Breaking News: दिल्ली सरकार ने जारी किए 1,051 करोड़ रुपए, निगम कर्मचारियों को मिलेगा वेतन
Copied link
Breaking News Live: इजराइल और हमास के बीच तनातनी लगातार जारी है. जमीन से लड़ाई के लिए सीमा पर इजराइल ने अपने सैनिक उतार दिए हैं. उधर यूएन ने मध्यस्थता के जरिए गतिरोध खत्म करने की अपील की है. कोरोना वायरस के बीच देश में तेजी से बढ़ रहे है ब्लैक फंगस के मरीज. 296 पीड़ित अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती. डब्ल्यूएचओ चीफ ने भारत में कोरोना की स्थिति को काफी चिंताजनक बताया है. देश-दुनिया की तमाम खबरों के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ…
दिल्ली सरकार ने नगर निगमों के लिए 1,051 करोड़ रुपए की राशि जारी की है. इससे नगर निगम के जिन लोगों को तनख्वाह नहीं मिल पाई है, उन्हें तनख्वाह मिलेगी. ईस्ट एमसीडी को 366 करोड़ रुपए, उत्तरी एमसीडी को करीब 432 करोड़ रुपए और दक्षिण एमसीडी को करीब 251 करोड़ रुपए दिए हैं.
7:57 PM. 15 May 217:57 PM. 15 May
बनारस में ब्लैक फंगस से मरीज की मौत
बनारस में ब्लैक फंगस से मरीज की मौत हो गई है. ब्लैक फंगस से किसी रोगी की मौत का बनारस में यह पहला मामला है. इलाज के दौरान रोगी ने तोड़ा दम. (टीवी न्यूज)
7:57 PM. 15 May 217:57 PM. 15 May
कांग्रेस का हाथ कालाबाजारियों के साथ- बीजेपी
मीनाक्षी लेखी ने कहा है कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कांग्रेसी लोग जमाखोरी कर रहे थे. उन्होंने कहा कि इन्होंने जानबूझ कर दिल्ली में कंसंट्रेटर की कमी कर रखी थी. राहुल गांधी और उनके मित्र हाहाकार मचाते कि दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी है. फिर कांग्रेस के ही लोग कंसंट्रेटर की चोरी, कालाबाजारी और जमाखोरी करते हुए पकड़े जाते हैं.(एएनआई)
7:57 PM. 15 May 217:57 PM. 15 May
बीजेपी ने किया कांंग्रेस पर हमला
बीजेपी ने कांग्रेस पर लगाया जमाखोरों और कालाबाजारियों का साथ देने का आरोप. बीजेपी नेता मीनाक्षी लेखी ने कहा है कि, नवनीत कालरा नाम के व्यापारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उनके और गौरव खन्ना के पास से 7,500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मिले हैं. नवनीत कालरा का कांग्रेस से रिश्ता है.
7:57 PM. 15 May 217:57 PM. 15 May
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक शुरू
दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के हर जिले में आज से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक शुरू हो जाएंगे. इसमें होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों को भी सप्लाई किए जाएंगे ऑक्सीजन.
7:57 PM. 15 May 217:57 PM. 15 May
कोरोना संकट पर पीएम की हाई लेवल मीटिंग
देश में बढ़ते कोरोना संकट पर आज 11 बजे पीएम मोदी हाई लेवल मीटिंग करेंगे, मीटिंग में पीएम वैक्सीनेशन पर भी चर्चा कर सकते हैं.
7:57 PM. 15 May 217:57 PM. 15 May
जरूरतमंदों की मदद करें कांग्रेस कार्यकर्ता
चक्रवाती तूफान तौकते के भारत के तटों से टकराने की आशंका को देखते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कांग्रेस कार्यकर्ता से अपील की है. राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि, वो जरूरतमंदों की मदद करें.
7:57 PM. 15 May 217:57 PM. 15 May
सुप्रीम कोर्ट में याचिका
वैक्सीन खरीद और ऑक्सीजन प्लांट के लिए लगाने के लिए पीएम केयर्स फंड के इस्तेमाल की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है.
7:57 PM. 15 May 217:57 PM. 15 May
दिल्ली पहुंचा शव
इजरायल में हमास के रॉकेट का निशाना बनीं केरल की महिला का शव दिल्ली पहुंच गया है.
7:57 PM. 15 May 217:57 PM. 15 May
रामलीला मैदान में अस्पताल तैयार
दिल्ली के रामलीला मैदान में 5 सौ आईसीयू बेड का अस्पताल बनकर तैयार हो गया. इतनी जल्दी असपताल तैयार करने के लिए दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने डॉक्टर और इंजीनियर की तारीफ की है.(टीवी न्यूज)
12:20 PM. 15 May 2112:20 PM. 15 May
खत्म हो तनातनी- यूएन
इजराइल और हमास के बीच गतिरोध लगातार बढ़ रहा है. दोनों ओर से रॉकेट और गोले दागे जा रहे हैं. इस बीच इजराइल ने अपनी सेना को जमीन से लड़ाई के लिए उतार दिया है. वहीं, यूएन ने कहा है कि मध्यस्थता के जिरए दोनों देश के बीच जारी तनातनी खत्म हो.
12:20 PM. 15 May 2112:20 PM. 15 May
कोरोना को लेकर डब्ल्यूएचओ ने दी चेतावनी
विश्व स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कोरोना को लेकर गंभीर चेतावनी दी है. विशेषज्ञों का कहना है कि, कोरोना वायरस के संक्रमण का दूसरा साल ज्यादा ही घातक और खतरनाक होने वाला है. इसके संकेत इस बात से भी मिलते हैं कि जापान ने ओलंपिक से कुछ हफ्ते पहले देश में इमरजेंसी को बढ़ाया है.
12:20 PM. 15 May 2112:20 PM. 15 May
Posted by: Pritish Sahay
मुख्य बातें
Breaking News Live: इजराइल और हमास के बीच तनातनी लगातार जारी है. जमीन से लड़ाई के लिए सीमा पर इजराइल ने अपने सैनिक उतार दिए हैं. उधर यूएन ने मध्यस्थता के जरिए गतिरोध खत्म करने की अपील की है. कोरोना वायरस के बीच देश में तेजी से बढ़ रहे है ब्लैक फंगस के मरीज. 296 पीड़ित अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती. डब्ल्यूएचओ चीफ ने भारत में कोरोना की स्थिति को काफी चिंताजनक बताया है. देश-दुनिया की तमाम खबरों के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ…