Breaking News LIVE: गुरुग्राम के सेक्टर 109 में एक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स की छत गिरी

Breaking News LIVE: यूपी में पहले चरण का मतदान आज, 11 जिलों की 58 सीटों पर हो रही है वोटिंग. पीएम मोदी ने यूपी के लोगों से की वोट अपील, कहा- पहले मतदान, फिर जलपान. तमिलनाडु के बीजेपी ऑफिस पर बम से हमला, देर रात अज्ञात शख्स ने फेंका पेट्रोल बम. देश-दुनिया के ताजा समाचार के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

Live Updates
9:43 PM. 10 Feb 22 9:43 PM. 10 Feb

गुरुग्राम के सेक्टर 109 में एक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स की छत गिरी

गुरुग्राम के सेक्टर 109 में एक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स की छत गिर गयी है. एनडीआरएफ की टीम बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंच गयी है.

6:04 PM. 10 Feb 22 6:04 PM. 10 Feb

यूपी चुनाव में शाम पांच बजे तक 57.79 प्रतिशत वोटिंग

यूपी चुनाव के पहले चरण के मतदान में शाम पांच बजे तक 57.79 प्रतिशत वोटिंग हुई है.

4:52 PM. 10 Feb 22 4:52 PM. 10 Feb

हिजाब मामले में हाईकोर्ट का आदेश

हिजाब विवाद मामले में हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा कि जब तक सुनवाई चल रही है तब तक तक कोई धार्मिक चीज ना पहनी जाये. प्रदेश में स्कूल कॉलेज खोले जा सकते हैं.

4:52 PM. 10 Feb 22 4:52 PM. 10 Feb

कोविड-19 के मामले लगातार घट रहे, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा

दुनिया भर में कोविड-19 के मामले लगातार घट रहे हैं, भारत में मामलों में गिरावट आयी है. ज्यादार एक्टिव केस केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक से हैं, यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है.

4:52 PM. 10 Feb 22 4:52 PM. 10 Feb

चंडीगढ़ में 14 फरवरी से सभी कक्षाओं के लिए खुलेंगे स्कूल

चंडीगढ़ में 14 फरवरी से सभी कक्षाओं के लिए स्कूल खोल दिये गये हैं. साथ ही नाइट कर्फ्यू को भी समाप्त कर दिया गया है.

2:35 PM. 10 Feb 22 2:35 PM. 10 Feb

उत्तराखंड चुनाव में श्रीनगर पहुंचे पीएम मोदी

उत्तराखंड चुनाव में श्रीनगर पहुंचे पीएम मोदी, पहली फिजिकल रैली में हो रहे हैं शामिल. उन्होंने कहा कि चार धाम का विकास बीजेपी की प्राथमिकता. उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि, जब वो सत्ता में आती है तो भ्रष्टाचार बढ़ता है. उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टीकरण का आरोप लगाया. पीएम मोदी ने कहा कि परिवारवाद और वंशवाद को रोकना जरूरी है. उन्होंने कहा कि जब वो सत्ता में थे तो चार धाम की याद नहीं आई.

2:23 PM. 10 Feb 22 2:23 PM. 10 Feb

आशीष मिश्रा को मिली जमानत

गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को हाई कोर्ट से मिली जमानत.

2:23 PM. 10 Feb 22 2:23 PM. 10 Feb

पाकिस्तान को भारत का करारा जवाब

हिजाब विवाद मामले पर पाकिस्तान को भारत ने करारा जवाब दिया है. भारत ने कहा है कि देश पर उंगली उठाने से पहले पाकिस्तान अपनाट्रैक रिकॉर्ड देख ले.

2:23 PM. 10 Feb 22 2:23 PM. 10 Feb

कर्नाटक हिजाब विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट!

कर्नाटक हिजाब विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. वरिष्ठ अधिवक्ता और कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने दी सुप्रीम कोर्ट में हिजाब मामले को लेकर अर्जी दी है. वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने हिजाब विवाद से संबंधित याचिकाओं को कर्नाटक उच्च न्यायालय से शीर्ष अदालत में स्थानांतरित करने की मांग वाली याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने से इनकार किया है.

2:23 PM. 10 Feb 22 2:23 PM. 10 Feb

जारी होगा परिणाम

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के चार्टर्ड अकाउंटेंसी फाउंडेशन और अंतिम परीक्षा परिणाम दिसंबर सत्र का आज आ सकता है परिणाम. आईसीएआई सीए परीक्षा दिसंबर 2021 को आयोजित की गई थी

2:23 PM. 10 Feb 22 2:23 PM. 10 Feb

रेपो रेट में बदलाव नहीं

भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कि, रेपो रेट बिना किसी बदलाव के साथ 4 फीसदी रहेगा. एमएसएफ रेट और बैंक रेट बिना किसी बदलाव के साथ 4.25 फीसदी रहेगा. रिवर्स रेपो रेट भी बिना किसी बदलाव के साथ 3.35 फीसदी रहेगा.आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने 2022-23 के लिए रियल जीडीपी ग्रोथ 7.8 फीसदी रहने का अनुमान जताया है.

2:23 PM. 10 Feb 22 2:23 PM. 10 Feb

कोरोना वायरस के 67,084 नए मामले

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 67,084 नए मामले सामने आये हैं. 1,67,882 मरीज कोरोना से ठीक होकर अपने घरों को लौट गए हैं. जबकि, कोविड से एक दिन में 1,241 लोगों की मौत हो गई है.

2:23 PM. 10 Feb 22 2:23 PM. 10 Feb

वर्चुअल संवाद करेंगे पीएम मोदी

उत्तराखंड चुनाव को लेकर आज श्रीनगर और गढ़वाल में वोटरों के साथ वर्चुअल संवाद करेंगे पीएम मोदी.

2:23 PM. 10 Feb 22 2:23 PM. 10 Feb

वोट देने की अपील

यूपी चुनाव में राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, मायावती समेत कई नेताओं ने लोगों से की वोट देने की अपील.

7:16 AM. 10 Feb 22 7:16 AM. 10 Feb

यूपी के पहले चरण में 58 सीटों पर वोटिंग शुरू

यूपी चुनाव में पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान जारी है. पहले चरण की 58 सीटों में से 53 पर बीजेपी ने 2017 में कब्जा जमाया था.

7:16 AM. 10 Feb 22 7:16 AM. 10 Feb

बीजेपी ऑफिस में बम से हमला

तमिलनाडु के चेन्नई बीजेपी ऑफिस में बम से हमला हुआ है. देर रात एक अज्ञात व्यक्ति ने पेट्रोल बम से हमला किया. हमला कथित तौर पर रात करीब 1 बजे हुआ.

7:16 AM. 10 Feb 22 7:16 AM. 10 Feb

ओवैस ने किया कटाक्ष

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने हिजाब मामले को लेकर कई बातें कहीं. उन्होंने कहा कि, हिजाब और बुर्का पहनना हमारा अधिकार है, अब क्या हम तुमसे पूछकर पहने कि हमें क्या पहनना है? जब संसद में PM और बीजेपी नेता दाढ़ी और टोपी के साथ आ सकते हैं तो बच्ची कक्षा में हिजाब पहन के जा रही तो आप क्यों रोक रहें.

7:16 AM. 10 Feb 22 7:16 AM. 10 Feb

अभी जारी रहेगी ठंड

अभी कुछ दिनों तक ठंड जारी रहेगी. प्रदेश में औसत तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे है. फरवरी का तापमान पिछले सात सालों में सबसे कम है.आइएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक अगले 48 घंटे में प्रदेश के औसत तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होने के आसार हैं.

7:16 AM. 10 Feb 22 7:16 AM. 10 Feb

ओबीसी आरक्षण के बिना ही झारखंड में पंचायत चुनाव फिलहाल संभव

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रिपल टेस्ट के आधार पर ही पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण का प्रावधान लागू करने का आदेश दिया है. ट्रिपल टेस्ट को पूरा नहीं करने पर पंचायत चुनाव ओबीसी को आरक्षण दिये बिना ही कराना होगा. वहीं, किसी भी कीमत पर कुल आरक्षण 50 प्रतिशत से अधिक नहीं होगा. कोर्ट ने यह आदेश 19 जनवरी 2022 को राहुल रमेश वाघ बनाम महाराष्ट्र सरकार (एसएलपी 19756 /2021) के मामले की सुनवाई के बाद दिया है.

7:16 AM. 10 Feb 22 7:16 AM. 10 Feb

पत्रकार नगर थाने में देर रात उपस्थित हुए खान सर

आरआरबी-एनटीपीसी रिजल्ट मामले में राजेंद्र नगर टर्मिनल पर हुए बवाल मामले में पत्रकार नगर थाने में फैजल खान उर्फ खान सर देर रात उपस्थित हुए. पुलिस ने उनसे पूछताछ के बाद नोटिस पर हस्ताक्षर करवा कई सारी हिदायतें दी हैं. मालूम हो कि 24 जनवरी को राजेंद्र नगर टर्मिनल पर छात्रों ने जम कर बवाल किया था और पत्थरबाजी भी की थी.

7:16 AM. 10 Feb 22 7:16 AM. 10 Feb

Posted by: Pritish Sahay

मुख्य बातें

Breaking News LIVE: यूपी में पहले चरण का मतदान आज, 11 जिलों की 58 सीटों पर हो रही है वोटिंग. पीएम मोदी ने यूपी के लोगों से की वोट अपील, कहा- पहले मतदान, फिर जलपान. तमिलनाडु के बीजेपी ऑफिस पर बम से हमला, देर रात अज्ञात शख्स ने फेंका पेट्रोल बम. देश-दुनिया के ताजा समाचार के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >