Breaking News: पीएम मोदी ने महाराष्ट्र सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत पर जताया शोक, मुआवजे की घोषणा की

Breaking News Live: 2024 लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने चार राज्यों के अपने प्रदेश अध्यक्षों को बदल दिया है. जी किशन रेड्डी को तेलंगाना के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है, डी पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बने, सुनील जाखड़ पंजाब के पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं. देश विदेश की बड़ी खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ.

Live Updates
4:34 AM. 5 Jul 23 11:04 PM. 4 Jul

भारत ने कुवैत को रौंदकर नौवीं बार सैफ फुटबॉल चैम्पियनशिप का खिताब जीता

भारत ने कुवैत को रौंदकर नौवीं बार सैफ फुटबॉल चैम्पियनशिप का खिताब जीत लिया है. फाइनल मुकाबले में भारत ने कुवैत को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया.

4:34 AM. 5 Jul 23 11:04 PM. 4 Jul

पीएम मोदी ने महाराष्ट्र सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत पर जताया शोक, मुआवजे की घोषणा की

पीएम मोदी ने धुले सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया, प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को 50,000 रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की. धुले जिले के शिरपुर तालुका में आज एक कंटेनर के कई वाहनों से टकराने और बाद में पलट जाने से सात लोगों की मौत हो गई और 28 घायल हो गए.

4:34 AM. 5 Jul 23 11:04 PM. 4 Jul

नगालैंड में विशाल चट्टान ने कार को लिया चपेट में, दो की मौत

नगालैंड के दीमापुर चुमुकेदिमा में लैंडस्लाइड के दौरान एक विशाल चट्टान ने सड़क पर खड़ी कई कार को चपेट में ले लिया, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

4:34 AM. 5 Jul 23 11:04 PM. 4 Jul

अजीत अगरकर बने भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता

पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी अजीत अगरकर को भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य चयनकर्ता बनाया गया है. इसकी जानकारी बीसीसीआई ने दी है.

4:34 AM. 5 Jul 23 11:04 PM. 4 Jul

दिल्ली दंगा मामले में पुलिस ने पूर्व एमसीडी पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया

उत्तर पूर्वी दिल्ली दंगा मामले में पुलिस ने आज पूर्व एमसीडी पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ दो मामलों में कड़कड़डूमा कोर्ट में दो पूरक आरोप पत्र दायर किए. ये पूरक आरोप पत्र फरवरी 2020 में दो मामलों में घटनाओं के समय और तारीख के संबंध में अदालत द्वारा उठाए गए सवाल के मद्देनजर दायर किए गए हैं.

4:34 AM. 5 Jul 23 11:04 PM. 4 Jul

अर्जुन राम मेघवाल, किरेन रिजिजू और निर्मला सीतारमण ने जेपी नड्डा से की मुलाकात

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, किरेन रिजिजू और निर्मला सीतारमण ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की.

मुख्य बातें

Breaking News Live: 2024 लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने चार राज्यों के अपने प्रदेश अध्यक्षों को बदल दिया है. जी किशन रेड्डी को तेलंगाना के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है, डी पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बने, सुनील जाखड़ पंजाब के पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं. देश विदेश की बड़ी खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >