Breaking News LIVE : दिल्ली में आज आये कोरोना संक्रमण के 1,114 नये मामले, 12 की मौत

Breaking News LIVE: यूपी चुनाव में आज पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल रैली. गोवा चुनाव के लिए भाजपा नेता नितिन गडकरी आज जारी करेंगे पार्टी का घोषणापत्र. झारखंड के भोगता, गंझू समेत 10 समुदाय को ST में शामिल करने का बिल राज्यसभा में पारित. देश-दुनिया के ताजा समाचार के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

Live Updates
9:01 PM. 8 Feb 22 9:01 PM. 8 Feb

दिल्ली में आज आये कोरोना संक्रमण के 1,114 नये मामले

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है आज कोरोना संक्रमण के 1,114 नये मामले सामने आये हैं जबकि 12 संक्रमितों की मौत हुई है.

6:10 PM. 8 Feb 22 6:10 PM. 8 Feb

5 करोड़ किशोरों ने देश में लिया कोरोना वैक्सीन का पहला डोज

देश में 5 करोड़ किशोरों ने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज ले लिया है. यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने दी.

6:10 PM. 8 Feb 22 6:10 PM. 8 Feb

भूपिंदर हनी को 11 तारीख तक ईडी की हिरासत में भेजा गया

पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपिंदर हनी को 11 तारीख तक ईडी की हिरासत में भेजा गया है. हनी ने पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं.

6:10 PM. 8 Feb 22 6:10 PM. 8 Feb

अखिलेश यादव ने सपा का घोषणा पत्र जारी किया

अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सपा का घोषणा पत्र जारी किया. अखिलेश यादव ने कहा कि वे वचन पत्र जारी कर रहे हैं, सरकार बनने पर घोषणा पत्र जारी किया जायेगा.

6:10 PM. 8 Feb 22 6:10 PM. 8 Feb

बंगाल के गवर्नर जगदीप धनकड़ को पद से हटाने के लिए याचिका दाखिल

बंगाल के गवर्नर जगदीप धनकड़ को पद से हटाने के लिए कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गयी है. यह याचिका एक अधिवक्ता ने दाखिल की है.

2:37 PM. 8 Feb 22 2:37 PM. 8 Feb

त्रिपुरा में भाजपा विधायक सुदीप रॉय बर्मन और आशीष कुमार साहा ने दिया इस्तीफा

त्रिपुरा में मंगलवार को भाजपा विधायक सुदीप रॉय बर्मन और आशीष कुमार साहा ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, विधानसभा अध्यक्ष ने उनके इस्तीफे को मंजूर कर लिया है. फिलहाल, भाजपा के ये दोनों नेता दिल्ली प्रवास पर हैं.

2:37 PM. 8 Feb 22 2:37 PM. 8 Feb

2008 के गुजरात बम धमाकों में 49 लोग को दोषी करार, 28 किए गए बरी

गुजरात की एक विशेष अदालत ने 2008 के बम धमाका मामले में 49 लोगों को दोषी ठहराया है, जबकि इस मामले 28 लोगों को बरी कर दिया गया है.

1:43 PM. 8 Feb 22 1:43 PM. 8 Feb

लंच के बाद दोपहर तीन बजे फिर कोर्ट की सुनवाई

कर्नाटक हिजाब विवाद: लंच के बाद दोपहर तीन बजे फिर कोर्ट की सुनवाई शुरू होगी.

1:43 PM. 8 Feb 22 1:43 PM. 8 Feb

मुंबई होगा अनलॉक

मेयर किशोरी ने कहा कि महीने के अंत तक मुंबई को पूरी तरह अनलॉक कर दिया जाएगा.

1:43 PM. 8 Feb 22 1:43 PM. 8 Feb

नीट विरोधी विधेयक फिर से पारित

तमिलनाडु विधानसभा ने नीट विरोधी विधेयक फिर से पारित किया

1:43 PM. 8 Feb 22 1:43 PM. 8 Feb

पीएम मोदी ने गुजरात के दिनों को याद किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कांग्रेस पर जोरदार हमला किया और अपने गुजरात के दिनों को याद किया. उन्होंने कहा कि जब मैं गुजरात में था तो मेरे साथ क्‍या-क्‍या जुल्म हुए मैं भूल नहीं सकता हूं. दिल्ली की सरकार ने यह जुल्‍म किया लेकिन मैं जानता था कि देश के विकास के लिए गुजरात का विकास जरूरी है. राज्‍य की प्रगति से ही देश की प्रगति होगी. कांग्रेस ने गुजरात के साथ भेद भाव किया.

1:43 PM. 8 Feb 22 1:43 PM. 8 Feb

कांग्रेस पर कटाक्ष

कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस परिवार के आगे कुछ नहीं सोचती है. कुछ लोग बोलते हैं कि कांग्रेस नहीं होती तो क्‍या होता…तो आज मैं बताता हूं कि क्‍या होता…महात्‍मा गांधी के विचार के अनुसार कांग्रेस नहीं होती तो 1975 का कलंक नहीं होता. 1975 में लोकतंत्र का गला घोंटा गया. लोकतंत्र में परिवारवाद सबसे बड़ा खतरा होता है. कांग्रेस ना होती तो इमरजेंसी का कलंक नहीं होता. जातिवाद और क्षेत्रवाद की खाई इतनी गहरी ना होती. कांग्रेस नहीं होती तो सिखों का नरसंहार ना होता. कश्‍मीर के पंडितो को कश्‍मीर छोड़ने की नौबत ना आती. कांग्रेस ना होती तो बेटियों को तंदूर में नहीं जलाया जाता. यदि कांग्रेस नहीं होती तो मूलभूत सुविधाओं के लिए लोगों को इतना इंतजार नहीं करना पड़ता.

1:43 PM. 8 Feb 22 1:43 PM. 8 Feb

किसान आंदोलन के बाद अन्नदाताओं के लिए कई वायदे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने मंगलवार को अपने घोषणापत्र ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022’ को जारी कर दिया है. इस संकल्प पत्र में हर वर्ग को साधने की कोशिश की गई है.

1:43 PM. 8 Feb 22 1:43 PM. 8 Feb

गुजरात में मेरे ऊपर जुल्म हुए

राज्यसभा में पीएम मोदी ने कहा कि जब मैं गुजरात में था तो मेरे साथ क्‍या-क्‍या जुल्म हुए मैं भूल नहीं सकता हूं. दिल्ली की सरकार ने यह जुल्‍म किया लेकिन मैं जानता था कि देश के विकास के लिए गुजरात का विकास जरूरी है. राज्‍य की प्रगति से ही देश की प्रगति होगी.

1:43 PM. 8 Feb 22 1:43 PM. 8 Feb

लॉकडाउन से छूट का मिला लाभ

राज्यसभा में पीएम मोदी ने कहा कि पहले लॉकडाउन के दौरान काफी विचार-विमर्श और थोड़े साहस के साथ तय हुआ कि गांवों के किसानों को लॉकडाउन से छूट दी जाए. यह एक महत्वपूर्ण निर्णय था, परिणामस्वरूप, हमारे किसानों की एक महामारी के दौरान भी बंपर उत्पादकता थी.

1:43 PM. 8 Feb 22 1:43 PM. 8 Feb

गरीबों का रखा गया ख्याल

राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस कोरोना काल में 80 करोड़ से भी अधिक देशवासियों के लिए इतने लंबे कालखंड के लिए मुफ़्त में राशन की व्यवस्था की गई, ताकि ऐसी स्थिति कभी पैदा न हो कि उनके घर का चूल्हा न जले. भारत ने ये काम करके दुनिया के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है.

1:43 PM. 8 Feb 22 1:43 PM. 8 Feb

कोरोना संकट अपना रूप बदलता है

राज्यसभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना एक महामारी है, मानव जाति ने पिछले 100 वर्षों में ऐसा संकट कभी नहीं देखा था. यह कोरोना संकट अपना रूप बदलता है और लोगों के लिए परेशानी पैदा करता है, पूरा देश और दुनिया इसके खिलाफ लड़ रही है.

1:43 PM. 8 Feb 22 1:43 PM. 8 Feb

130 करोड़ लोगों की इच्छाशक्ति और अनुशासन

पीएम मोदी ने राज्‍यसभा में कहा कि कोरोना काल में देश में रिकॉर्ड उत्पादन किया गया. जब कोरोना संक्रमण की शुरुआत हुई थी, तब चर्चा हो रही थी कि भारत का क्या होगा. इस बात पर भी चर्चा हुई कि भारत की वजह से दुनिया पर क्या असर पड़ेगा. लेकिन देश के 130 करोड़ लोगों की इच्छाशक्ति और अनुशासन के कारण भारत के प्रयासों की दुनिया भर में सराहना हो रही है.

1:43 PM. 8 Feb 22 1:43 PM. 8 Feb

गरीबों को घर देने का काम चलता रहा

पीएम मोदी ने राज्‍यसभा में कहा कि 2 साल में विश्‍व ने गहरा संकट देखा है. कोरोना काल में गरीबों को घर देने का काम चलता रहा. गरीबों के घरों में चूल्हे जलते रहे. वैक्‍सीनेशन देश में तेजी से बढ़ रहा है. कोरोना काल में कई कड़े फैसले लिये गये. विश्‍व में भारत की तारीफ हो रही है. हमने कोरोना काल में कई काम किये. पांच करोड़ घरों में नल से जल पहुंचा.

1:43 PM. 8 Feb 22 1:43 PM. 8 Feb

पीएम मोदी ने कहा- गरीबों के सशक्तिकरण के लिए काफी काम किया गया है

राज्य सभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर पीएम नरेंद्र मोदी जवाब दे रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि गरीबों के सशक्तिकरण के लिए काफी काम किया गया है.

1:43 PM. 8 Feb 22 1:43 PM. 8 Feb

हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाई कोर्ट में सुनवाई

हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाई कोर्ट में सुनवाई हो रही है. इधर उडुपी के महात्मा गांधी मेमोरियल कॉलेज में हिजाब और भगवा स्कार्फ पहनकर आए छात्रों ने नारेबाजी की.

1:43 PM. 8 Feb 22 1:43 PM. 8 Feb

प्रवीण कुमार सोबती का निधन

‘महाभारत’ में भीम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती का निधन हो गया है. उन्होंने 74 वर्ष की आयु में आखिरी सांस ली.

1:43 PM. 8 Feb 22 1:43 PM. 8 Feb

जस्टिन ट्रूडो ने कहा

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा है कि कनाडा में सभी को विरोध करने का हक, लेकिन अर्थव्यवस्था में रोड़े अटकाना स्वीकार नहीं.

1:43 PM. 8 Feb 22 1:43 PM. 8 Feb

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 67,597 नए मामले, 1,188 लोगों की मौत

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 67,597 नए मामले सामने आये हैं. इस दौरान 1,80,456 लोगों की रिकवरी हुईं और 1,188 लोगों की कोरोना से मौत हुई.

1:43 PM. 8 Feb 22 1:43 PM. 8 Feb

बिहार में तेज रफ्तार कार ने 6 को रौंदा, तीन की मौत

बिहार के मोकामा से बड़ी खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार यहां तेज रफ्तार कार ने 6 को रौंद दिया. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्‍य घायल हैं.

1:43 PM. 8 Feb 22 1:43 PM. 8 Feb

पूर्व मंत्री योगेंद्र साव बरी

झारखंड: चिरूडीह कांड मामले में अदालत ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को बरी कर दिया है.

8:22 AM. 8 Feb 22 8:22 AM. 8 Feb

बीजेपी का लोक कल्याण संकल्प पत्र

यूपी मेंआज गृह मंत्री अमित शाह पेश करेंगे बीजेपी का लोक कल्याण संकल्प पत्र.(टीवी न्यूज)

7:19 AM. 8 Feb 22 7:19 AM. 8 Feb

गोवा चुनाव 2022 बीजेपी नेत जारी करेंगे घोषणापत्र

गोवा चुनाव 2022 में आज बीजेपी नेता नितिन गडकरी जारी करेंगे पार्टी का घोषणापत्र.

7:19 AM. 8 Feb 22 7:19 AM. 8 Feb

पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल रैली

यूपी चुनाव में आज पीएम मोदी वर्चुअल रैली कर रहे हैं. रामपुर समेत 15 विधानसभा क्षेत्रों में पीएम मोदी करेंगे प्रचार. लोगों के वोट देने की पीएम मोदी अपील करेंगे.

7:19 AM. 8 Feb 22 7:19 AM. 8 Feb

बिहार में स्कूल तो खुले पर विद्यार्थियों को नहीं मिल रहा क्लास आने का मौका

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के इंटरमीडिएट, मैट्रिक और नौवीं क्लास के परीक्षा के कारण जिला मुख्यालय के अलावा प्रखंड स्तर पर 37 परीक्षा सेंटर में पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है. लंबे अंतराल के बाद सरकार के गृह विभाग के निर्देश पर स्कूलों और कॉलेजों में क्लास शुरू करने की अनुमति दी गई है लेकिन जिन स्कूल और कॉलेजों में परीक्षा सेंटर बना है वहां पर पढ़ाई की व्यवस्था आगे पूरी परीक्षा तक ठप ही रहेगी. इंटरमीडिएट की परीक्षा 14 फरवरी को समाप्त हो रही है.

7:19 AM. 8 Feb 22 7:19 AM. 8 Feb

पहले चरण के मतदान के लिए बंद होगा प्रचार

यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव के तहत पहले चरण का प्रचार आज यानी मंगलवार शाम पांच बजे थम जाएगा. इसमें पश्चिमी यूपी के 11 जिलों मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्घनगर, हापुड़, बागपत, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, शामली, अलीगढ़, मथुरा और आगरा की 58 सीटों पर 10 फरवरी को मतदान होना है.

7:19 AM. 8 Feb 22 7:19 AM. 8 Feb

10 समुदायों को अनुसूचित जनजाति सूची में होंगे शामिल

झारखंड में निवास करनेवाले भोगता और गंझू समेत 10 समुदायों को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने का बिल पेश किया गया है. जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने राज्यसभा में झारखंड के जनजातीय समुदाय भोगता से संबंधित संविधान (अनुसूचित जाति एवं जनजाति) आदेश (संशोधन) विधेयक 2022 पेश किया. विधेयक में भोगता समुदाय को अनुसूचित जातियों की सूची से विलोपित करने की बात कही गयी है. साथ ही भोगता, देशवारी, गंझू, दौतलबंदी (द्वालबंदी), पटबंदी, राउत, मझिया, खैरी (खेरी) को खरवार के पर्याय के रूप में अनुसूचित जनजातियों की सूची में शामिल करने का प्रस्ताव दिया गया है.

7:19 AM. 8 Feb 22 7:19 AM. 8 Feb

Posted by: Pritish Sahay

मुख्य बातें

Breaking News LIVE: यूपी चुनाव में आज पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल रैली. गोवा चुनाव के लिए भाजपा नेता नितिन गडकरी आज जारी करेंगे पार्टी का घोषणापत्र. झारखंड के भोगता, गंझू समेत 10 समुदाय को ST में शामिल करने का बिल राज्यसभा में पारित. देश-दुनिया के ताजा समाचार के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >