Breaking News : किसानों के बीच गलतफहमी फैला रहा है विपक्ष : राजनाथ सिंह

Breaking News LIVE : भारत में कोरोना (coronavirus in india) के मामले 54 लाख के करीब पहुंच गये हैं. अबतक 86 हजार से ज्यादा मौत कोरोना के संक्रमण की वजह से हुई है. कोरोना के वैक्सीन (corona vaccine) को लेकर हर देश प्रयासरत है. इधर सुशांत सिंह राजपूत मौत (sushant singh Rajput case ) मामले में जांच जारी है. वाराणसी में संकट मोचन हनुमान मंदिर आज सुबह से भक्तों के लिए खुल गया है. बिहार में चुनाव (Bihar Election 2020) को लेकर सरगर्मी तेज हैं. भारत और चीन सीमा पर तनाव जारी है. आईपीएल 13 (IPL 2020) के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हरा दिया. केंद्रीय जांच एजेंसी NIA की टीम आज कई गिरफ्तार आतंकियों को लेकर दिल्ली पहुंच रही है. आज मानसून सत्र का सातवां दिन है. देश और दुनिया की बडी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ…

Live Updates
1:11 AM. 21 Sept 20 7:41 PM. 20 Sept

किसानों के बीच गलतफहमी फैला रहा है विपक्ष : राजनाथ

निहित स्वार्थ के लिए विपक्ष किसानों के बीच गलतफहमी फैला रहा है, उक्त बातें आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कही.

10:40 PM. 20 Sept 20 5:10 PM. 20 Sept

राज्यसभा में हंगामा करने वाले सांसदों पर हो सकती है कार्रवाई

राज्यसभा में हंगामा करने वाले सांसदों पर हो सकती है कार्रवाई, वेंकैया नायडू के आवास पर उच्च स्तरीय बैठक खत्म

10:40 PM. 20 Sept 20 5:10 PM. 20 Sept

राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश

विपक्षी दलों ने राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया

7:40 PM. 20 Sept 20 2:10 PM. 20 Sept

कृषि बिल राज्यसभा में पास

देशभर में विवादों के बीच कृषि बिल को राज्यसभा में रविवार को पेश किया गया और पास कर दिया गया. राज्यसभा में विपक्ष के लगातार विरोध के बीच कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) विधेयक 2020, कृषक (सशक्तिकरण और संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार विधेयक 2020 पारित किया गया.इससे पहले बिल पेश करते हुए कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कृषि बिल का एमएसपी से कोई मतलब नहीं है. यह दोनों अलग अलग है. एमएसपी आगे भी जारी रहेगी.

7:40 PM. 20 Sept 20 2:10 PM. 20 Sept

डेरेक ओ’ ब्रायन ने राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश को सदन की नियम पुस्तिका दिखाई

राज्यसभा में TMC सांसद डेरेक ओ’ ब्रायन और सदन के अन्य सदस्यों ने कृषि बिलों पर चर्चा के दौरान वेल में प्रवेश किया. डेरेक ओ’ ब्रायन ने राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश को सदन की नियम पुस्तिका दिखाई.

7:40 PM. 20 Sept 20 2:10 PM. 20 Sept

बिहार के बाहुबली नेता शाहबुद्दीन ने पैरोल की लगाई गुहार

बिहार के बाहुबली नेता शाहबुद्दीन ने पैरोल की गुहार लगाई है. अभी वे तिहाड़ जेल में बंद हैं.

मुख्य बातें

Breaking News LIVE : भारत में कोरोना (coronavirus in india) के मामले 54 लाख के करीब पहुंच गये हैं. अबतक 86 हजार से ज्यादा मौत कोरोना के संक्रमण की वजह से हुई है. कोरोना के वैक्सीन (corona vaccine) को लेकर हर देश प्रयासरत है. इधर सुशांत सिंह राजपूत मौत (sushant singh Rajput case ) मामले में जांच जारी है. वाराणसी में संकट मोचन हनुमान मंदिर आज सुबह से भक्तों के लिए खुल गया है. बिहार में चुनाव (Bihar Election 2020) को लेकर सरगर्मी तेज हैं. भारत और चीन सीमा पर तनाव जारी है. आईपीएल 13 (IPL 2020) के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हरा दिया. केंद्रीय जांच एजेंसी NIA की टीम आज कई गिरफ्तार आतंकियों को लेकर दिल्ली पहुंच रही है. आज मानसून सत्र का सातवां दिन है. देश और दुनिया की बडी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >