Breaking News : दिल्ली में भारत-अमेरिका के बीच 27 तारीख को होगी मंत्रिस्तरीय वार्ता
Copied link
Breaking News LIVE : महाराष्ट्र में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के बड़े नेताओं में शुमार एकनाथ खडसे ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है. राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, चीन के मुद्दे पर एक शब्द नहीं बोले पीएम, देश का ध्यान हटाना चाहते हैं. Bihar assembly Election 2020 में आज Congress ने जारी कर दिया है मेनिफेस्टो में किसानों का कर्ज और बिजली बिल माफ करने का वादा किया है. कराची के 4 मंजिली इमारत में धमाका, 3 लोगों की मौत, 9 लोग जख्मी. पुलिस स्मृति दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- ये स्मारक सिर्फ ईंट, पत्थर और सीमेंट से बना स्मारक नहीं है.. हर बडी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
1:41 AM. 22 Oct 201:41 AM. 22 Oct
दिल्ली में भारत-अमेरिका के बीच 27 तारीख को होगी मंत्रिस्तरीय वार्ता
दिल्ली में भारत-अमेरिका के बीच 27 तारीख को होगी मंत्रिस्तरीय वार्ता, इस संबंध में विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है.
1:41 AM. 22 Oct 201:41 AM. 22 Oct
चुनाव आयोग ने कमलनाथ को भेजा नोटिस
चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को इमरती देवी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में नोटिस जारी किया है. कमलनाथ को अपना जवाब 48 घंटे के अंदर दाखिल करना होगा.
12:47 AM. 22 Oct 2012:47 AM. 22 Oct
इंद्रकीलाद्री पहाड़ी से चट्टान खिसका
विजयवाड़ा का प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर है जिस इंद्यरकीलाद्हांरी पहाड़ी पर स्थित है वहां चट्टान खिसकने की घटना हुई है. मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी वहां जाने वाले थे, इस घटना में दो व्यक्ति घायल हुआ है.
12:47 AM. 22 Oct 2012:47 AM. 22 Oct
30 लाख कर्मचारियों को विजयदशमी से पहले मिलेगा बोनस
मोदी सरकार ने अपने 30 लाख कर्मचारियों को दीवाली तोहफा देनेे का ऐलान कर दिया है. 30 लाख कर्मचारियों को विजयदशमी से बोनस का भुगतान किया जायेगा.
7:57 PM. 21 Oct 207:57 PM. 21 Oct
एकनाथ खडसे ने बीजेपी से दिया इस्तीफा
महाराष्ट्र में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के बड़े नेताओं में शुमार एकनाथ खडसे ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है. अटकलें लगाई जा रही है कि वो एनसीपी में शामिल होंगे.
7:57 PM. 21 Oct 207:57 PM. 21 Oct
राहुल गांधी ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- चीन के मुद्दे पर एक शब्द नहीं बोले पीएम, देश का ध्यान हटाना चाहते हैं प्रधानमंत्री.
7:57 PM. 21 Oct 207:57 PM. 21 Oct
एलजेपी ने जारी किया घोषणापत्र
लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया।
7:57 PM. 21 Oct 207:57 PM. 21 Oct
बिहार चुनाव में कांग्रेस अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है, मेनिफेस्टो में पार्टी ने किसानों का कर्ज और बिजली बिल माफ करने की बात कही है.
7:57 PM. 21 Oct 207:57 PM. 21 Oct
कराची के एक मकान में बम धमाका, 3 लोगों की मौत, 9 जख्मी
पाकिस्तान- कराची के एक मकान में बम धमाका हुआ है, 4 मंजिली इमारत में हुए धमाके में 3 लोगों की मौत हो गई है और 9 लोग जख्मी हुए है. जिस बिल्डिंग में धमाका हआ वो चार माले की बिल्डिंग थी.
7:57 PM. 21 Oct 207:57 PM. 21 Oct
भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 54,044 नए मामले सामने आये, जिसमें 717 लोगों की हुई मौत
7:57 PM. 21 Oct 207:57 PM. 21 Oct
पुलिस स्मृति दिवस परेड में योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस लाइन में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस परेड में हिस्सा लिया. उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति.
7:57 PM. 21 Oct 207:57 PM. 21 Oct
चिराग पासवान आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
बिहार चुनाव में चिराग पासवान आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, रिलीज करेंगे पार्टी का विजन डॉक्यूमेंट
7:57 PM. 21 Oct 207:57 PM. 21 Oct
देश में सुरक्षा के मोर्चे पर कई तरह की चुनौतियां
देश में सुरक्षा के मोर्चे पर कई तरह की चुनौतियां है, लेकिन हमारे बहादुर जवान हर परिस्थिति के लिए तैयार: अमित शाह
7:57 PM. 21 Oct 207:57 PM. 21 Oct
जवानों के बलिदान के कारण ही देश की जनता चैन से सोती है: गृह मंत्री अमित शाह
7:57 PM. 21 Oct 207:57 PM. 21 Oct
गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर दी श्रद्धांजलि
गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर दी श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि अब तक 35,398 कर्मियों ने शहादत दी है, मैं सभी शहीदों के परिवार जनों को कहना चाहता हूं कि ये स्मारक सिर्फ ईंट, पत्थर और सीमेंट से बना स्मारक नहीं है.
7:57 PM. 21 Oct 207:57 PM. 21 Oct
दक्षिण चीन सागर में यूनाइटेड स्टेट्स नेवी और जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स ने युद्धाभ्यास किया
7:57 PM. 21 Oct 207:57 PM. 21 Oct
पुलिस स्मृति दिवस आज
पुलिस स्मृति दिवस आज, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर दी श्रद्धांजलि, इस खास दिन के पीछे है पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस की कहानी.
1:17 PM. 21 Oct 201:17 PM. 21 Oct
भारतीय सेना ने लद्दाख बॉर्डर पर पकड़े गए चीनी सैनिक को वापस लौटाया.
1:17 PM. 21 Oct 201:17 PM. 21 Oct
सीएसडीएस ने किया सर्वे- 50 फीसदी लोगों ने माना मौजूदा सरकार बेहतर
सीएसडीएस ने बिहार विधानसभा चुनाव 2020 का सर्वे किया. सीएसडीएस के अनुसार मतदाताओं का झुकाव एनडीए की ओर हैं और चाहते हैं कि मौजूदा सरकार की सत्ता में वापसी हो.
1:07 PM. 21 Oct 201:07 PM. 21 Oct
कांग्रेस आज जारी करेगी मेनिफेस्टो
बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस आज जारी करेगी अपना चुनावी मेनिफेस्टो, कांग्रेस ने कहा है यदि वो सरकार में आती है तो सरकार बेरोजगारी को काम देने की कोशिश करेगी. महिला और किसान के लिए प्राथमिकता स्तार पर काम होंगे.
1:07 PM. 21 Oct 201:07 PM. 21 Oct
Posted by : Pritish Sahay
मुख्य बातें
Breaking News LIVE : महाराष्ट्र में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के बड़े नेताओं में शुमार एकनाथ खडसे ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है. राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, चीन के मुद्दे पर एक शब्द नहीं बोले पीएम, देश का ध्यान हटाना चाहते हैं. Bihar assembly Election 2020 में आज Congress ने जारी कर दिया है मेनिफेस्टो में किसानों का कर्ज और बिजली बिल माफ करने का वादा किया है. कराची के 4 मंजिली इमारत में धमाका, 3 लोगों की मौत, 9 लोग जख्मी. पुलिस स्मृति दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- ये स्मारक सिर्फ ईंट, पत्थर और सीमेंट से बना स्मारक नहीं है.. हर बडी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…