Breaking News: संसद के नये भवन की आधारशिला 10 तारीख को रखेंगे पीएम मोदी
Copied link
Breaking News Live Today 8 December 2020: केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ किसान संगठनों का विरोध प्रदर्शन (Farmers Protest) अब भी जारी है. कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी आज किसानों ने भारत बंद बुलाया है. किसानों के आंदोलन को कई दलों की समर्थन मिल रहा है. हरियाणा के सोनपत में भूकंप के झटके महसूस किये गये, रिक्टर स्केल पर 3.3 तीव्रता मापी गई. आज सिडनी में खेला जाएगा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी-20 मैच. देश दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
3:13 AM. 9 Dec 203:13 AM. 9 Dec
संसद के नये भवन की आधारशिला 10 तारीख को रखेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री कार्यालय से आज यह जानकारी दी गयी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 दिसंबर को संसद के नये भवन की आधारशिला रखेंगे. यह भवन आत्मनिर्भर भारत का अहम हिस्सा होगा और आजादी के बाद नया भारत बनाने के लिए यह अहम होगा.
1:22 AM. 9 Dec 201:22 AM. 9 Dec
किसानों से वार्ता से पहले कल सुबह होगी कैबिनेट की बैठक
किसानों से वार्ता से पहले कल सुबह होगी कैबिनेट की बैठक
1:22 AM. 9 Dec 201:22 AM. 9 Dec
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सुप्रीम कोर्ट ने loan moratorium पर कल होने वाली सुनवाई को स्थगित किया
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सुप्रीम कोर्ट ने loan moratorium पर कल होने वाली सुनवाई को स्थगित किया
1:22 AM. 9 Dec 201:22 AM. 9 Dec
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बने जस्टिस राजेश बिंदल
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बने जस्टिस राजेश बिंदल
1:22 AM. 9 Dec 201:22 AM. 9 Dec
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- वैज्ञानिकों से हरी झंडी मिलते ही शुरू होगा वैक्सीन का बड़ी संख्या में उत्पादन
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- वैज्ञानिकों से हरी झंडी मिलते ही शुरू होगा वैक्सीन का बड़ी संख्या में उत्पादन, हमारी तैयारी पूरी
1:22 AM. 9 Dec 201:22 AM. 9 Dec
राहुल गांधी सहित विपक्ष के पांच बड़े नेता कल शाम राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात
कृषि बिल के खिलाफ विरोध जताने के लिए राहुल गांधी सहित विपक्ष के पांच बड़े नेता कल शाम पांच बजे राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात
7:16 PM. 8 Dec 207:16 PM. 8 Dec
कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर से मिलेंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
किसान आंदोलन को हेकर कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर से मिलेंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, किसानों के आंदोलन को लेकर होगी चर्चा
7:16 PM. 8 Dec 207:16 PM. 8 Dec
कानून-व्यवस्था को भंग करने पर उतारू है विपक्ष
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि बौखलाया हुआ विपक्ष जो वोट के माध्यम से जनता का समर्थन प्राप्त नहीं कर पाया, वो आज कानून-व्यवस्था को भंग करने पर उतारू हो चुका है ताकि वो अपनी राजनीति चमका सके.
7:16 PM. 8 Dec 207:16 PM. 8 Dec
किसानों से चोरी बंद करो
राहुल गांधी ने कहा- मोदी जी, किसानों से चोरी बंद करो, सभी देशवासी जानते हैं कि आज भारत बंद है, इसका समर्थन करें
3:50 PM. 8 Dec 203:50 PM. 8 Dec
पंचायत चुनाव की मतगणना जारी
राजस्थान में चार चरणों में हुए पंचायत चुनाव के लिए मतगणना जारी है.
3:50 PM. 8 Dec 203:50 PM. 8 Dec
कोरोना का ताजा आंकड़ा
पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 26567 नए मामले सामने आये हैं. संक्रमितों में से 385 लोगों की मौत हो चुकी है.
3:50 PM. 8 Dec 203:50 PM. 8 Dec
सपा कार्यकर्ताओं ने रोकी बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन
भारत बंद को लेकर प्रयागराज में सपा कार्यकर्ताओं ने रोकी बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन
3:50 PM. 8 Dec 203:50 PM. 8 Dec
बेंगलुरु में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन
किसानों के भारत बंद के समर्थन में बेंगलुरु में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया.
3:50 PM. 8 Dec 203:50 PM. 8 Dec
रेल रोककर विरोध
पश्चिम बंगाल: भारत बंद के समर्थन में लेफ्ट पार्टियों ने जादवपुर में रेल रोकी
3:50 PM. 8 Dec 203:50 PM. 8 Dec
सुरक्षा बल तैनात
कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा बल तैनात किये गये हैं.
1:13 PM. 8 Dec 201:13 PM. 8 Dec
हरियाणा में भूकंप के झटके
हरियाणा के सोनपत में महसूस किये गये भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई तीव्रता.
1:13 PM. 8 Dec 201:13 PM. 8 Dec
बीजेपी का बंगाल बंद का ऐलान
पश्चिम बंगाल में अपना कार्यकर्ता की मौत के विरोध में बीजेपी ने किया आज 12 घंटे बंद का ऐलान
1:13 PM. 8 Dec 201:13 PM. 8 Dec
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी-20 मैच आज
आज सिडनी में खेला जाएगा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी-20 मैच
1:13 PM. 8 Dec 201:13 PM. 8 Dec
केरल में वोटिंग
केरल में स्थानीय निकाय चुनाव में आज पहले चरण के तहत वोटिंग हो रही है.
1:13 PM. 8 Dec 201:13 PM. 8 Dec
भारत बंद को सफल बनाने के लिए सड़क पर उतरेंगे झारखंड के सत्ताधारी दल
किसान संगठनों के भारत बंद का राज्य के सत्ताधारी दलों ने समर्थन किया है़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सहित वामदल बंद को सफल बनाने के लिए मंगलवार (8 दिसंबर, 2020) को सड़कों पर उतरेंगे. झामुमो, कांग्रेस और राजद ने अपने-अपने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि बंद को ऐतिहासिक बनाने में अपनी भूमिका निभाये़ं सरकार के मंत्री व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ रामेश्वर उरांव ने कहा है कि देश में आजादी के बाद यह पहली बार हुआ है कि किसान अपनी मांगों को लेकर सड़क पर हैं.
1:13 PM. 8 Dec 201:13 PM. 8 Dec
झारखंड : आदिवासी भूमि विवाद की सुनवाई करेंगे मंत्री चंपई सोरेन
राज्य में छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम (सीएनटी एक्ट) के तहत जमीन विवाद के मामलों की सुनवाई अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण सह परिवहन मंत्री चंपई सोरेन करेंगे. मामलों की सुनवाई कर मंत्री जमीन वापसी का फैसला कर सकेंगे. उनके निर्णयों को कार्यपालक नियमावली के तहत राज्यपाल व मुख्यमंत्री के समक्ष पेश किया जायेगा. उनका निर्णय अंतिम होगा. अनुमति के बाद विवादित जमीन आदिवासियों को वापस की जायेगी. भू-राजस्व विभाग ने मंत्री श्री सोरेन को सीएनटी एक्ट की धारा 49 (5) के तहत आदिवासियों की भूमि वापसी की सुनवाई व निष्पादन के लिए पीठासीन पदाधिकारी के रूप में प्राधिकृत किया है. इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया गया है.
1:13 PM. 8 Dec 201:13 PM. 8 Dec
आयुर्वेद डॉक्टरों को सर्जरी की अनुमति मिलने का विरोध, 11 दिसंबर को हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने 11 दिसंबर को सुबह 6 से शाम 6 बजे तक गैर जरूरी नॉन कोविड सेवाओं को छोड़कर सार्वजनिक प्रदर्शन का ऐलान किया है हालांकि इस दौरान आपातकाली सेवाओं को जारी रखने का फैसला लिया गया है. इस दौरान ओपीडी सेवाएं उपलब्ध नहीं होगी और वैकल्पिक सर्जरी भी पोस्ट नहीं की जायेगी.आयुष चिकित्सकों को सर्जरी का अधिकार दिए जाने पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने आपत्ति दर्ज की है. आयुष मंत्रालय के निर्णय के खिलाफ एलोपैथ चिकित्सकों ने 11 दिसंबर को हड़ताल पर जाने का आह्वान किया है.
1:13 PM. 8 Dec 201:13 PM. 8 Dec
Posted by: Pritish sahay
मुख्य बातें
Breaking News Live Today 8 December 2020: केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ किसान संगठनों का विरोध प्रदर्शन (Farmers Protest) अब भी जारी है. कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी आज किसानों ने भारत बंद बुलाया है. किसानों के आंदोलन को कई दलों की समर्थन मिल रहा है. हरियाणा के सोनपत में भूकंप के झटके महसूस किये गये, रिक्टर स्केल पर 3.3 तीव्रता मापी गई. आज सिडनी में खेला जाएगा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी-20 मैच. देश दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…