मुख्य बातें
Breaking News Live Today 4 December 2020: केंद्र स��कार के तीन कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ किसान संगठनों का विरोध प्रदर्शन (Farmers Protest) आज 9वें दिन भी जारी है. कल गुरुवार को किसान नेताओं और सरकार के बीच वार्ता के कोई ठोस परिणाम नहीं निकले. 5 दिसंबर को एक बार फिर वार्ता की उम्मीद है. हैदराबाद चुनाव (Telangana Election Result) के आज नतीजे आने वाले हैं. जम्मू कश्मीर में डीडीसी के लिए तीसरे चरण का आज मतदान है. ब्रिटेन में कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिल गयी है, अगले सप्ताह में टीकाकरण शुरू हो जायेगा. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने एक बार फिर सर्वदलीय बैठक बुलाई है. तमिलनाडु और केरल में चक्रवाती तूफान बुरेवी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. देश दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
