Breaking News Live: मुकेश अंबानी ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में की पूजा-अर्चना

Breaking News Live: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
8:00 PM. 5 Mar 24 8:00 PM. 5 Mar

मुकेश अंबानी ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में की पूजा-अर्चना

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और MD मुकेश अंबानी ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में पूजा-अर्चना की. मुकेश अंबानी ने कहा, भगवान द्वारकाधीश के आशीर्वाद से अनंत और राधिका की शादी का जश्न मनाया गया. मैं जामनगर के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं. जामनगर अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर है. नीता ( अंबानी) और मैं लोगों के बहुत आभारी हैं और अपना आभार व्यक्त करते हैं.

6:10 PM. 5 Mar 24 6:10 PM. 5 Mar

भारतीय पैरालंपिक समिति का निलंबन तत्काल प्रभाव से रद्द

सरकार ने भारतीय पैरालंपिक समिति का निलंबन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है. इसकी जानकारी युवा मामले और खेल मंत्रालय ने दी.

5:49 PM. 5 Mar 24 5:49 PM. 5 Mar

तेलंगाना में बीआरएस और बीएसपी ने एक साथ काम करने का किया ऐलान

बीआरएस और बीएसपी ने तेलंगाना में एक साथ काम करने का फैसला किया. बीआरएस प्रमुख केसीआर और बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष आरएस प्रवीण कुमार ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया.

5:08 PM. 5 Mar 24 5:08 PM. 5 Mar

संदेशखाली मामले की सीबीआई जांच के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची ममता सरकार

पश्चिम बंगाल सरकार ने संदेशखाली मामले में सीबीआई जांच के निर्देश देने वाले कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया. वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष याचिका का उल्लेख किया. SC ने वकील से शीर्ष अदालत के रजिस्ट्रार जनरल के समक्ष इसका उल्लेख करने को कहा.

4:59 PM. 5 Mar 24 4:59 PM. 5 Mar

गुरुग्राम माउथ फ्रेशनर मामले में रेस्तरां मैनेजर गिरफ्तार

गुरुग्राम के रेस्तरां में माउथ फ्रेशनर खाने के बाद पांच लोगों के बीमार होने के मामले में पुलिस ने मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है. रेस्टोरेंट मैनेजर गगनदीप को गुरुग्राम पुलिस जिला अदालत ले गई. 2 मार्च को एक रेस्तरां से माउथ फ्रेशनर लेने के बाद पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था.

2:19 PM. 5 Mar 24 2:19 PM. 5 Mar

चुनाव में डर या भय के लिए कोई जगह नहीं, पश्चिम बंगाल में बोले मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार

कोलकाता में बोले मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव में डर या भय के लिए कोई जगह नहीं है. पश्चिम बंगाल का प्रशासन सभी राजनीतिक दलों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करेगा.

12:48 PM. 5 Mar 24 12:48 PM. 5 Mar

अर्जुन मोढवाडिया बीजेपी में शामिल

गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक अर्जुन मोढवाडिया ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. आपको बता दें कि मोढवाडिया ने जनवरी में अयोध्या में हुए राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का “बहिष्कार” करने के पार्टी के निर्णय पर आक्रोश प्रकट करते हुए इस्तीफा दे दिया था.

11:34 AM. 5 Mar 24 11:34 AM. 5 Mar

पीएम मोदी ने तेलंगाना में 7,200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना में 7,200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की. लोकसभा चुनाव के पहले उनका यह दौरा अहम है क्योंकि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है.

10:44 AM. 5 Mar 24 10:44 AM. 5 Mar

पीएम मोदी ने हैदराबाद में श्री उज्जयिनी महाकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में श्री उज्जयिनी महाकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की जिसका वीडियो सामने आया है.

10:43 AM. 5 Mar 24 10:43 AM. 5 Mar

पीएम मोदी ने हैदराबाद में श्री उज्जयिनी महाकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में श्री उज्जयिनी महाकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की जिसका वीडियो सामने आया है.

10:28 AM. 5 Mar 24 10:28 AM. 5 Mar

राहुल गांधी ने आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा सारंगपुर से की शुरू

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी यात्रा के साथ मध्य प्रदेश में हैं. यहां उन्होंने भारत जोड़ो न्याय यात्रा सारंगपुर से शुरू की.

9:59 AM. 5 Mar 24 9:59 AM. 5 Mar

पीएम नरेंद्र मोदी ने शहबाज शरीफ को पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से यह संदेश भेजा.

8:40 AM. 5 Mar 24 8:40 AM. 5 Mar

बेंगलुरु केस में NIA ने सात राज्यों में छापेमारी की

बेंगलुरु जेल कट्टरपंथ मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी सात राज्यों में तलाशी ले रही है।

8:24 AM. 5 Mar 24 8:24 AM. 5 Mar

बेंगलुरु केस में NIA ने सात राज्यों में छापेमारी की

बेंगलुरु जेल कट्टरपंथ मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी सात राज्यों में तलाशी ले रही है।

8:08 AM. 5 Mar 24 8:08 AM. 5 Mar

चीन अपने रक्षा बजट में 7.2 प्रतिशत की वृद्धि करेगा

अमेरिका और पड़ोसी देशों से तनाव के बीच वैश्विक प्रभुत्व हासिल करने के मकसद से चीन अपने रक्षा बजट में 7.2 प्रतिशत की वृद्धि करेगा.

7:50 AM. 5 Mar 24 7:50 AM. 5 Mar

राहुल गांधी आज उज्जैन में रोड शो करेंगे

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जारी है. वे आज उज्जैन में रोड शो करेंगे.

7:50 AM. 5 Mar 24 7:50 AM. 5 Mar

बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज

बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज होने वाली है. लोकसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के नाम तय किये जा सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >