Breaking News : कोरोना पर नियंत्रण के लिए गृहमंत्रालय ने नयी गाइडलाइन जारी की, एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक होगा प्रभावी

Breaking news LIVE Updates : महाराष्ट्र का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है. गृहमंत्री अनिल देशमुख के बचाव में शरद पवार ने यह तो कह दिया कि वे इस्तीफा नहीं देंगे, लेकिन भाजपा पूरी तरह से हमलावर है. देवेंद्र फडणवीस आज दिल्ली जा रहे हैं और गृह सचिव से मिलकर मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग करेंगे. देश में कोरोना की लहर भी चिंता बढ़ा रही है जिसके बाद वैक्सीन नीति में बदलाव की बात की जा रही है. मध्यप्रदेश में हुई सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हुई है. देश और दुनिया की हर ताजा खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
11:03 PM. 23 Mar 21 5:33 PM. 23 Mar

छत्तीसगढ़ में बारूदी सुरंग विस्फोट, तीन जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के बस को बारूदी सुरंग विस्फोट कर उड़ा दिया है. घटना में तीन जवान शहीद हो गए हैं जबकि कई अन्य जवान घायल हैं.

11:03 PM. 23 Mar 21 5:33 PM. 23 Mar

NCT संशोधन बिल राज्यसभा में पेश

NCT संशोधन बिल आज राज्यसभा में पेश कर दिया गया है. बिल के पेश होने के बाद सदन में बहुत हंगामा हुआ जिसके बाद कार्यवाही स्थगित कर दी गयी.

11:03 PM. 23 Mar 21 5:33 PM. 23 Mar

कोरोना पर नियंत्रण के लिए गृहमंत्रालय ने नयी गाइडलाइन जारी की

कोरोना पर नियंत्रण के लिए गृहमंत्रालय ने नयी गाइडलाइन जारी कर दी है. यह गाइडलाइन एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रभावी होगा और इसे सख्ती से लागू किया जायेगा. टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट का सख्ती से पालन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए अनिवार्य होगा.

11:03 PM. 23 Mar 21 5:33 PM. 23 Mar

एक अप्रैल से 45 साल से अधिक के सभी लोगों को लगेेगा कोरोना का टीका

एक अप्रैल से 45 साल से अधिक के सभी लोगों को लगेेगा कोरोना का टीका

11:03 PM. 23 Mar 21 5:33 PM. 23 Mar

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच यूपी सरकार ने होली के लिए जारी किया गाइडलाइन

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच यूपी सरकार ने होली के लिए जारी किया गाइडलाइन

5:20 PM. 23 Mar 21 11:50 AM. 23 Mar

आज शाम दिल्ली जायेंगे देवेंद्र फडणवीस, गृहसचिव से मिलेंगे

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज दिल्ली जा रहे हैं, वे गृहसचिव से मुलाकात करेंगे और वे मामले की सीबीआई जांच की मांग करेंगे. उन्होंने कहा कि शरद पवार को गलत जानकारी दी गयी है.

मुख्य बातें

Breaking news LIVE Updates : महाराष्ट्र का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है. गृहमंत्री अनिल देशमुख के बचाव में शरद पवार ने यह तो कह दिया कि वे इस्तीफा नहीं देंगे, लेकिन भाजपा पूरी तरह से हमलावर है. देवेंद्र फडणवीस आज दिल्ली जा रहे हैं और गृह सचिव से मिलकर मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग करेंगे. देश में कोरोना की लहर भी चिंता बढ़ा रही है जिसके बाद वैक्सीन नीति में बदलाव की बात की जा रही है. मध्यप्रदेश में हुई सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हुई है. देश और दुनिया की हर ताजा खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >