Breaking News : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में पांच जवान शहीद, 20 घायल

Breaking News Live Updates : कोरोना का संक्रमण देश में लगातार फैलता जा रहा है. महाराष्‍ट्र के बाद दिल्ली (Coronavirus in maharashtra and delhi) में भी कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. इधर बंगाल चुनाव(West Bengal Vidhan Sabha Elections 2021) को लेकर सरगर्मी तेज हैं. असम चुनाव में इवीएम (Assam EVM Case) का मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
11:40 PM. 3 Apr 21 6:10 PM. 3 Apr

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में पांच जवान शहीद, 20 घायल

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पांच जवान शहीद हो गए तथा कुछ अन्य जवानों के घायल होने की सूचना है. मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के भी मारे जाने की संभावना है.

7:23 PM. 3 Apr 21 1:53 PM. 3 Apr

गाजीपुर बॉर्डर पर बड़ी मीटिंग

राकेश टिकैत पर हमले को लेकर कल गाजीपुर बॉर्डर पर किसान बड़ी मीटिंग करने वाले हैं.

7:23 PM. 3 Apr 21 1:53 PM. 3 Apr

बांग्लादेश में सोमवार से अगले एक सप्ताह के लिए फुल लॉकडाउन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बांग्लादेश ने सोमवार से अगले एक सप्ताह के लिए फुल लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है.

7:23 PM. 3 Apr 21 1:53 PM. 3 Apr

फारुक अब्दुल्ला अस्पताल में भर्ती

हाल में कोरोना से संक्रमित हुए जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, उनके पुत्र उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट करके ये जानकारी दी है.

7:23 PM. 3 Apr 21 1:53 PM. 3 Apr

आरएसएस का सामना मिलकर करेंगे, तीनों कृषि कानून कानून वापस कराके दम लेंगे

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान नेता राकेश टिकैत के वाहन पर कथित तौर पर हुए हमले की पृष्ठभूमि में शनिवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) हमला करना सिखाता है. उन्होंने यह भी कहा कि सब मिलकर संघ का सामना करेंगे और तीनों ‘कृषि विरोधी कानूनों’ को वापस कराके दम लेंगे.

7:23 PM. 3 Apr 21 1:53 PM. 3 Apr

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैली में कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैली में कहा कि असम के लोग हिंसा के खिलाफ हैं, वे विकास, शांति, एकता और स्थिरता चाहते हैं. हम बिना किसी भेदभाव के सब के लिए नीतियां बनाते हैं, कुछ लोग केवल एक वर्ग के लिए काम करने वालों को धर्मनिरपेक्ष कहते हैं और सभी के लिए काम करने वाले को सांप्रदायिक कहते हैं.

मुख्य बातें

Breaking News Live Updates : कोरोना का संक्रमण देश में लगातार फैलता जा रहा है. महाराष्‍ट्र के बाद दिल्ली (Coronavirus in maharashtra and delhi) में भी कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. इधर बंगाल चुनाव(West Bengal Vidhan Sabha Elections 2021) को लेकर सरगर्मी तेज हैं. असम चुनाव में इवीएम (Assam EVM Case) का मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >