Breaking News: उत्तराखंड और हरियाणा में बढ़ाया गया लॉकडाउन
Copied link
Breaking News LIVE update: बीजेपी के यूपी प्रभारी राधा मोहन सिंह ने आज राज्यपाल आनंदीबेन से मुलाकात की. केन्द्र और दिल्ली सरकार में राशन को लेकर ठनी, केन्द्र ने रोका घरघर राशन योजना. कोरोना के कारण तमिलनाडु में भी रद्द हुई 12वीं की बोर्ड परीक्षा. पूर्व सांसद अतीक अहमद के भाई खालिद अजीम की 25 करोड़ संपति हुई जब्त. कोरोना संकट के बीच भारत ने वैक्सीन पासपोर्ट का विरोध किया है. भारत का कहना है कि ये भेदभावव दर्शाता है. देश-दुनिया की तमाम खबरों के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ…
3:16 AM. 7 Jun 213:16 AM. 7 Jun
उत्तराखंड और हरियाणा में बढ़ाया गया लॉकडाउन
उत्तराखंड और हरियाणा में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है. हरियाणा में 14 जून और उत्तराखंड में 15 जून तक पाबंदियां जारी रहेंगी.
3:16 AM. 7 Jun 213:16 AM. 7 Jun
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 12,557 नये केस, 233 लोगों की हुई मौत
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 12,557 नये केस पिछले 24 घंटे में दर्ज किये गये हैं, जबकि 233 लोगों की मौत हुई है.
3:16 AM. 7 Jun 213:16 AM. 7 Jun
नॉर्थ सेंट्रल रेलवे ने 12 स्पेशल ट्रेन को फिर से शुरू करने की घोषणा की
नॉर्थ सेंट्रल रेलवे ने 12 स्पेशल ट्रेन को फिर से शुरू करने की घोषणा की. इसके साथ ही रेलवे ने दो ट्रेन का फेरा भी बढ़ाया है.
3:16 AM. 7 Jun 213:16 AM. 7 Jun
BPSC का फाइनल रिजल्ट कुछ देर में होगा घोषित
बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा का फाइनल रिजल्ट कुछ देर में घोषित किया जायेगा.
3:16 AM. 7 Jun 213:16 AM. 7 Jun
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमला, सात घायल
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने हमला किया है, जिसमें सात लोग घायल हो गये हैं.
3:16 AM. 7 Jun 213:16 AM. 7 Jun
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों के साथ प्रधानमंत्री मोदी से मिलने उनके आवास पहुंचे
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों के साथ प्रधानमंत्री मोदी से मिलने उनके आवास पहुंचे
3:16 AM. 7 Jun 213:16 AM. 7 Jun
दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर 0.50 प्रतिशत
दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर घटकर 0.50 प्रतिशत हो गया है. पिछले 24 घंटे में 381 नये केस सामने आये हैं जबकि 34 लोगों की मौत हुई है.
3:16 AM. 7 Jun 213:16 AM. 7 Jun
बंगाल में बोर्ड एग्जाम लिया जाये या नहीं सरकार ने यह तय करने के लिए एक्सपर्ट कमेटी गठित की
बंगाल में बोर्ड एग्जाम लिया जाये या नहीं सरकार ने यह तय करने के लिए एक्सपर्ट कमेटी गठित की
7:53 PM. 6 Jun 217:53 PM. 6 Jun
गरीबों के राशन की पूरे देश में हो रही चोरी
घर-घर राशन मामले को लेकर दिल्ली और केन्द्र सरकार आमने-सामने हैं. योजना को केन्द्र की ओर से रोक दिए जाने और संदीप पात्रा के बयान को लेकर आप नेता दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि, गरीबों के राशन की पूरे देश में चोरी हो रही है.
7:53 PM. 6 Jun 217:53 PM. 6 Jun
संबित पात्रा के बय़ान का मनीष सिसोदिया देंगे जवाब
घर-घर राशन योजना को लेकर दिल्ली सरकार और केन्द्र सरकार में तकरार लगातर हो रहा है. वहीं, इस मामले में संबित पात्रा के बय़ान का मनीष सिसोदिया आज पीसी कर जवाब देंगे. (टीवी न्यूज)
7:53 PM. 6 Jun 217:53 PM. 6 Jun
यूपी के गौतमबुद्ध नगर से भी लॉकडाउन हटा
यूपी के गौतमबुद्ध नगर से भी लॉकडाउन हट गया है. हालांकि, नाइट और वीकेंड कर्फ्यू जारी रहेगा.
7:53 PM. 6 Jun 217:53 PM. 6 Jun
मोदी सरकार पर राहुल गांधी का वार
राहुल गांधी ने किया ट्वीट- ब्लू टिक के लिए मोदी सरकार लड़ रही है, कोविड टीका चाहिए तो आत्मनिर्भर बनो!
7:53 PM. 6 Jun 217:53 PM. 6 Jun
यूपी में खत्म हुआ कोरोना कर्फ्यू
तीन जिलों को छोड़ यूपी में खत्म हुआ कोरोना कर्फ्यू
7:53 PM. 6 Jun 217:53 PM. 6 Jun
जेल में डाल दो या उन्हें रिहा करो
धरने पर बैठे राकेश टिकैत ने कहा- हमे भी जेल में डाल दो या उन्हें रिहा करो
7:53 PM. 6 Jun 217:53 PM. 6 Jun
भाषा को लेकर दिया आदेश वापस
जीबी पंत अस्पताल ने भाषा को लेकर दिया आदेश वापस ले लिया है.
7:53 PM. 6 Jun 217:53 PM. 6 Jun
नर्सों के मलयालम बोलने पर प्रतिबंध
दिल्ली के बड़े अस्पताल में नर्सों के मलयालम बोलने पर प्रतिबंध, राहुल गांधी भड़के
7:53 PM. 6 Jun 217:53 PM. 6 Jun
दिलीप कुमार अस्पताल में भर्ती
दिलीप कुमार अस्पताल में भर्ती हो गए हैं. उन्हें सांस लेने में शिकायत है.
7:53 PM. 6 Jun 217:53 PM. 6 Jun
किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी
किसानों का नेता राकेश टिकैत सहित किसानों का टोहाना पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन जारी है. वे कल रात यहां विधायक देवेंद्र सिंह बबली की विवादास्पद टिप्पणी के विरोध में और गिरफ्तार किए गए किसानों के रिहाई की मांग को लेकर अड़े हैं.
7:53 PM. 6 Jun 217:53 PM. 6 Jun
मुख्य आरोपी गिरफ्तार
अलीगढ़ शराबकांड का मुख्य आरोपी ऋषि शर्मा हुआ गिरफ्तार. (टीवी न्यूज)
7:53 PM. 6 Jun 217:53 PM. 6 Jun
जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके
जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 2.5 मापी गई तीव्रता
12:32 PM. 6 Jun 2112:32 PM. 6 Jun
राधा मोहन आज राज्यपाल से करेंगे मुलाकात
यूपी कैबीनेट में विस्तार की संभावना के बीच राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश में बीजेपी के स्टेट हेड राधा मोहन सिंह राज्यपाल से मुलाकात करेंगे. इस दौरन वो कई मुद्दों पर उनसे बात करेंगे.
12:27 PM. 6 Jun 2112:27 PM. 6 Jun
वैक्सीन पासपोर्ट का भारत ने किया विरोध
कोरोना संकट के बीच भारत ने वैक्सीन पासपोर्ट का विरोध किया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने वैक्सीन पासपोर्ट को विरोध करते हुए कहा कि इस तरह का फैसला भेदभाव को दर्शाता है और इसे मंजूर नहीं किया जा सकता है. जी-5 देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक में डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि आबादी के हिसाब से वैक्सीन कवरेज अभी विकसित देशों की तुलना में विकासशील देशों में कम है और इस तरह की पहल बहुत ज्यादा भेदभावपूर्ण साबित होगी.
12:27 PM. 6 Jun 2112:27 PM. 6 Jun
रिटायरमेंट के चार साल बाद इंडियन आर्मी के दो ब्रिगेडियर को मिला प्रमोशन
भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के चार साल बाद दो ब्रिगेडियर को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मेजर जनरल के पद पर पदोन्नत किया गया है. बताया जाता है कि दोनों अधिकारियों को सेवानिवृत्ति से दो साल पहले मेजर जनरल के पद पर पदोन्नत किया जाना था, लेकिन उन्हें लाभ नहीं दिया गया.
12:27 PM. 6 Jun 2112:27 PM. 6 Jun
हरियाणा खरीदेगा कोरोना वैक्सीन
कोरोना वैक्सीन किल्लत के बीच हरियाणा विदेशी कंपनियों से टीके खरीदने वाला देश का पहला राज्य बन सकता है. हरियाणा सरकार ने कहा है कि माल्टा की एक कंपनी उसे रूसी टीका स्पुतनिक वी की 6 करोड़ डोज सप्लाई करने को तैयार है. हरियाणा अगर कोविड वैक्सीन सप्लाई पाने में सफल रहता है तो वह उन कुछ चुनिंदा राज्यों में होगा, जहां विदेशों से वैक्सीन की आपूर्ति को लेकर समझौता हो गया है.
12:27 PM. 6 Jun 2112:27 PM. 6 Jun
इंडियन रेलवे ने दोबारा शुरू की 24 स्पेशल ट्रेनें
कोरोना के मामलों के आ रही गिरावट के बीच भारतीय रेलवे ने 5 और 6 जून से 24 स्पेशल यात्री ट्रेनों की सेवाएं फिर से शुरू करने का निर्णय लिया हैं. भारतीय रेलवे ने पहले इन ट्रेनों को विभिन्न जोन ने निलंबित कर दिया था. पूर्वोत्तर रेलवे ने 18 एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनों को निरस्त किया हैं. जो 15 जून से चलना शुरू हो जाएंगी. सभी ट्रेनें दिल्ली व मुंबई रूट पर चलेंगी.
12:27 PM. 6 Jun 2112:27 PM. 6 Jun
Posted by: Pritish Sahay
मुख्य बातें
Breaking News LIVE update: बीजेपी के यूपी प्रभारी राधा मोहन सिंह ने आज राज्यपाल आनंदीबेन से मुलाकात की. केन्द्र और दिल्ली सरकार में राशन को लेकर ठनी, केन्द्र ने रोका घरघर राशन योजना. कोरोना के कारण तमिलनाडु में भी रद्द हुई 12वीं की बोर्ड परीक्षा. पूर्व सांसद अतीक अहमद के भाई खालिद अजीम की 25 करोड़ संपति हुई जब्त. कोरोना संकट के बीच भारत ने वैक्सीन पासपोर्ट का विरोध किया है. भारत का कहना है कि ये भेदभावव दर्शाता है. देश-दुनिया की तमाम खबरों के लिए बने रहे prabhatkhabar.com के साथ…