Breaking News : कोरोना वैक्सीन के 94.1% तक प्रभावी रहने के बाद Moderna कंपनी ने इसके इमरजेंसी प्रयोग के लिए अनुमति मांगी

Breaking News LIVE : किसान का आंदोलन खत्म होता कहीं से भी नहीं दिख रहा है. किसान अपनी मांग पर अड़े है. उन्होंने अब दिल्ली जाम करने की चेतावनी दी है. पीएम मोदी आज वाराणसी का करेंगे दौरा, राष्ट्र के नाम समर्पित करेंगे छह लेन वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 19. देव दीपावली के मौके पर पीएम वाराणसी आ रहे हैं, गंगा घाट पर जलाए जाएंगे 15 लाख दीये. देश दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
11:52 PM. 30 Nov 20 6:22 PM. 30 Nov

कोरोना वैक्सीन के 94.1% तक प्रभावी रहने के बाद Moderna कंपनी ने इसके इमरजेंसी प्रयोग के लिए अनुमति मांगी

कोरोना वैक्सीन के 94.1 प्रतिशत तक प्रभावी रहने के बाद Moderna कंपनी ने इसके इमरजेंसी प्रयोग के लिए यूरोपियन मेडिसीन एजेंसी और U.S. FDA से अनुमति मांगी

11:52 PM. 30 Nov 20 6:22 PM. 30 Nov

वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी, छह लेन हाईवे का किया उद्‌घाटन

वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी, छह लेन हाईवे का किया उद्‌घाटन, देव दीपावली के कार्यक्रम में रहेंगे मौजूद

7:42 PM. 30 Nov 20 2:12 PM. 30 Nov

देश में कोरोना का कहर, सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है. इस बीच केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने स्थिति पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि 4 दिसंबर को मोदी सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलायी है.

6:49 PM. 30 Nov 20 1:19 PM. 30 Nov

लखनऊ दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

एक दिवसीय लखनऊ दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह. विकास कार्यों का लिया जायजा.

6:49 PM. 30 Nov 20 1:19 PM. 30 Nov

तिहाड़ जेल के अंदर एक कैदी की चाकू मारकर हत्या, कैदी को छाती पर मारा गया है चाकू (टीवी न्यूज)

6:49 PM. 30 Nov 20 1:19 PM. 30 Nov

गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर

किसानों के आंदोलन के बीच कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने पहुंचे हैं. कृषि मंत्री गृह मंत्री से मिलकर किसान आंदोलन को लेकर बात करेंगे.

मुख्य बातें

Breaking News LIVE : किसान का आंदोलन खत्म होता कहीं से भी नहीं दिख रहा है. किसान अपनी मांग पर अड़े है. उन्होंने अब दिल्ली जाम करने की चेतावनी दी है. पीएम मोदी आज वाराणसी का करेंगे दौरा, राष्ट्र के नाम समर्पित करेंगे छह लेन वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 19. देव दीपावली के मौके पर पीएम वाराणसी आ रहे हैं, गंगा घाट पर जलाए जाएंगे 15 लाख दीये. देश दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >