Breaking News LIVE : लाल किला हिंसा मामले में आरोपी दीप सिद्धू की मौत
फ्रांस में जोरदार धमाके के बाद लगी आग, दो बच्चों समेत सात लोगों की झुलसने से मौत. जैसलमेर में बच्चे की हत्या के आरोप में मां गिरफ्तार, महिला का नाबालिग के साथ था अवैध संबंध. मुर्गा खाने से नाराज पादरी ने कुत्ते को मारी गोली. देश-दुनिया की अपडेट खबर जानने के लिए आप हमारे साथ बने रहें.
Breaking News LIVE : लाल किला हिंसा मामले में आरोपी दीप सिद्धू की मौत
Live Updates
3:46 AM. 16 Feb 2210:16 PM. 15 Feb
लाल किला हिंसा मामले में आरोपी दीप सिद्धू की मौत
लाल किला हिंसा मामले में आरोपी पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू की हरियाणा में सोनीपत के पास एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. सोनीपत पुलिस ने मामले की पुष्टि की है.
1:39 AM. 16 Feb 228:09 PM. 15 Feb
जयंती के मौके पर कल रविदास मंदिर जायेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल रविदास जयंती के मौके पर दिल्ली के करोलबाग स्थित रविदास मंदिर जायेंगे.
11:42 PM. 15 Feb 226:12 PM. 15 Feb
एबीजी शिपयार्ड के निदेशकों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी
22,842 करोड़ रुपये के ऋण धोखाधड़ी मामले में एबीजी शिपयार्ड के निदेशकों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है. यह जानकारी सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने एएनआई न्यूज एजेंसी को दी.
10:30 PM. 15 Feb 225:00 PM. 15 Feb
आशीष मिश्रा टेनी तीन महीने बाद जेल से रिहा
लखीमपुर खीरी में किसानों को जीप से रौंदने के आरोपों में जेल में बंद आशीष मिश्रा टेनी जेल से रिहा हो गया है. आशीष मिश्रा टेनी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी का बेटा है. उत्तर प्रदेश में चुनाव के दौरान उसकी रिहाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
10:30 PM. 15 Feb 225:00 PM. 15 Feb
आंध्रप्रदेश में नाइट कर्फ्यू हटाया गया, मास्क ना पहनने पर फाइन
आंध्रप्रदेश में कोरोना वायरस की वजह से लगाया गया नाइट कर्फ्यू हटा दिया गया है, लेकिन सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना जरूरी होगा. मास्क ना पहनने पर 100 रुपये का फाइन लगाया जायेगा.
10:30 PM. 15 Feb 225:00 PM. 15 Feb
शिक्षण संस्थानों में हिजाब पर बैन के खिलाफ दायर याचिकाओं पर कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू
शिक्षण संस्थानों में हिजाब पर बैन के खिलाफ दायर याचिकाओं पर कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू हो गयी है. आज कई स्कूलों में बच्चियों को हिजाब उतारने को कहा गया तो उन्होंने परीक्षा छोड़ दी लेकिन हिजाब नहीं उतारा.
मुख्य बातें
फ्रांस में जोरदार धमाके के बाद लगी आग, दो बच्चों समेत सात लोगों की झुलसने से मौत. जैसलमेर में बच्चे की हत्या के आरोप में मां गिरफ्तार, महिला का नाबालिग के साथ था अवैध संबंध. मुर्गा खाने से नाराज पादरी ने कुत्ते को मारी गोली. देश-दुनिया की अपडेट खबर जानने के लिए आप हमारे साथ बने रहें.