Breaking News : सुबोध जायसवाल बने CBI ने डायरेक्टर, दो साल रहेगा कार्यकाल
Copied link
Breaking News update: देश में कोरोना संक्रमण (Coronavirus in India) के मामलों में कमी आ रही है. लेकिन इसके तीसरी लहर (coronavirus 3rd wave) का डर भी बना हुआ है. इस बीच ब्लैक फंगस (Black Fungus) के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है. पूरे देश में ब्लैक फंगस का दहशत है. फिर बिगड़ी आजम खान की तबीयत, फेफड़ों में समस्या गहराई, उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है. नवनीत कालरा की जमानत याचिका पर आज कोर्ट में सुनवाई है. देश-दुनिया की तमाम खबरों के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ…
4:12 AM. 26 May 214:12 AM. 26 May
सुबोध कुमार जायसवाल सीबीआई के नए डायरेक्टर
केंद्र सरकार ने मंगलवार को नए सीबीआई डायरेक्टर के नाम का ऐलान कर दिया है. आईपीएस सुबोध जायसवाल को सीबीआई का नया डायरेक्टर नियुक्त किया गया है. उनका कार्यकाल दो साल के लिए रहेगा.
8:31 PM. 25 May 218:31 PM. 25 May
सुशील कुमार को रेलवे ने सस्पेंड किया
सुशील कुमार को रेलवे ने सस्पेंड किया
7:40 PM. 25 May 217:40 PM. 25 May
होम आइसोलेशन की अनुमति नहीं
महाराष्ट्र में जहां संक्रमण दर 10 फीसदी से ज्यादा, वहां होम आइसोलेशन की अनुमति नहीं
5:13 PM. 25 May 215:13 PM. 25 May
कोरोना से राहत, ब्लैक फंगस बना आफत
देश में कोरोना की लहर में तो कमी आई है. लेकिन ब्लैक फंगस की बढ़ती रफ्तार ने चिंता बढ़ा दी है. गौरतलब है कि लगातार दूसरे दिन देश में कोरोना के मामले ढाई लाख से कम आये है. हालांकि, कोरोना से मौत के आंकड़े अब भी डरा रहे हैं. बीते दिन 4454 से अधिक कोरोना मरीजों ने जान चली गई है. वहीं, देश के राज्यों में ब्लैक फंगस के मामलों में इजाफा हो रहा है. हर दिन इसके संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है. महाराष्ट्र में ब्लैक फंगस के 574 नये मामले आये है, वहीं पंजाब में 111 मामले दर्ज किए गये हैं. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
5:09 PM. 25 May 215:09 PM. 25 May
थरूर की लोकसभा सदस्यता समाप्त करने की मांग
बीजेपी नेता निशिकांत दुबे ने शशि थरूर की लोकसभा सदस्यता समाप्त करने की मांग की
5:09 PM. 25 May 215:09 PM. 25 May
एमबी राजेश बने केरल विधानसभा के नये स्पीकर
एमबी राजेश बने केरल विधानसभा के नये स्पीकर
5:09 PM. 25 May 215:09 PM. 25 May
सेंसेक्स में 271 अंकों की उछाल
बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 271 अंकों की उछाल
5:09 PM. 25 May 215:09 PM. 25 May
नाव पलटने से 8 लोग लापता
ओडिशा-आंध्र प्रदेश बॉर्डर के पास चित्रकोंडा पुलिस थाने की सीमा में सिलेरू नदी में नाव पलटने से 8 लोग लापता.
5:09 PM. 25 May 215:09 PM. 25 May
बंगाल में राजनीतिक हिंसा की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
बंगाल में राजनीतिक हिंसा की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
12:40 PM. 25 May 2112:40 PM. 25 May
आजम खान की तबीयत फिर बिगड़ी
समाजवादी पार्टी नेता और सांसद आजम खान की तबीयत फिर बिगड़ गई है. उन्हें फिस से ऑक्सीजन पर रखा गया है. उनकी सेहत को लेकर डॉक्टरों का कहना है कि, आजम खान के लंग्स में फाइब्रोसिस नामक रोग की शिकायत मिली है. साथ ही कैविटी भी पाई गई है, जिसके चलते आज उनका ऑक्सीजन सपोर्ट बढ़ाया गया है. बता दें, फाइब्रोसिस के कारण फेफड़ों में जख्म और अकड़न हो जाता है.
12:33 PM. 25 May 2112:33 PM. 25 May
कोवैक्सीन के आपातकालीन उपयोग को लेकर डब्ल्यूएचओ से मांगी मंजूरी
भारत बायोटेक ने अपनी कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन के आपातकालीन उपयोग के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से मंजूरी मांगी है. इसके लिए कंपनी ने डब्ल्यूएचओ को करीब 90 फीसदी तक जरूरी दस्तावेज भी जमा कर दिये हैं. भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को डब्ल्यूएचओ से मंजूरी मिल जाती है, तो कोवैक्सीन की खुराक लेनेवाले लोग विदेश जा सकेंगे.
12:33 PM. 25 May 2112:33 PM. 25 May
झारखंड में एक हफ्ते और बढ़ेगा मिनी लॉकडाउन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोरोना को लेकर राज्य के सभी मंत्रियों से चर्चा की. उन्होंने कोरोना संक्रमण की ताजा स्थिति, इसके रोकथाम एवं नियंत्रण के उपाये और आगे की रणनीति को लंबी बातचीत की. इस दौरान राज्य के मंत्रियों ने मुख्यमंत्री को झारखंड में एक सप्ताह मिनी लॉकडाउन को बढ़ाये जाने का प्रस्ताव दिया. ताकि कोरोना की जंग जीती जा सके. वहीं, कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की भी रणनीति पर मंथन किया गया.
12:33 PM. 25 May 2112:33 PM. 25 May
Posted by: Pritish Sahay
मुख्य बातें
Breaking News update: देश में कोरोना संक्रमण (Coronavirus in India) के मामलों में कमी आ रही है. लेकिन इसके तीसरी लहर (coronavirus 3rd wave) का डर भी बना हुआ है. इस बीच ब्लैक फंगस (Black Fungus) के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है. पूरे देश में ब्लैक फंगस का दहशत है. फिर बिगड़ी आजम खान की तबीयत, फेफड़ों में समस्या गहराई, उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है. नवनीत कालरा की जमानत याचिका पर आज कोर्ट में सुनवाई है. देश-दुनिया की तमाम खबरों के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ…