Breaking News : भाजपा ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए आठ उम्मीदवार घोषित किया
Copied link
Breaking News LIVE : अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो और उनकी पत्नी सुसान पॉम्पियो दिल्ली पहुंचे. भारत के साथ करेंगे 2+2 वार्ता. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार कोरोना पॉजिटिव हो गये है. कोयला घोटाला में पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप रे को 3 साल की कैद.Bihar election 2020 में तेजस्वी यादव ने सरकार पर कटाक्ष किया है. हर बडी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
4:09 AM. 27 Oct 204:09 AM. 27 Oct
भाजपा ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए आठ उम्मीदवार घोषित किया
भाजपा ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए आठ उम्मीदवार घोषित किया, हरदीप सिंह पुरी और नीरज शेखर का नाम इस सूची में शामिल.
2:45 AM. 27 Oct 202:45 AM. 27 Oct
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान
11:50 PM. 26 Oct 2011:50 PM. 26 Oct
ऊर्जा खपत भविष्य में दोगुनी होगी
PM नरेंद्र मोदी ने कहा- भारत का ऊर्जा भविष्य उज्ज्वल और सुरक्षित, ऊर्जा खपत भविष्य में दोगुनी होगी
8:02 PM. 26 Oct 208:02 PM. 26 Oct
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो और उनकी पत्नी सुसान पॉम्पियो दिल्ली पहुंचे
8:02 PM. 26 Oct 208:02 PM. 26 Oct
तमिलनाडु : मेडिकल कॉलेजों में 50 फीसदी ओबीसी आरक्षण की मांग सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज
तमिलनाडु के मेडिकल कॉलेजों में 50 फीसदी ओबीसी आरक्षण की मांग को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है.
8:02 PM. 26 Oct 208:02 PM. 26 Oct
धरने पर बैठे तीनों नगर निगम के महापौर
दिल्ली के तीनों नगर निगम के महापौर निगम के कर्मचारियों को सैलरी न मिलने को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने के लिए उनके घर के बाहर बैठे हैं. उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर ने बताया, “हम दो घंटे से बैठे हैं. हमारी चिंता तीनों नगर निगम के दो लाख कर्मचारी हैं.”
8:02 PM. 26 Oct 208:02 PM. 26 Oct
रामकलावन बने सेशेल्स के राष्ट्रपति
भारतीय मूल के वावेल रामकलावन चुने गए सेशेल्स के राष्ट्रपति, पीएम मोदी ने दी उन्हें जीत की बधाई
8:02 PM. 26 Oct 208:02 PM. 26 Oct
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार कोरोना पॉजिटिव
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार कोरोना पॉजिटिव हो गये है.उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उपमुख्यमंत्री कार्यालय ने दी सूचना
8:02 PM. 26 Oct 208:02 PM. 26 Oct
पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप रे को 3 साल की कैद
कोयला घोटाला में पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप रे को 3 साल की कैद, 21 साल पुराने केस में मिली सजा
4:21 PM. 26 Oct 204:21 PM. 26 Oct
तेजस्वी यादव ने सरकार पर किया कटाक्ष
बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव ने सरकार पर कटाक्ष किया है. उन्होंने कहा कि ‘प्याज की कीमत 100 रुपये के करीब पहुंचने वाली है. रोजगार नहीं है, लोगों के खाने के लाले पड़े हैं. प्याज 50-60 रुपये किलो होने पर प्याज का रोना जो लोग रोते थे अब ये लोग कहां हैं.
4:21 PM. 26 Oct 204:21 PM. 26 Oct
लालचौक पर तिरंगा फहराने की कोशिश
श्रीनगर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लालचौक पर तिरंगा फहराने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है.
4:21 PM. 26 Oct 204:21 PM. 26 Oct
बीते 24 घंटों में कोरोना के 45 हजार 1 सौ 49 नए मामले सामने आये हैं. जिसमें 4 सौ 80 लोगों की मौत हो गई है.
4:21 PM. 26 Oct 204:21 PM. 26 Oct
जम्मू कश्मीर के हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तान की फायरिंग, कई मकान क्षतिग्रस्त
पाकिस्तान की सेना की ओर से जम्मू कश्मीर कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में भी गोलाबारी की गई है. गोलीबारी में इलाके के कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं. भारतीय सेना ने भी पाक सेना को मुंह तोड़ जवाब दिया गया है.
4:21 PM. 26 Oct 204:21 PM. 26 Oct
लोजपा की होगी जीत – चिराग
लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा है कि 10 नवंबर के बाद मौजूदा मुख्यमंत्री बिहार के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे. लोक जनशक्ति पार्टी मुख्यमंत्री से बहुत ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ रही है और उनसे बहुत ज्यादा सीटें जीत कर आएगी.
4:21 PM. 26 Oct 204:21 PM. 26 Oct
दिल्ली में प्रदूषण
प्रदूषण से जूझ रही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, वायु की गुणवत्ता बेहद खराब
4:21 PM. 26 Oct 204:21 PM. 26 Oct
ठीक हुए 70 लाख से ज्यादा मरीज
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा है कि भारत में केोरोना वायरस से अब तक 70 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके है. और उन्हों डिस्चार्ज कर दिया गया है.
12:49 PM. 26 Oct 2012:49 PM. 26 Oct
आज भारत आएंगे अमेरिकी विदेश मंत्री
अमेरिकी विदेश मंत्री माइकल पोम्पिओ आज भारत आ रहे हैं. वो ईएएम एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ तीसरे भारत-यूएस 2 + 2 मंत्री संवाद में लेंगे हिस्सा.
12:21 PM. 26 Oct 2012:21 PM. 26 Oct
राजस्थान रॉयल्स की मुंबई इंडियंस पर शाही जीत
आईपीएल 2020 के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को आठ विकेट से हराकर प्लेआफ की अपनी उम्मीदें कायम रखी. रॉयल्स की जीत के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स प्लेआफ की दौड़ से बाहर हो गई है.
12:21 PM. 26 Oct 2012:21 PM. 26 Oct
राजीव शुक्ला करेंगे पीसी
बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस.
12:21 PM. 26 Oct 2012:21 PM. 26 Oct
नीतीश कुमार आज करेंगे तीन जनसभाएं
Bihar election 2020: सीएम नीतीश कुमार आज करेंगे तीन जनसभाएं.
12:21 PM. 26 Oct 2012:21 PM. 26 Oct
Posted by: Pritish Sahay
मुख्य बातें
Breaking News LIVE : अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो और उनकी पत्नी सुसान पॉम्पियो दिल्ली पहुंचे. भारत के साथ करेंगे 2+2 वार्ता. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार कोरोना पॉजिटिव हो गये है. कोयला घोटाला में पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप रे को 3 साल की कैद.Bihar election 2020 में तेजस्वी यादव ने सरकार पर कटाक्ष किया है. हर बडी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…