Breaking News : झारखंड की 9 कोयला खदानों की नीलामी पर अंतरिम रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
Copied link
Breaking News LIVE Today : Bihar Election 2020 बिहार के darbhanga में निर्दलीय प्रत्याशी रवीन्द्र नाथ सिंह को अपराधियों ने बीती रात गोली मार दी. दिवाली में भी जेल में ही रहेंगे लालू यादव, अब 27 नवंबर को उनकी जमानत पर होगी सुनवाई. जम्मू कश्मीर के पंपोर एनकाउंटर में जवानों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है जबकि, एक सरेंडर कर दिया है. भारत और चीन के बीच कमांडर स्तर की बैठक हुई. US Election 2020 ट्रंप ने लगाए चुनाव में धांधली के आरोप, कहा- वैध मतों की गिनती करते हैं तो आसानी से जीत जाता. झारखंड में अब बसों में जितनी सीट होंगे उतने यात्री बैठ सकेंगे, इसके अलावा भाड़ा भी घटेगा. हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
11:16 PM. 6 Nov 2011:16 PM. 6 Nov
सुप्रीम कोर्ट से अर्नब गोस्वामी को मिली बड़ी राहत, अभी नहीं होगी गिरफ्तारी
झारखंड की 9 कोयला खदानों की नीलामी पर अंतरिम रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
झारखंड की 9 कोयला खदानों की नीलामी पर अंतरिम रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
7:22 PM. 6 Nov 207:22 PM. 6 Nov
एमएम नरवणे ने नेपाल प्रधानमंत्री केपी ओली से मुलाकात की
काठमांडू: सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने नेपाल प्रधानमंत्री केपी ओली से उनके घर (बालुवाटार) पर मुलाकात की.
7:22 PM. 6 Nov 207:22 PM. 6 Nov
ताहिर हुसैन को पार्षद के तौर पर अयोग्य घोषित करने के फैसले पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने रोक लगाई
पूर्वी दिल्ली नगर निगम द्वारा ताहिर हुसैन को पार्षद के तौर पर अयोग्य घोषित करने के फैसले पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने रोक लगाई.
7:22 PM. 6 Nov 207:22 PM. 6 Nov
केंद्र ने उच्चतम न्यायालय में कहा
केंद्र ने उच्चतम न्यायालय में कहा कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए आयोग आज से काम करना शुरू कर देगा. न्यायालय ने केंद्र से यह सुनिश्चित करने को कहा कि दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण युक्त धुंधन हो. न्यायालय ने प्रदूषण संबंधी याचिकाओं पर दिवाली की छुट्टी के बाद सुनवाई करने का निर्णय लिया.
6:35 PM. 6 Nov 206:35 PM. 6 Nov
डासना की एक फैक्ट्री में लगी आग
यूपी के गाजियाबाद स्थित डासना की एक फैक्ट्री में आग लग गई. मौके पर पहुंची चार फायर ब्रिगेड की गाड़ी
6:35 PM. 6 Nov 206:35 PM. 6 Nov
लालू की जमानत पर अब 27 नवंबर को होगी सुनवाई
जेल में ही बीतेगी लालू की दिवाली, अब 27 नवंबर को जमानत पर होगी सुनवाई
6:35 PM. 6 Nov 206:35 PM. 6 Nov
पंपोर एनकाउंटर में एक आतंकी ने किया सरेंडर
जम्मू-कश्मीर के पंपोर एनकाउंटर में जवानों ने किया एक आतंकी को ढेर, एक ने किया सरेंडर, जारी है ऑपरेशन
6:35 PM. 6 Nov 206:35 PM. 6 Nov
पौड़ी में 84 स्कूल 5 दिनों के लिए बंद
उत्तराखंड के पौड़ी में 84 स्कूल 5 दिनों के लिए बंद, 80 शिक्षकों का कोरोना पॉजिटिव आने के बाद लिया गया फैसला.
6:35 PM. 6 Nov 206:35 PM. 6 Nov
भारत-चीन कमांडर स्तर की बैठक शुरू
चुशूल में भारत और चीन के बीच कमांडर स्तर की आठवीं बैठक शुरू हो गई है.
6:35 PM. 6 Nov 206:35 PM. 6 Nov
देश में कोरोना से कुल 1,24,985 मरीजों की गई जान
देश में कोरोना से कुल 1,24,985 मरीजों की अबतक जान गई है, बीते 24 घंटे में 670 लोगों की हुई मौत. वहीं, पिछले 24 घंटे में कुल एक्टिव केसों में 7,189 गिरावट आई, अब एक्टिव केसों की कुल संख्या 5,20,773 है.
6:35 PM. 6 Nov 206:35 PM. 6 Nov
चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव को आज बेल मिलेगी या नहीं, आज होगी इस मामले पर सुनवाई.
6:35 PM. 6 Nov 206:35 PM. 6 Nov
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के कारण वायु की गुणवत्ता में लगातार गिरावट
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के कारण वायु की गुणवत्ता में लगातार गिरावट आ रही है, आलम यह है कि अब तो सांस लेना भी दुभर होता जा रहा है.
6:35 PM. 6 Nov 206:35 PM. 6 Nov
गृह मंत्री अमित शाह आज दक्षिणेश्वर मंदिर जाएंगे
कोलकाता दौरे पर गये गृह मंत्री अमित शाह आज दक्षिणेश्वर मंदिर जाएंगे. करेंगे पूजा अर्चना
6:35 PM. 6 Nov 206:35 PM. 6 Nov
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया खुद को होम क्वारनटीन
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया खुद को होम क्वारनटीन (टीवी न्यूज)
6:35 PM. 6 Nov 206:35 PM. 6 Nov
जम्मू-कश्मीर के पंपोर में एक आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के पंपोर एनकाउंटर में सुरक्षाबलों के एक आतंकी को मार गिराया.
6:35 PM. 6 Nov 206:35 PM. 6 Nov
हिमाचल के चंबा में महसूस किये गये भूकंप के झटके
हिमाचल प्रदेश के चंबा में महसूस किये गये भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 2.9 मापी गई तीव्रता.
6:35 PM. 6 Nov 206:35 PM. 6 Nov
काफी महत्वपूर्ण है यह सीट
दरभंगा जिले का हायाघाट सीट काफी महत्वपूर्ण है. यहां से इस बार राजद उम्मीदवार लालू प्रसाद के सचिव रहे भोला यादव और भाजपा से रामचन्द्र साह उम्मीदवार हैं. रविंद्रनाथ के निर्दलीय खड़ा होने से यहां मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है.
1:20 PM. 6 Nov 201:20 PM. 6 Nov
चुनाव प्रचार खत्म कर देर रात लौट रहे थे
टीवी रिपोर्ट के अनुसार रविंद्रनाथ गुरुवार को चुनाव प्रचार खत्म कर देर रात अपने गांव दुगौली वापस लौट रहे थे. रास्ते में उनकी कार को कुछ लोगों के द्वारा रोका गया. जैसे ही वे गाड़ी से उतरे तभी ताबड़तोड़ गोली चलाकर अपराधी भाग खडे हुए.
1:20 PM. 6 Nov 201:20 PM. 6 Nov
रविन्द्रनाथ सिंह को घायल अवस्था मे इलाज के लिये DMCH में भर्ती करवाया गया
घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये. रविन्द्रनाथ सिंह को घायल अवस्था मे इलाज के लिये DMCH में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.
1:20 PM. 6 Nov 201:20 PM. 6 Nov
अज्ञात अपराधियों ने गोली मारी
बिहार के बहेड़ी थाना क्षेत्र के हायाघाट विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार रविन्द्रनाथ सिंह उर्फ चिंटू सिंह को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी.
1:07 PM. 6 Nov 201:07 PM. 6 Nov
दीपावली- छठ पूजा में झारखंड से होकर गुजरेंगी दर्जन भर स्पेशल ट्रेन
दीपावली और छठ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने 6 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है. ये पूजा स्पेशल ट्रेनें रांची से पटना, धनबाद, बरकाकाना समेत अन्य शहरों के लिए चलेंगी. पूजा स्पेशल ट्रेनें दीपावली और छठ में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का देखते हुए 10 नवंबर, 2020 से 2 दिसंबर, 2020 तक 6 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन होगा.
1:07 PM. 6 Nov 201:07 PM. 6 Nov
दिल्ली को रौंदकर मुंबई 6ठी बार फाइनल में
इशान किशन, सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी के बाद बुमराह की घातक गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के पहले क्लीफायर में दिल्ली कैपिटल्स को 57 रन से हरा दिया. इसके साथ ही मुंबई रिकार्ड 6ठी बार फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहा.
1:07 PM. 6 Nov 201:07 PM. 6 Nov
अब बसों में जितनी सीट उतने यात्री बैठ सकेंगे, घटेगा भाड़ा
झारखंड में चलनेवाली बसों और आठ नवंबर से दूसरे राज्यों के लिए जानेवाली अंतरराज्यीय परमिट वाली बसों में अब सोशल डिस्टैंसिंग की बाध्यता खत्म हो जायेगी. अब बसों में पूरी क्षमता के हिसाब से यात्रियों को बैठाया जा सकेगा. अन्य वाहनों जैसे ऑटो, टैक्सी आदि में भी जारी सोशल डिस्टैंसिंग से लोगों को राहत मिलेगी. इस संबंध में परिवहन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है. एक-दो दिनाें में इस संबंध में आदेश जारी होगा.
1:07 PM. 6 Nov 201:07 PM. 6 Nov
पश्चिम बंगाल से अमित शाह का तेजस्वी पर तंज
बंगाल मिशन पर बांकुड़ा पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही महागठबंधन पर जोरदार हमला किया. जबकि, महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव के दस लाख नौकरी देने के वायदे पर भी तंज कसे.
1:07 PM. 6 Nov 201:07 PM. 6 Nov
Posted by: Pritish sahay
मुख्य बातें
Breaking News LIVE Today : Bihar Election 2020 बिहार के darbhanga में निर्दलीय प्रत्याशी रवीन्द्र नाथ सिंह को अपराधियों ने बीती रात गोली मार दी. दिवाली में भी जेल में ही रहेंगे लालू यादव, अब 27 नवंबर को उनकी जमानत पर होगी सुनवाई. जम्मू कश्मीर के पंपोर एनकाउंटर में जवानों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है जबकि, एक सरेंडर कर दिया है. भारत और चीन के बीच कमांडर स्तर की बैठक हुई. US Election 2020 ट्रंप ने लगाए चुनाव में धांधली के आरोप, कहा- वैध मतों की गिनती करते हैं तो आसानी से जीत जाता. झारखंड में अब बसों में जितनी सीट होंगे उतने यात्री बैठ सकेंगे, इसके अलावा भाड़ा भी घटेगा. हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…