वीकेंड बंदी

ओडिशा सरकार ने कोरोना महामारी को नियंत्रित करने के उद्देश्य से शनिवार को पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ से लगते 10 जिलों में वीकेंड बंदी लागू कर दी और सभी शहरी इलाकों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है.

7:14 AM. 18 Apr 21 7:14 AM. 18 Apr

संशोधित एसओपी

उत्तराखंड सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर को नियंत्रित करने के लिए एक संशोधित एसओपी जारी करने का काम किया है जिसमें 200 से अधिक लोगों को विवाह समेत किसी धार्मिक, राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई है, लेकिन हरिद्वार में चल रहे कुंभ मेले को आदेश के दायरे से बाहर रखा गया है.

7:14 AM. 18 Apr 21 7:14 AM. 18 Apr

उपचुनाव के तहत मतदान

देशभर में कोरोना महामारी के कहर के बीच, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में दो लोकसभा सीटों तथा 10 राज्यों की 12 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के तहत शनिवार को मतदान हुआ.

7:14 AM. 18 Apr 21 7:14 AM. 18 Apr

आरसीबी के खिलाफ जीत दर्ज करने उतरेगा केकेआर

कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) अपने मध्यक्रम की कमजोरियों से पार पाकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ रविवार को चेन्नई में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में अपना अभियान पटरी पर लाने की कोशिश करेगा.

7:14 AM. 18 Apr 21 7:14 AM. 18 Apr

पंजाब किंग्स पर दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा भारी

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच रविवार को मुंबई में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में मुख्य मुकाबला दोनों टीमों के शीर्ष क्रम के बीच देखने को मिलेगा जिसमें ऋषभ पंत के कप्तानी कौशल की भी परीक्षा होगी.

Posted By : Amitabh Kumar

मुख्य बातें

Breaking News : देश में कोरोना का संक्रमण (Coronavirus in India) लगातार बढ़ता जा रहा है. पिछले तीन दिनों से दो लाख से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं. जहां दिल्ली में वीकेंड लाकडाउन (Lockdown) जारी है. वहीं यूपी में भी बीती रात से 35 घंटे का कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है. इधर बंगाल में चुनाव (bengal chunav 2021) को लेकर सरगर्मी तेज है. चारा घोटाला मामले में राजद प्रमुख लालू यादव (Lalu Yadav) को जमानत मिल गई है. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >