Breaking News: इराक के एक अस्पताल में आग लगने से 82 लोगों की झुलसकर मौत, 110 घायल

Breaking News Live Updates : देश में कोरोना संक्रमण (Coronavirus in India) के मामले अब हर दिन नया रिकॉर्ड बना रहे हैं. शनिवार को, भारत ने कोविड -19 के रिकॉर्ड 3,46,786 नए मामलें मिले. वहीं 24 घंटे, 2,624 लोगों की मौत भी हुई, जो एक दिन में सबसे ज्यादा थी. कोविशील्‍ड के बाद अब कोवैक्‍सीन टीकों के दाम भी तय कर दिए हैं. भारत बायोटक ने कहा है कि सरकारी अस्‍पतालों को जहां वैक्‍सीन की एक डोज 600 रुपये में मिलेगी. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात ‘मन की बात’ को संबोधित करेंगे. वहीं इंडियन प्रीमियर लीग 2021 में आज सुपर संडे होने जा रहा है. आज होने वाले महामुकाबले में चेन्नई और आसीबी की टीम आमने सामने होंगी. देश और दुनिया से जुड़ी तमाम खबरों के लिए बने रहे हमारे साथ…

9:24 PM. 25 Apr 21 9:24 PM. 25 Apr

इराक के एक अस्पताल में आग लगने से 82 लोगों की झुलसकर मौत, 110 घायल

इराक की राजधानी बगदाद स्थित एक अस्पताल में आग लगने से 82 लोगों की मौत हो गयी है. इस हादसे में 110 अन्य लोग झुलस गये हैं. इराकी गृह सुरक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है.

6:06 PM. 25 Apr 21 6:06 PM. 25 Apr

दिल्ली में एक सप्ताह और रहेगा लॉकडाउन

देश में कोरोना के मामलों में हर दिन रिकॉर्ड मामले मिल रहे हैं. राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के कहर जारी है. वहीं संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया है. अब इसे 26 अप्रैल से बढ़ाकर 2 मई तक के लिए कर दिया गया है.

6:06 PM. 25 Apr 21 6:06 PM. 25 Apr

टीएमसी उम्मीदवार काजल सिन्हा का कोरोना से  निधन

देश में कोरोना का कहर जारी है. इसी बीच खबर आ रही है कि पश्चिम बंगाल के खरदहा विधानसभा सीट से टीएमसी उम्मीदवार काजल सिन्हा का कोरोना से निधन हो गया है. इस बात की जीनकारी खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर के दिया है. उन्होंने टीएमसी उम्मीदवार के निधन पर दुख भी जताया है.

6:06 PM. 25 Apr 21 6:06 PM. 25 Apr

पीएम मोदी ने डॉक्टरों-नर्सों से की मन की बात

पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना के इस संकट काल में वैक्सीन की अहमियत सभी को पता चल रही है, इसलिए मेरा आग्रह है कि वैक्सीन को लेकर किसी भी अफवाह में न आएं. राज्य सरकार के प्रयत्नों को आगे बढ़ाने में भारत सरकार पूरी शक्ति से जुटी हुई है. राज्य सरकारें भी अपना दायित्व निभाने की पूरी कोशिश कर रही हैं.

4:20 PM. 25 Apr 21 4:20 PM. 25 Apr

देश में मिले कोरोना के रिकॉर्ड मामले 

देश में कोरोना संक्रमण (Coronavirus in India) के मामले अब हर दिन नया रिकॉर्ड बना रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 349691 नए मामले सामने आये हैं जबकि संक्रमण की वजह से 2767 लोगों की मौत हुई है.

12:32 PM. 25 Apr 21 12:32 PM. 25 Apr

PM मोदी करेंगे आज  ‘मन की बात’ 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को सुबह 11 बजे अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 76वें एपिसोड को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री का संबोधन ऐसे समय पर हो रहा है जब कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने देश को बुरी तरह जकड़ लिया है, जिसमें प्रतिदिन रिकॉर्ड संख्या में संक्रमण बढ़ रहा है. शनिवार को, भारत ने कोविड -19 के रिकॉर्ड 3,46,786 नए मामलें मिले. वहीं 24 घंटे, 2,624 में दर्ज की गई मौतों की संख्या भी भारत में सबसे अधिक थी. पिछले 24 घंटों में 17,53,569 कोरोना टेस्ट में से 3,46,786 लोग पॉजिटिव पाए गए, जिससे भारत का कुल कोविड -19 टैली 1,66,10481 पर पहुंच गया.

12:32 PM. 25 Apr 21 12:32 PM. 25 Apr

दिल्ली में कोरोना का कुल आंकड़ा 10 लाख के पार

दिल्ली में कोरोना का कुल आंकड़ा 10 लाख के पार हो गया है. अब तक 13,898 की मौत हो चुकीहै. वहीं दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत को दूर करने के लिए केजरीवाल सरकार हर संभव प्रयास कर रही है. ऐसे में अब केजरीवाल सरकार ने ओडिशा से अधिक ऑक्सीजन मंगाने का फैसला किया है. इसके लिए हवाई जहाज की भी मदद ली जा सकती है.

मुख्य बातें

Breaking News Live Updates : देश में कोरोना संक्रमण (Coronavirus in India) के मामले अब हर दिन नया रिकॉर्ड बना रहे हैं. शनिवार को, भारत ने कोविड -19 के रिकॉर्ड 3,46,786 नए मामलें मिले. वहीं 24 घंटे, 2,624 लोगों की मौत भी हुई, जो एक दिन में सबसे ज्यादा थी. कोविशील्‍ड के बाद अब कोवैक्‍सीन टीकों के दाम भी तय कर दिए हैं. भारत बायोटक ने कहा है कि सरकारी अस्‍पतालों को जहां वैक्‍सीन की एक डोज 600 रुपये में मिलेगी. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात ‘मन की बात’ को संबोधित करेंगे. वहीं इंडियन प्रीमियर लीग 2021 में आज सुपर संडे होने जा रहा है. आज होने वाले महामुकाबले में चेन्नई और आसीबी की टीम आमने सामने होंगी. देश और दुनिया से जुड़ी तमाम खबरों के लिए बने रहे हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >