Breaking News: सीपीआई ने किया राममंदिर भूमि पूजन के दूरदर्शन पर लाइव प्रसारण का विरोध

Breaking news,News in hindi, Coronavirus india update, covid-19 cases in india, Pm narendra modi: देश-दुनिया में कोरोना संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है. भारत में 14 लाख के करीब कुल कोरोना मामले हैं. बीते एक हफ्ते में 5 हजार से ज्यादा लोगों की मौत इस वायरस के कारण हुई है. कोरोना जांच में तेजी लाने के लिए आज पीएम मोदी तीन हाईटेक टेस्ट सेंटर का उद्घाटन करेंगे. केंद्र सरकार आज राज्यों के साथ बैठक भी करेंगी. इधर, राजस्थान में जारी सियासी घमासान चरम पर है. विधानसभा सत्र को लेकर राज्यापल और गहलोत आमने-सामने हैं. पढ़ें हर अपडेट..

Live Updates
6:53 PM. 27 Jul 20 6:53 PM. 27 Jul

सीपीआई ने किया लाइव प्रसारण का विरोध

सीपीआई ने किया राममंदिर भूमि पूजन के दूरदर्शन पर लाइव प्रसारण का विरोध. राममंदिर भूमि पूजन से जुड़ी हर News in Hindi से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

4:22 PM. 27 Jul 20 4:22 PM. 27 Jul

आराध्या बच्चन को मिली अस्पताल से छुट्टी, कोरोना टेस्ट निगेटिव आया

अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है. उसका कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है.

4:22 PM. 27 Jul 20 4:22 PM. 27 Jul

मध्यप्रदेश : बाइक और कार की टक्कर में आठ लोगों की मौत

मध्यप्रदेश के चंद्रनगर में तीन मोटरबाइक और कार की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गयी. दुर्घटना पन्ना रोड पर घटी. विस्तृत खबर की प्रतीक्षा की जा रही है.

4:22 PM. 27 Jul 20 4:22 PM. 27 Jul

राजस्थान के राज्यपाल ने विधानसभा सत्र बुलाने का आदेश दिया

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने राज्य सरकार को विधानसभा सत्र बुलाने का आदेश दिया.

2:40 PM. 27 Jul 20 2:40 PM. 27 Jul

श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट पर विवाद

श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट पर विवाद , महंत धर्मदास ने पीएमओ को भेजा लीगल नोटिस

2:40 PM. 27 Jul 20 2:40 PM. 27 Jul

देहरादून में ट्रेन की टक्कर से हाथी की मौत

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पास ट्रेन से टकराकर हाथी की मौत हो गयी है.

2:40 PM. 27 Jul 20 2:40 PM. 27 Jul

रूस ने चीन को एस-400 मिसाइल डिफेंस की डिलिवरी रोकी

रूस ने चीन को एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की डिलिवरी रोक दी है. चीन की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि एक अन्य देश के दबाव में रूस ने ये फैसला लिया है. बता दें कि भारत ने भी रूस से ये मिसाइल डिफेंस सिस्टम खरीदा है और चीन का इशारा भी भारत की तरफ ही है. बता दें कि एस-400 दुनिया का सबसे बेहतरीन मिसाइल डिफेंस सिस्टम माना जाता है और रूस के अलावा सिर्फ चीन के पास इसकी कुछ यूनिट हैं.

2:40 PM. 27 Jul 20 2:40 PM. 27 Jul

चीन के 47 और ऐप भारत में प्रतिबंधित

खबर है कि भारत ने चीन को फिर से बड़ा झटका दिया है. 47 मोबाइल ऐप को भारत में बैन किया गया है. इससे पहले भी भारत सरकार ने टिकटॉक सहित कई चायनीज एप्स को बैन किया था.

10:28 AM. 27 Jul 20 10:28 AM. 27 Jul

राहुल गांधी का नया वीडियो

कांग्रेस नेता ने आज एक और वीडियो जारी किया. इसके साथ उन्होंने लिखा- चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा किया है, इस सत्य को छिपाना एंटी नेशनल है

10:28 AM. 27 Jul 20 10:28 AM. 27 Jul

चीन के साथ तल्‍खी बढ़ी, चेंगदू के दूतावास से अमेरिका ने झंडा हटाया

अमेरिका और चीन के बीच जारी हुआ घमासान अब काफी आगे तक बढ़ गया है. पहले अमेरिका ने ह्यूस्टन में चीन के एक दूतावास को बंद करवाया और अब चीन ने भी ऐसा ही किया. चीन ने आदेश दिया था कि अमेरिका चेंगदू में मौजूद अपने दूतावास को खाली करे, अब डेडलाइन खत्म होने से पहले अमेरिका ने इसे खाली करने की तैयारी कर ली है. सोमवार को अमेरिका ने अपना झंडा दूतावास से उतार दिया.

10:28 AM. 27 Jul 20 10:28 AM. 27 Jul

सुप्रीम कोर्ट में राजस्थान के बागी विधायकों पर 11 बजे सुनवाई

राजस्थान में कांग्रेस की लड़ाई कोर्ट और अब राजभवन तक जा पहुंची है. वहीं हाईकोर्ट के फैसले के बाद जहां सुप्रीम कोर्ट सोमवार को स्पीकर सीपी जोशी की सचिन पायलट खेमे के विधायकों को भेजे गए नोटिस के मामले पर आज 11 बजे से सुनवाई करेगा. वहीं एक और याचिका पर राजस्थान हाईकोर्ट सुनवाई करेगा. भाजपा विधायक मदन दिलावर ने बसपा के छह विधायक के कांग्रेस में विलय के खिलाफ स्पीकर के समक्ष दायर उनकी याचिका में कार्रवाई नहीं होने को हाईकोर्ट में चुनौती दी है. दिलावर की याचिका पर सोमवार को हाईकोर्ट में सुवाई होगी. इसमें विधानसभा स्पीकर, सचिव सहित बसपा के छह एमएलए को भी पक्षकार बनाया गया है.

7:31 AM. 27 Jul 20 7:31 AM. 27 Jul

राजस्थान के रण में ट्विस्ट

राजस्थान में जारी राजनीतिक संकट में रविवार को नया मोड़ आ गया है. बसपा ने व्हिप जारी कर पार्टी टिकट पर चुनाव जीतने वाले सभी छह विधायकों को कांग्रेस की ओर से लाए गए विश्वास मत के खिलाफ वोट करने को कहा है. जबकि एक साल पहले ही बसपा की राज्य ईकाई का कांग्रेस में विलय हो चुका है.

10:28 AM. 27 Jul 20 10:28 AM. 27 Jul

पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को नोएडा, मुंबई और कोलकाता में उच्च क्षमता वाली कोविड-19 परीक्षण सुविधाओं का शुभारंभ करेंगे जिससे देश में परीक्षण करने की क्षमता बढ़ेगी, बीमारी की शुरुआती पहचान हो सकेगी और समय रहते उपचार करने में तेजी आएगी. पीएमओ की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होने वाले इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के अलावा उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल रहेंगी.

मुख्य बातें

Breaking news,News in hindi, Coronavirus india update, covid-19 cases in india, Pm narendra modi: देश-दुनिया में कोरोना संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है. भारत में 14 लाख के करीब कुल कोरोना मामले हैं. बीते एक हफ्ते में 5 हजार से ज्यादा लोगों की मौत इस वायरस के कारण हुई है. कोरोना जांच में तेजी लाने के लिए आज पीएम मोदी तीन हाईटेक टेस्ट सेंटर का उद्घाटन करेंगे. केंद्र सरकार आज राज्यों के साथ बैठक भी करेंगी. इधर, राजस्थान में जारी सियासी घमासान चरम पर है. विधानसभा सत्र को लेकर राज्यापल और गहलोत आमने-सामने हैं. पढ़ें हर अपडेट..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >