Breaking News: सीएम योगी ने मायावती को कहा थैंक्स, कोरोना की जंग में साथ आये सब
Coronavirus news, India news, Breaking News, LIVE update: कोरोना वायरस से दुनिया में लगातार मौत से लोगों की चिंता बढ़ गयी है. भारत में जहां इसकी चपेट में आकर 60 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. वहीं दुनियाभर में 50 हजार से ज्यादा लोगों की जान इस कोरोना वायरस के कारण हुई है. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ....
कोरोना से बचाव के लिए योगी सरकार ने 66 करोड़ ट्रिपल लेयर वाले स्पेशल खादी मास्क बनाने का ऑर्डर दिया है जिसे धोकर फिर से इस्तेमाल किये जा सकते हैं. गरीब को यह फ्री में मिलेंगे बाकी लोगों के लिए कीमत सामान्य होगी. इधर, सीएम योगी ने बहुजन समाज पार्टी की नेता मायावती का शुक्रिया किया. दरअसल, मायावती ने कोरोना के खिलाफ बीएसपी विधायकों को सरकार का सपॉर्ट करने का आदेश दिया था.
9:11 AM. 4 Apr 209:11 AM. 4 Apr
कोविड-19 : मृतकों की याद में कुछ देर के लिए थम-सा गया चीन
चीन शनिवार को उस समय कुछ देर के लिए थम-सा गया जब कोरोना वायरस के कारण मारे गये मरीजों और चिकित्साकर्मियों की याद में देशभर में तीन मिनट का मौन रखा गया. दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाले देश में सायरन और कार के हॉर्न बजने पर सड़कों पर लोग और यातायात थम गया। चीन में इस जानलेवा संक्रामक बीमारी के कारण मारे गये 3,300 से अधिक लोगों की याद में शोक दिवस मनाया गया.
9:11 AM. 4 Apr 209:11 AM. 4 Apr
जम्मू कश्मीर में एनकाउंटर
जम्मू कश्मीर में एनकाउंटर जारी है. यहां अबतक दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है. गोलीबारी अब भी चल रही है. बताया जा रहा है कि आतंकियों के छिपे होने की खबर के बाद यहां सर्च ऑपरेशन चलाया गया जिसके बाद एनकाउंटर शुरू हो गया. पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों को कुलगाम के हरमंद गुरी गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली जिसके बाद बलों ने इलाके को घेर लिया और तलाश अभियान शुरू किया. प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस को मिली विश्वसनीय जानकारी के आधार पर आज सुबह अभियान शुरू किया गया. ऐसा बताया जा रहा है कि अभी तक दो आतंकवादी मारे गये हैं.
9:11 AM. 4 Apr 209:11 AM. 4 Apr
गुजरात में भीषण सड़क हादसा
गुजरात के सुरेंद्रनगर में भीषण सड़क हादसा हुआ. हादसा इतना भयानक था कि ट्रक में कार घुस गयी. हादसे में 5 की मौत होने की खबर है.
Coronavirus News Live Update : देशभर में 62 लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 2500 पार
9:11 AM. 4 Apr 209:11 AM. 4 Apr
मध्य प्रदेश में संख्या लगातार बढ़ रही है
मध्य प्रदेश में कोरोना पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही है, अब यह आंकड़ा 154 तक पहुंच गया है. एक भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को भी कोरोना होने की पुष्टि हुई है जो अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी स्थिति सामान्य है. वहीं राजस्थान में कोरोना के 46 केस सामने आये जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 179 हो गयी.
8:58 AM. 4 Apr 208:58 AM. 4 Apr
नेतन्याहू ने मोदी को फोन कर कोरोना वायरस संकट पर चर्चा की
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी से फोन पर कोरोना वायरस महामारी से निपटने के विभिन्न कदमों को लेकर चर्चा की। दोनों नेताओं ने दवाओं की आपूर्ति में सुधार और उच्च तकनीक के अभिनव उपयोग के संबंध में द्विपक्षीय सहयोग पर भी बातचीत की. इस वायरस के संक्रमण से अब तक दुनियाभर में 50,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. कोरोना वायरस संकट की शुरुआत से ही दोनों नेता एक दूसरे के संपर्क में हैं.
मुख्य बातें
Coronavirus news, India news, Breaking News, LIVE update: कोरोना वायरस से दुनिया में लगातार मौत से लोगों की चिंता बढ़ गयी है. भारत में जहां इसकी चपेट में आकर 60 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. वहीं दुनियाभर में 50 हजार से ज्यादा लोगों की जान इस कोरोना वायरस के कारण हुई है. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ….
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.