Breaking News : कानपुर के कुली बाजार में इमारत गिरी, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Breaking News LIVE Today: देश में कई शहरों में कोरोना संक्रमण (Coronavirus) के मामले फिर से बढ़ रहे हैं. वहीं आज से उत्तर प्रदेश के स्कूल और कॉलेज (School college reopen) कुल जायेंगे. पर इन सभी संस्थानों में कोरोना गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करना होगा. उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य (Baby Rani Maurya) कोरोना संक्रमित पायी गयी हैं. वहीं दक्षिण अफ्रिका में कोरोना संक्रमण से महात्मा गांधी के परपोते की मौत हो गयी है. बिहार के मुजफ्फरपुर में अवैध शराब बनाते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से लाखों रुपये की शराब जब्त की गयी है. 30 नवंबर को देव दीपावली (Dev Dipawali) है. पीएम मोदी इस मौके पर बनारस जा सकते हैं. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
3:33 AM. 24 Nov 20 10:03 PM. 23 Nov

कानपुर के कुली बाजार में इमारत गिरी, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

कानपुर के कुली बाजार में इमारत गिरी, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

3:33 AM. 24 Nov 20 10:03 PM. 23 Nov

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता जमील शेख की गोली मारकर हत्या

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता जमील शेख की अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मारकर हत्या की

11:18 PM. 23 Nov 20 5:48 PM. 23 Nov

उत्तराखंड की गवर्नर बेबी रानी मौर्या कोरोना संक्रमित

उत्तराखंड की गवर्नर बेबी रानी मौर्या कोरोना पॉजिटिव पायी गयी हैं. उन्हें एम्स ऋषिकेश में भरती कराया गया है. उनके स्वास्थ्य की जांच पांच मेडिकल एक्सपर्ट कर रहे हैं. बेबी रानी मौर्या ने ट्‌वीट कर बताया कि वे कोरोना पॉजिटिव पायी गयी हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें स्वास्थ्य संबंधित कोई परेशानी नहीं हैं. उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और डॉक्टरों की निगरानी में हैं.

11:04 PM. 23 Nov 20 5:34 PM. 23 Nov

ड्रग्स केस में गिरफ्तार कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति को मिली बेल

ड्रग केस में गिरफ्तार कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष को मुंबई की एनडीपीएस कोर्ट ने जमानत दे दी है. दोनों को रविवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम ने गांजा के साथ गिरफ्तार किया था. वहीं कल ही दोनों को किला कोर्ट में पेश किया गया था. कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

8:06 PM. 23 Nov 20 2:36 PM. 23 Nov

पुलिस अधिनियम में संशोधन के खिलाफ केरल कांग्रेस का प्रदर्शन

केरल राज्य पुलिस अधिनियम में राज्य सरकार के संशोधनों के खिलाफ कांग्रेस ने तिरुवनंतपुरम में विरोध प्रदर्शन किया. रमेश चेन्निथला ने कहा कि यह कानून अध्यादेश हर व्यक्ति को प्रभावित करेगा. राज्य विधानसभा में इसे पारित नहीं होना चाहिए. यह संविधान के खिलाफ है.

8:06 PM. 23 Nov 20 2:36 PM. 23 Nov

सैन जोस के गिरजाघर में हमला, दो लोगों की मौत

अमेरिका के कैलिफोर्निया के एक गिरजाघर में रविवार रात हुए हमले में दो लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य लोग ‘गंभीर रूप से घायल’ हो गये. सैन जोस पुलिस और मेयर सैम लिकार्डो ने यह जानकारी दी. लिकार्डो ने रविवार देर रात ट्वीट किया, ‘ग्रेस बैपटिस्ट चर्च’ में धारदार हथियार से किए गए हमले में मारे गए समुदाय के दो लोगों के परिवार के साथ हमारी संवेदनाए हैं.’

मुख्य बातें

Breaking News LIVE Today: देश में कई शहरों में कोरोना संक्रमण (Coronavirus) के मामले फिर से बढ़ रहे हैं. वहीं आज से उत्तर प्रदेश के स्कूल और कॉलेज (School college reopen) कुल जायेंगे. पर इन सभी संस्थानों में कोरोना गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करना होगा. उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य (Baby Rani Maurya) कोरोना संक्रमित पायी गयी हैं. वहीं दक्षिण अफ्रिका में कोरोना संक्रमण से महात्मा गांधी के परपोते की मौत हो गयी है. बिहार के मुजफ्फरपुर में अवैध शराब बनाते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से लाखों रुपये की शराब जब्त की गयी है. 30 नवंबर को देव दीपावली (Dev Dipawali) है. पीएम मोदी इस मौके पर बनारस जा सकते हैं. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >