Breaking News : गलवान घाटी में भारत और चीन की सेना के बीच नहीं हुई कोई झड़प
Copied link
Breaking News LIVE: पूरे देश में कोरोना का कहर है. राजस्थान में कोरोना के तीसरी लहर की दस्तक मिलने लगी है. दौसा में 341 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाये गये है. इधर कोरोना के साथ ब्लैक फंगस (Black Fungus) का भी खतरा देश में तेज होता जा रहा है. देश में इसके संक्रमितों की संख्या 8848 से ज्यादा हो गई है. छत्रसाल स्टेडियम मर्डर केस में दिल्ली पुलिस सुशील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली पुलिस आरोपी को रोहिणी कोर्ट में पेश करेगी. देश-दुनिया की तमाम खबरों के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ…
3:43 AM. 24 May 213:43 AM. 24 May
गलवान घाटी में भारत और चीन की सेना के बीच नहीं हुई कोई झड़प
गलवान घाटी में भारत और चीन की सेना के बीच नहीं हुई कोई झड़प. इसकी पुष्टि सेना की ओर से की गयी है.
2:33 AM. 24 May 212:33 AM. 24 May
भारत में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा तीन लाख के पार पहुंचा
भारत में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा तीन लाख के पार पहुंच गया है. अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत तीसरा ऐसा देश है जहां कोविड से मरने वालों की संख्या तीन लाख के पार पहुंच गय ी है.
1:40 AM. 24 May 211:40 AM. 24 May
पिछले 24 घंटे में कर्नाटक में सामने आये 25,979 कोरोना के नये मामले, 626 की मौत
पिछले 24 घंटे में कर्नाटक में सामने आये 25,979 कोरोना के नये मामले, 626 की मौत
1:16 AM. 24 May 211:16 AM. 24 May
पहलवान सुशील को छह दिन के पुलिस हिरासत में भेजा गया
पहलवान सुशील को छह दिन के पुलिस हिरासत में भेजा गया
12:34 AM. 24 May 2112:34 AM. 24 May
डाॅ हर्षवर्धन ने योग गुरू बाबा रामदेव से माफी मांगने को कहा
डाॅ हर्षवर्धन ने योग गुरू बाबा रामदेव से माफी मांगने को कहा
11:46 PM. 23 May 2111:46 PM. 23 May
चक्रवाती तूफान यास के खतरे को देखते हुए पूर्वी रेलवे ने 24 से 29 मई तक 25 ट्रेन रद्द किया
चक्रवाती तूफान यास के खतरे को देखते हुए पूर्वी रेलवे ने 24 से 29 मई तक 25 ट्रेन रद्द किया
10:10 PM. 23 May 2110:10 PM. 23 May
अपनी ताकत बढ़ा रहा है यास, दीघा से 700 किलोमीटर दूर है स्थित
अपनी ताकत बढ़ा रहा है यास, दीघा से 700 किलोमीटर दूर है स्थित
8:00 PM. 23 May 218:00 PM. 23 May
रोहिणी कोर्ट में होगी सुशीक कुमार की पेशी
पंजाब से गिरफ्तार करने के बाद दिल्ली पुलिस आरोपी एथलीट सुशील कुमार को दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में पेश करेगी.(टीवी न्यूज)
8:00 PM. 23 May 218:00 PM. 23 May
केन्द्र पर आप पार्टी का हमला
दिल्ली में वैक्सीन की किल्लत को लेकर आप पार्टी ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है. आप नेता राघव चड्ढा ने कहा है कि, भारत सरकार के पास वैक्सीन को लेकर कोई नीति नहीं है. केंद्र सरकार वैक्सीन के उत्पादन और वितरण पर नियंत्रण कर रही है. उसने दिल्ली का कोटा रोक दिया है. इसी की वजह से आज दिल्ली में वैक्सीन खत्म हो गई.(एएनआई)
8:00 PM. 23 May 218:00 PM. 23 May
डीएनएलए के 6 आतंकवादियों ठेर
असम पुलिस ने कार्बी आंगलोंग के धनसिरी इलाके में अभियान चलाया. जिसमें पुलिस ने डीएनएलए के 6 आतंकवादियों को मार दिया है.
8:00 PM. 23 May 218:00 PM. 23 May
चक्रवात ‘यास’ को लेकर पीएम मोदी की समीक्षा बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए चक्रवात यास पर वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रतिनिधियों और दूरसंचार, बिजली, नागरिक उड्डयन, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालयों के सचिवों के साथ बैठक की.
8:00 PM. 23 May 218:00 PM. 23 May
संबित पात्रा को पुलिस ने भेजा नोटिस
टूलकिट मामले में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को रायपुर पुलिस ने नोटिस भेजा है. मामले को लेकर पुलिस पूछताछ करेगी.
8:00 PM. 23 May 218:00 PM. 23 May
सुशील कुमार गिरफ्तार
मशहूर रेसलर और गोल्ड मेडल विजेता सुशील कुमार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने सुशील को पंजाब से गिरफ्तार किया.
8:00 PM. 23 May 218:00 PM. 23 May
रैंडम कोरोना टेस्ट करा रही पुलिस
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस घूमने के इरादे से निकले लोगों का रैंडम कोरोना टेस्ट करा रही है. पुलिस का इस बारे में कहना है कि, जो लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं. हम उनका कोरोना टेस्ट करा रहे हैं. पुलिस ने यह भी कहा कि, जो जरूरी काम से निकले हैं उन्हें जाने दिया जा रहा है. और जो घूमने निकले हैं उनका चालान भी काट रहे हैं. (एएनआई)
8:00 PM. 23 May 218:00 PM. 23 May
सूरजपुर कलेक्टर मामले में सीएम ने की कार्रवाई
सूरजपुर कलेक्टर मामले में सीएम ने कार्रवाई की है. डीएम को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश दिया गया है.
8:00 PM. 23 May 218:00 PM. 23 May
सुशील कुमार अबतक नहीं हुए गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने कहा है कि सुशील कुमार की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है. दिल्ली पुलिस की एक टीम पंजाब में ही है.
8:00 PM. 23 May 218:00 PM. 23 May
साइक्लोन यास को लेकर पीएम मोदी करेंगे चर्चा
पीएम मोदी आज वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रतिनिधियों और दूरसंचार, बिजली, नागरिक उड्डयन, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालयों के सचिवों के साथ बैठक करने वाले हैं. इस दौरान वो यास तूफान की तैयारियों पर चर्चा करेंगे. बैठक में गृह मंत्री और अन्य मंत्री भी शामिल होंगे.
1:19 PM. 23 May 211:19 PM. 23 May
भूकंप के झटके
मणिपुर अखरुल में आज तड़के सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.3 मापी गई.
1:19 PM. 23 May 211:19 PM. 23 May
टिड्डी दल कर सकते हैं फसलों पर हमला
फसलों पर टिड्डी दल के हमले को लेकर अलीगढ़ में अलर्ट. टिड्डी दल ने निपटने की हो रही तैयारी. (टीवी न्यूज)
1:19 PM. 23 May 211:19 PM. 23 May
बच्ची के साथ दुष्कर्म
एमपी के ग्वालियर में एक 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोप है कि बच्ची जिस घर में रहती थी उसी घर के मालिक के बेटे ने अपने दोस्तों के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया है. वहीं, घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
12:17 PM. 23 May 2112:17 PM. 23 May
दौसा में 341 बच्चे कोरोना संक्रमित
देश में कोरोना की दूसरी लहर अभी थमी भी नहीं है कि तीसरी लहर की दस्तक मिलने लगी है. दरअसल, राजस्थान के दौसा में 341 बच्चों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है. जिसके बाद इसे तीसरी लहर से जोड़ा जा रहा है. हालांकि इतने बच्चों में कोरोना की पुष्टि होने से जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है.(टीवी)
12:17 PM. 23 May 2112:17 PM. 23 May
Posted by: Pritish Sahay
मुख्य बातें
Breaking News LIVE: पूरे देश में कोरोना का कहर है. राजस्थान में कोरोना के तीसरी लहर की दस्तक मिलने लगी है. दौसा में 341 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाये गये है. इधर कोरोना के साथ ब्लैक फंगस (Black Fungus) का भी खतरा देश में तेज होता जा रहा है. देश में इसके संक्रमितों की संख्या 8848 से ज्यादा हो गई है. छत्रसाल स्टेडियम मर्डर केस में दिल्ली पुलिस सुशील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली पुलिस आरोपी को रोहिणी कोर्ट में पेश करेगी. देश-दुनिया की तमाम खबरों के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ…