Breaking News Live: किसान नेताओं संग केंद्रीय मंत्रियों की बैठक जारी, पंजाब CM भगवंत मान भी मौजूद

Breaking News Updates- देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
3:03 AM. 19 Feb 24 9:33 PM. 18 Feb

पीएम मोदी ने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने पर भारतीय महिला टीम को बधाई दी

बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिला टीम को ट्वीट कर बधाई दी. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट डाला और लिखा, एक ऐतिहासिक उपलब्धि! अविश्वसनीय भारतीय टीम को बधाई, जिन्होंने पहली बार ब���डमिंटन एशिया चैंपियनशिप में ट्रॉफी जीती है. उनकी सफलता कई आगामी एथलीटों को प्रेरित करेगी. जिस तरह से हमारी नारी शक्ति विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं, अभूतपूर्व है.

2:56 AM. 19 Feb 24 9:26 PM. 18 Feb

किसान नेताओं संग केंद्रीय मंत्रियों की बैठक जारी, पंजाब CM भगवंत मान भी मौजूद

किसान नेताओं के साथ केंद्रीय मंत्रियों की बैठक जारी है. इस बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हैं. मालूम हो हजारों की संख्या में कियान एमएसपी पर कानून की गांरटी सहित कई मांगों को लेकर दिल्ली मार्च पर अड़े हैं. किसान नेताओं के साथ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय की तीन दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन बात नहीं बन पायी.

11:46 PM. 18 Feb 24 6:16 PM. 18 Feb

प्रदर्शनकारी किसानों से चौथे दौर की वार्ता के दिल्ली से रवाना हुए तीनों केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय चल रहे विरोध के सिलसिले में किसान नेताओं से मिलने के लिए दिल्ली हवाई अड्डे से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए.

11:39 PM. 18 Feb 24 6:09 PM. 18 Feb

संदेशखाली हिंसा मामले में टीएमसी नेता शिबू हाजरा को 8 दिन की पुलिस हिरासत

बशीरहाट उपमंडल अदालत ने संदेशखाली हिंसा मामले में टीएमसी नेता शिबू हाजरा को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया.

10:50 PM. 18 Feb 24 5:20 PM. 18 Feb

संदेशखाली मामले में सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट पश्चिम बंगाल के संदेशखाली गांव में रहने वाली महिलाओं के कथित यौन उत्पीड़न के मामले में जांच और उसके बाद की सुनवाई पश्चिम बंगाल से बाहर स्थानांतरित करने की मांग वाली याचिका पर कल (19 फरवरी) सुनवाई करेगा. इस मामले की सुनवाई जस्टिस बीवी नागरत्ना और ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ करेगी.

10:22 PM. 18 Feb 24 4:52 PM. 18 Feb

इंग्लैंड पर भारत की विस्फोटक जीत, तीसरे टेस्ट में अंग्रेजों को 434 रन से रौंदा

भारत ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड को 434 रन से हरा दिया. भारत ने मैच चौथे दिन में ही अपने नाम कर लिया. भारत ने बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 445 और दूसरी पारी में 430 रन पर पारी की घोषणा की. जवाब में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 319 रन ही बना पाई और ऑल आउट हो गई. फिर दूसरी पारी में केवल 122 रन पर ही ढेर हो गई. भारत की ओर से दूसरी पारी में सबसे ज्यादा विकेट रविंद्र जडेजा ने चटकाए. जडेजा ने 41 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >