Breaking News: सीधी पेशाब कांड के पीड़ित से मुलाकात करेंगे सीएम शिवराज सिंह चौहान
Copied link
Breaking News: NCP में बगावत के बाद आज शरद पवार और अजित पवार गुट की अलग-अलग बैठक हुई. जिसमें अजित पवार ने अपने चाचा शरद पवार पर उम्र को लेकर तंज कसा और उन्हें राजनीति से संन्यास लेने की सलाह दे दी. दूसरी ओर शरद पवार ने बैठक के बाद अजित पवार को सलाह दी कि अगर उन्हें किसी बात पर असहमति थी, तो बात करते. साथ ही शरद पवार ने बागी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दे डाली. इधर आदिवासी शख्स के ऊपर पेशाब करने के आरोपी प्रवेश शुक्ला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. उसके अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाया गया. देश विदेश की बड़ी खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ.
3:56 AM. 6 Jul 233:56 AM. 6 Jul
सीधी पेशाब कांड के पीड़ित से मुलाकात करेंगे सीएम शिवराज सिंह चौहान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल भोपाल में सीएम हाउस में सीधी में पेशाब करने की घटना के पीड़ित और उनके परिवार से मुलाकात करेंगे.
3:56 AM. 6 Jul 233:56 AM. 6 Jul
पूर्व सांसद कोमाटिरेड्डी बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारी समिति के सदस्य चुने गये
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व सांसद कोमाटिरेड्डी राज गोपाल रेड्डी को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति के सदस्य के रूप में नियुक्त किया है. यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी. यह जानकारी भाजपा राष्ट्रीय महासचिव ने दी.
3:56 AM. 6 Jul 233:56 AM. 6 Jul
कोलकाता राष्ट्रीय पुस्तकालय के भाषा भवन का नाम बदला, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी किया गया
कोलकाता राष्ट्रीय पुस्तकालय के भाषा भवन का नाम बदलकर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी भाषा भवन कर दिया गया. इसको लेकर भारत सरकार ने लेटर जारी कर दी है.
3:56 AM. 6 Jul 233:56 AM. 6 Jul
दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंच अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह राज्य के दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ के रायपुर हवाई अड्डे पर पहुंचे. अपनी यात्रा के दौरान उनके चुनावी राज्य में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करने की उम्मीद है.
3:56 AM. 6 Jul 233:56 AM. 6 Jul
एनसीपी में चाचा-भतीजे के बीच जंग के बीच एकनाथ शिंदे गुट की बैठक
एनसीपी में चाचा-भतीजे के बीच जारी जंग के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने कोटे के मंत्रियों की बैठक बुलाई है. यह बैठक मुख्यमंत्री आवास पर होगी.
3:56 AM. 6 Jul 233:56 AM. 6 Jul
समीर वानखेड़े की 20 जुलाई तक नहीं होगी गिरफ्तारी, बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत
बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई एनसीबी के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को दी गई गिरफ्तारी से अंतरिम राहत 20 जुलाई तक बढ़ा दी है.
3:56 AM. 6 Jul 233:56 AM. 6 Jul
केरल के मुख्यमंत्री ने नागरिक उड्डयन मंत्री को पत्र लिखकर खाड़ी देश के लिए चार्टर्ड फ्लाइट चलाने की मांग की
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर 15 अगस्त से 15 सितंबर तक ओणम त्योहार के दौरान खाड़ी देशों से केरल के लिए चार्टर्ड उड़ानों के संचालन के लिए प्राधिकरण का अनुरोध किया.
3:56 AM. 6 Jul 233:56 AM. 6 Jul
आंध्र प्रदेश में स्कूल बस पलटने से 15 छात्र घायल
आंध्र प्रदेश के पलांडु जिले के पामिडिमारू गांव में आज एक स्कूल बस पलट जाने से 15 छात्र घायल हो गए.
3:56 AM. 6 Jul 233:56 AM. 6 Jul
पीएम मोदी 7 जुलाई को गोरखपुर रेलवे स्टेशन पुनर्विकास की रखेंगे आधारशिला
पीएम नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे. स्टेशन का पुनर्विकास करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा. 498 करोड़ रुपये और विश्व स्तरीय यात्री सुविधाएं प्रदान करेंगे.
3:56 AM. 6 Jul 233:56 AM. 6 Jul
एनसीपी और पार्टी चिह्न को लेकर चुनाव आयोग पहुंचे अजित पवार, शरद गुट ने भी खटखटाया दरवाजा
महाराष्ट्र एनसीपी में बवाल जारी है. शरद पवार और अजित पवार गुट ने अपने-अपने मामले को लेकर चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है. अजित पवार ने एनसीपी और पार्टी चिह्न पर दावा करते हुए याचिका दायर की है, तो दूसरी ओर शरद पवार गुट के जयंत पाटिल ने अजित पवार सहित सभी 9 बागी विधायकों के खिलाफ आयोग्यता को लेकर याचिका दायर की है.
8:15 PM. 5 Jul 238:15 PM. 5 Jul
दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट के बाहर फायरिंग
दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट के बाहर फायरिंग, वकीलों में बहसबाजी के बाद हुई फायरिंग।
8:15 PM. 5 Jul 238:15 PM. 5 Jul
पीएम मोदी की अध्यक्षता में आयोजित केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल नहीं हुए जी किशन रेड्डी
पीएम मोदी की अध्यक्षता में आयोजित केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल नहीं हुए जी किशन रेड्डी.
8:15 PM. 5 Jul 238:15 PM. 5 Jul
सुप्रीम कोर्ट ने ने गोधरा ट्रेन हादसे के बाद हुए दंगों से जुड़े मामले में सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ की अंतरिम सुरक्षा बढ़ाई
सुप्रीम कोर्ट ने ने गोधरा ट्रेन हादसे के बाद हुए दंगों से जुड़े मामले में सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ की अंतरिम सुरक्षा बढ़ाई.
8:15 PM. 5 Jul 238:15 PM. 5 Jul
200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचीं
200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचीं.
8:15 PM. 5 Jul 238:15 PM. 5 Jul
सीधी पेशाब कांड’ के आरोपी के घर पर चलेगा बुलडोजर
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, ‘सीधी पेशाब कांड’ के आरोपी के घर पर चलेगा बुलडोजर
8:15 PM. 5 Jul 238:15 PM. 5 Jul
ISIS से संबंध रखने के आरोप में 4 लोग गिरफ्तार, हिरासत में भेज गया
आतंकवाद रोधी एजेंसी ने महाराष्ट्र में मुंबई, ठाणे और पुणे में पांच स्थानों पर तलाशी लेने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया और दावा किया कि वे आईएसआईएस मॉड्यूल का हिस्सा थे. केंद्रीय जांच एजेंसी की ओर से पेश हुए विशेष लोक अभियोजक संदीप सदावर्ते ने अदालत को बताया कि आरोपियों के कथित तौर पर आईएसआईएस के साथ सक्रिय संबंध थे और वे वैश्विक आतंकवादी संगठन के भारत विरोधी एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए संवेदनशील युवाओं को प्रेरित करने का प्रयास कर रहे थे.
8:15 PM. 5 Jul 238:15 PM. 5 Jul
मुंबई के वर्ली इलाके में समुद्र किनारे बोरे के अंदर मिला महिला का शव
मुंबई के वर्ली इलाके में समुद्र किनारे बोरे के अंदर मिला महिला का शव.
8:15 PM. 5 Jul 238:15 PM. 5 Jul
इजरायल ने किया जेनिन शहर में भीषण हमला 10 फलस्तीनी लोगों के मारे जाने की पुष्टि , 100 से ज्यादा लोग घायल
इजरायल की सेना ने पिछले 20 साल में फलस्तीन के वेस्ट बैंक इलाके के जेनिन शहर में अब तक का सबसे भीषण हमला किया है. इजरायल की सेना ने आतंकवाद के खिलाफ व्यापक अभियान करार दिया है. इस हमले में अब तक 10 फलस्तीनी लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो गई है, वहीं 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं.
8:15 PM. 5 Jul 238:15 PM. 5 Jul
आदिवासी शख्स के ऊपर पेशाब करने का आरोपी प्रवेश शुक्ला हिरासत में
मध्य प्रदेश पुलिस ने आदिवासी शख्स के ऊपर पेशाब करने के आरोपी प्रवेश शुक्ला को हिरासत में ले लिया गया है. उसके ऊपर आईपीसी की धारा 294, 504 और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. सिद्धि की एएसपी अंजू लता पाटले ने कहा है कि हमने प्रवेश शुक्ला को हिरासत में ले लिया है. इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
12:39 PM. 5 Jul 2312:39 PM. 5 Jul
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में एक कार एक्सीडेंट में चार लोगों की मौत, पांच घायल
राजौरी के थानामंडी इलाके में एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से चार की मौत हो गई और पांच घायल हो गए, घायलों का राजौरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज और एसोसिएटेड अस्पताल में इलाज चल रहा है.
मुख्य बातें
Breaking News: NCP में बगावत के बाद आज शरद पवार और अजित पवार गुट की अलग-अलग बैठक हुई. जिसमें अजित पवार ने अपने चाचा शरद पवार पर उम्र को लेकर तंज कसा और उन्हें राजनीति से संन्यास लेने की सलाह दे दी. दूसरी ओर शरद पवार ने बैठक के बाद अजित पवार को सलाह दी कि अगर उन्हें किसी बात पर असहमति थी, तो बात करते. साथ ही शरद पवार ने बागी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दे डाली. इधर आदिवासी शख्स के ऊपर पेशाब करने के आरोपी प्रवेश शुक्ला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. उसके अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाया गया. देश विदेश की बड़ी खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ.
'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.