Breaking News : छत्रसाल स्टेडियम मर्डर मामले में दिल्ली पुलिस ने ओलंपिक विजेता सुशील कुमार को पंजाब से किया गिरफ्तार

Breaking News LIVE: देश में कोरोना के कहर में कमी तो आई है, कई राज्यों के आंकड़े डरा रहे हैं. बीते एक दिन में हरियाणा, महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, तमिलनाडू समेत कई राज्यों में हजारों कोरोना के नये मामले सामने आये हैं. वहीं महाराष्ट्र में कोरोना से 555 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों का आंकड़ा 86618 पहुंच गया है. इधर, कोरोना के साथ-साथ ब्लैक फंगस ने भी चिंता बढ़ा दी है. महाराष्ट्र, दिल्ली, यूपी, गुजरात समेत कई और राज्यों में ब्लैक फंगस के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है. देश-दुनिया की तमाम खबरों के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
2:18 AM. 23 May 21 8:48 PM. 22 May

छत्रसाल स्टेडियम मर्डर मामले में दिल्ली पुलिस ने ओलंपिक विजेता सुशील कुमार को पंजाब से किया गिरफ्तार

अभी हाल ही में दिल्ली के मॉडल टाउन स्थित छत्रसाल स्टेडियम में एक पहलवान की हत्या मामले में ओलंपिक विजेता पहलवान सुशील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. मीडिया में आ रही खबर के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने इस हत्याकांड में तथाकथित तौर पर शामिल सुशील कुमार और उनसे जुड़े दूसरे पहलवान अजय कुमार को पंजाब से गिरफ्तार किया है.

8:52 PM. 22 May 21 3:22 PM. 22 May

दिल्ली में तेजी से बढ़ रहा ब्लैक फंगस का केस, एलएनजेपी अस्पताल में इलाज करा रहे 21 मरीज

दिल्ली में कोरोना संकट के बीच ब्लैक फंगस के भी नए मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. यहां के एलएनजेपी अस्पताल में शुक्रवार तक ब्लैक फंगस से पीड़ित 13 मरीज भर्ती थे. शनिवार को यहां पर मरीजों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है. एलएनजेपी अस्पताल के एमडी डॉ सुरेश कुमार ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि हमारे यहां कल ब्लैक फंगस के 13 मरीज़ थे और आज 21 मरीज़ हो गए. दिल्ली के बाहर से ज़्यादा लोग आ रहे हैं. हमारे पास उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान से मामले आ रहे हैं.

7:22 PM. 22 May 21 1:52 PM. 22 May

आईएमए ने जारी किए आंकड़े 

आईएमए ने कोरोना संक्रमण से मारे गये डॉक्टरों के आंकड़े जारी किये है. आंकड़ों के मुताबिक कोरोना की दूसरी लहर में 420 डॉक्टरों की मौत हुई है.

5:50 PM. 22 May 21 12:20 PM. 22 May

एमपी में शुरू हो सकती है अनलॉक प्रक्रिया

1 जून से एमपी में शुरू हो सकता है अनलॉक प्रक्रिया, सीएम शिवराज ने दिए संकेत

5:50 PM. 22 May 21 12:20 PM. 22 May

सीएम योगी पर कांग्रेस का कटाक्ष 

यूपी के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर तीखा कटाक्ष किया है. ��न्होंने कहा है कि, उत्तर प्रदेश में लोग कोरोना महामारी से मर रहे हैं. लेकिन सीएम योगी आदित्यनाथ फोटो खिंचावाने में व्यस्त हैं.

5:50 PM. 22 May 21 12:20 PM. 22 May

भारत में ब्लैक फंगस के 72 सौ से ज्यादा मामले

भारत में ब्लैक फंगस के 72 सौ से ज्यादा मामले, 2 सौ से ज्यादा मरीजों की मौत(टीवी न्यूज)

मुख्य बातें

Breaking News LIVE: देश में कोरोना के कहर में कमी तो आई है, कई राज्यों के आंकड़े डरा रहे हैं. बीते एक दिन में हरियाणा, महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, तमिलनाडू समेत कई राज्यों में हजारों कोरोना के नये मामले सामने आये हैं. वहीं महाराष्ट्र में कोरोना से 555 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों का आंकड़ा 86618 पहुंच गया है. इधर, कोरोना के साथ-साथ ब्लैक फंगस ने भी चिंता बढ़ा दी है. महाराष्ट्र, दिल्ली, यूपी, गुजरात समेत कई और राज्यों में ब्लैक फंगस के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है. देश-दुनिया की तमाम खबरों के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >