Breaking News: विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को खोलने के लिए दिशा-निर्देश जारी
Copied link
Breaking News LIVE Today : US Election 2020 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव रोमांचक मोड़ पर आ गया है. जो बाइडेन जीत के करीब नजर आ रहे हैं. उन्होंने लोगों से एक-दूसरे पर विश्वास बनाए रखने की अपील की है. छठ जैसे महापर्व पर लोगों का घर जाना दुभर हो गया है, लोगों को नहीं मिल पा रहा है ट्रेनों और बसों का अग्रिम टिकट. Firecracker Ban on Diwali- देश के छह राज्यों में पटाखों पर प्रतिबंध लग गया है, एनजीटी ने 14 राज्यों को नोटिस भी भेजा है. आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे तीन दिवसीये नेपाल दौरे पर हैं. हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
12:50 AM. 6 Nov 2012:50 AM. 6 Nov
विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को खोलने के लिए दिशा-निर्देश जारी
यूजीसी ने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को खोलने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए
12:37 AM. 6 Nov 2012:37 AM. 6 Nov
ड्रग्स मामले में पूछताछ के लिए एनसीबी के दफ्तर पहुंची दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा
ड्रग्स मामले में पूछताछ के लिए एक्ट्रेस दीपिका पदुकोण की मैनेजर करिश्मा एनसीबी के दफ्तर पहुंच गयी हैं. उनसे आज यहां पूछताछ होगी. एनसीबी ने करिश्मा को पूछताछ के लिए समन भेजा था. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
7:23 PM. 5 Nov 207:23 PM. 5 Nov
दिवाली में नहीं जलाएंगे पटाखे
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि इस बार दिवाली में किसी भी हालत में पटाखे नहीं जलाएंगे.
7:23 PM. 5 Nov 207:23 PM. 5 Nov
विकास और विनाश के बीच का चुनाव
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि एक बार फिर हम चुनावों में जीत दर्ज करेंगे. उन्होने यह भी कहा कि ये चुनाव विकास और विनाश के बीच में हो रहा है.
7:23 PM. 5 Nov 207:23 PM. 5 Nov
नाव पलटने से एक की मौत, सात लापता
भागलपुर के नवगछिया इलाके में नाव पलट जाने से 7 लोग लापता हो गये है, जबकि, एक की मौत हो गई है. नाव पर सौ से अधिक लोग थे सवार. दूसरी ओर बने खेतों पर जाते समय घाट पर हुआ हादसा.
7:23 PM. 5 Nov 207:23 PM. 5 Nov
अत्यधिक प्रदूषण के कारण बिगड़ रही है कोरोना की स्थिति
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि, दिल्ली में अत्यधिक प्रदूषण के कारण बिगड़ रही है कोरोना की स्थिति.
7:23 PM. 5 Nov 207:23 PM. 5 Nov
लोगों तक नहीं पहुंचा रहीं योजनाएं
अमित शाह ने कहा ममता बनर्जी के मन में केंद्र सरकार का भय, लोगों तक नहीं पहुंचा रहीं योजनाएं
7:23 PM. 5 Nov 207:23 PM. 5 Nov
भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को श्रद्धांजलि
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के बांकुरा में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को श्रद्धांजलि अर्पित की.
7:23 PM. 5 Nov 207:23 PM. 5 Nov
दो दिवसीय प.बंगाल दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय प.बंगाल दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने सीएम ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि ममता सरकार का मृत्युघंट बज चुका है.
7:23 PM. 5 Nov 207:23 PM. 5 Nov
विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में लगी आग
आंध्र प्रदेश के 1.2 मेगावाट इलेक्ट्रिक मोटर में टरबाइन तेल के रिसाव से विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में आग लग गई. आग को बुझाने का काम जारी है.
7:23 PM. 5 Nov 207:23 PM. 5 Nov
जनरल मनोज मुकुंद नरवणे को गार्ड ऑफ ऑनर सम्मान
नेपाल में सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित.
7:23 PM. 5 Nov 207:23 PM. 5 Nov
जानलेवा नकली शराब
हरियाणा के सोनीपत में नकली शराब बनी जानलेवा, बीते तीन दिनों में 27 लोगों की गई जान. (टीवी रिपोर्ट)
7:23 PM. 5 Nov 207:23 PM. 5 Nov
राजस्थान में जारी है गुर्जरों का आंदोलन
आरक्षण की मांग को लेकर गुर्जरों को जारी है रेल रोको आंदोलन, इस प्रदर्शन के कारण कई रेलों के रुट में परिवर्तन किया गया है.
7:23 PM. 5 Nov 207:23 PM. 5 Nov
सीएम नीतीश पर चिराग का वार
चिराग पासवान ने सीएम पर किया कटाक्ष, कहा- जिस प्रधानमंत्री जी को आप (नीतीश कुमार) कोसते नहीं थक रहे थे आज उनके साथ मंच पर नतमस्तक होते नहीं थक रहे हैं.
7:23 PM. 5 Nov 207:23 PM. 5 Nov
जारी है बचाने की मुहिम
निवाड़ी जिले के सेतुपुरा गांव में खुले बोरवेल में गिरे 3 साल के बच्चे को बचाने की मुहिम जारी, बुधवार सुबह बोरवेल में गिरा था मासूम.
7:23 PM. 5 Nov 207:23 PM. 5 Nov
कमला हैरिस की चुनावी सफलता की कामना
अमेरिकी उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस की चुनावी सफलता की कामना करते हुए तमिलनाडु स्थित उनके पैतृक गांव थुलेसेंद्रपुरम में पोस्टर लगाए गए.
7:23 PM. 5 Nov 207:23 PM. 5 Nov
कोरोना से ठीक हो रहे हैं लोग
कोरोना से ठीक हो रहे लोग, 92.9 फीसदी मामलों में हुई रिकवरी- स्वास्थ्य मंत्रालय
7:23 PM. 5 Nov 207:23 PM. 5 Nov
दिल्वाली में वायु की गुणवत्ता बेहद खराब
दिल्ली में गंभीर स्तर पर पहुंचा प्रदूषण का स्तर, वायु की गुणवत्ता बेहद खराब
12:54 PM. 5 Nov 2012:54 PM. 5 Nov
विश्वास बनाए रखें- बाइडेन
अमेरिका चुनाव में जो बाइडेन जीत के काफी करीब पहुंच चुके हैं. उन्होंने लोगों से प्रक्रिया और एक-दूसरे पर विश्वास बनाए रखने की अपील की है.
12:54 PM. 5 Nov 2012:54 PM. 5 Nov
छह राज्यों में पटाखे पर प्रतिबंध
दिल्ली, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, ओडिशा सरकार और सिक्किम में पटाखे पर बैन लगा दिया गया है. यह फैसला बढ़ते प्रदूषण और करोना के खतरे को देखते हुए लिया गया है.
12:54 PM. 5 Nov 2012:54 PM. 5 Nov
छठ में घर कैसे जायेंगे लोग
छठ महापर्व पर झारखंड से बिहार और उत्तर प्रदेश जाना मुश्किल हो गया है. लोग रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें ट्रेनों व बसों का अग्रिम टिकट नहीं मिल पा रहा है. छठ को लेकर ट्रेनें पहले की तरह चलेंगी या नहीं इस पर भी संशय बना हुआ है.
12:54 PM. 5 Nov 2012:54 PM. 5 Nov
Posted by: Pritish Sahay
मुख्य बातें
Breaking News LIVE Today : US Election 2020 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव रोमांचक मोड़ पर आ गया है. जो बाइडेन जीत के करीब नजर आ रहे हैं. उन्होंने लोगों से एक-दूसरे पर विश्वास बनाए रखने की अपील की है. छठ जैसे महापर्व पर लोगों का घर जाना दुभर हो गया है, लोगों को नहीं मिल पा रहा है ट्रेनों और बसों का अग्रिम टिकट. Firecracker Ban on Diwali- देश के छह राज्यों में पटाखों पर प्रतिबंध लग गया है, एनजीटी ने 14 राज्यों को नोटिस भी भेजा है. आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे तीन दिवसीये नेपाल दौरे पर हैं. हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…