Breaking News : 31 दिसंबर तक जम्मू-कश्मीर में स्कूल-कॉलेज बंद
Copied link
Breaking News LIVE : केंद्र सरकार के कृषि कानूनों (Farm bill 2020, Agri laws 2020, new farm laws 2020) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान अपनी आगे की रणनीति आज तय करेंगे. हरियाणा पंजाब बॉर्डर पर पुलिस बड़ी मुश्किल से किसानों को रोक पा रही है. सिंधु बॉर्डर पर आज सुबह होगी किसान नेताओं की बैठक. PM मोदी 30 नवंबर को जाएंगे वाराणसी, 6 लेन सड़क देश को करेंगे समर्पित. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज करेंगे लखनऊ दौरा, विकास कार्यों का लेंगे जायजा. देश दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
4:01 AM. 30 Nov 204:01 AM. 30 Nov
31 दिसंबर तक जम्मू-कश्मीर में स्कूल-कॉलेज बंद
31 दिसंबर तक जम्मू-कश्मीर में स्कूल-कॉलेज बंद
12:52 AM. 30 Nov 2012:52 AM. 30 Nov
आशिकी के राहुल राय को ब्रेन स्ट्रोक, अस्पताल में भरती
आशिकी के राहुल राय को ब्रेन स्ट्रोक, अस्पताल में भरती
12:52 AM. 30 Nov 2012:52 AM. 30 Nov
किसानों का ऐलान बुराड़ी नहीं जायेंगे, दिल्ली का करेंगे घेराव
किसानों का ऐलान बुराड़ी नहीं जायेंगे, दिल्ली का करेंगे घेराव
12:52 AM. 30 Nov 2012:52 AM. 30 Nov
इस बार हैदराबाद का मेयर भाजपा का होगा : अमित शाह
हैदराबाद में रोड शो के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अमित शाह ने आम लोगों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि इस बार हमारी सीट ही नहीं बढ़ रही है बल्कि हैदराबाद का मेयर भी इस बार भाजपा का होगा.
7:31 PM. 29 Nov 207:31 PM. 29 Nov
उर्मिला मातोंडकर सोमवार को शिवसेना में होंगी शामिल
एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर कल यानी सोमवार को शिवसेना में शामिल होंगी.
6:36 PM. 29 Nov 206:36 PM. 29 Nov
गृह मंत्री अमित शाह का रोड शो
हैदराबाद के सिकंदराबाद में गृह मंत्री अमित शाह रोड शो कर रहे हैं.
6:36 PM. 29 Nov 206:36 PM. 29 Nov
किसानों की बैठक जारी
कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों की बैठक जारी
6:36 PM. 29 Nov 206:36 PM. 29 Nov
किसानों के लिए नए रास्ते खुले
मन की बात में बोले पीएम मोदी- नये कृषि कानूनों से देश में किसानों के लिए नए रास्ते खुले हैं
6:36 PM. 29 Nov 206:36 PM. 29 Nov
गुरु साहब की मुझपर विशेष कृपा- पीएम मोदी
मन की बात में बोले पीएम मोदी- 30 नवंबर को हम श्री गुरु नानक देव जी का 551वां प्रकाश पर्व मनाएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें महसूस होता है कि गुरु साहब की उनपर पर विशेष कृपा रही है.
6:36 PM. 29 Nov 206:36 PM. 29 Nov
माता अन्नपूर्णा का काशी से विशेष संबंध
मन की बात में बोले पीएम-माता अन्नपूर्णा का काशी से विशेष संबंध है, उनकी प्रतिमा का वापस आना सुखद अहसास.
6:36 PM. 29 Nov 206:36 PM. 29 Nov
देवी अन्नापूर्णा की मूर्ति भारत वापस आई
मन की बात में बोले पीएम मोदी- देवी अन्नापूर्णा की मूर्ति भारत वापस आई, कनाडा सरकार का जताया आभार
6:36 PM. 29 Nov 206:36 PM. 29 Nov
किसान हमारे दिल में बसते हैं- शाहनवाज हुसैन
बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि किसान हमारे दिल में बसते हैं, किसानों को भड़काने का काम कोई न करें. हम जो फैसला लेते हैं वो किसानों के हित में होता है.
6:36 PM. 29 Nov 206:36 PM. 29 Nov
शिवसेना किसानों के समर्थन में आ गयी है.संजय राउत ने कहा- किसानों के साथ आतंकवादी जैसा बर्ताव किया गया.
6:36 PM. 29 Nov 206:36 PM. 29 Nov
बरेली में लव जिहाद के आरोप में पहली एफआईआर, नए कानून के तहत दर्ज हुआ मामला (टीवी न्यूज)
6:36 PM. 29 Nov 206:36 PM. 29 Nov
यात्रियों की परेशानी बढ़ी
किसानों के विरोध प्रदर्शन ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी, यात्रियों को कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है.
6:36 PM. 29 Nov 206:36 PM. 29 Nov
जारी है विरोध प्रदर्शन
नए कृषि कानूनों के खिलाफ टिकरी बॉर्डर पर किसान प्रदर्शनकारियों का विरोध प्रदर्शन अभी भी जारी है.
6:36 PM. 29 Nov 206:36 PM. 29 Nov
जममू कश्मीर के अरनिया इलाके में रात में दिखा ड्रोन, बीएसएफ की फायरिंग के बाद पाकिस्तान की तरफ वापस लौटा.
1:39 PM. 29 Nov 201:39 PM. 29 Nov
पीएम मोदी 6 लेन सड़क देश को करेंगे समर्पित
पीएम मोदी 30 नवंबर को जाएंगे वाराणसी, 6 लेन सड़क देश को करेंगे समर्पित
1:39 PM. 29 Nov 201:39 PM. 29 Nov
राजनाथ सिंह का लखनऊ दौरा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज करेंगे लखनऊ दौरा, विकास कार्यों का लेंगे जायजा
1:39 PM. 29 Nov 201:39 PM. 29 Nov
दिल्ली में जुट रहे हैं पंजाब, हरियाणा और यूपी के किसान
तीन नये कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आंदोलन जोर पकड़ता जा रहा है. दिल्ली के सिंघु और टिकरी सीमा पर किसान पहले से ही डटे हुए है अब यूपी सीमा पर भी हजारों की संख्या में किसानों का जुटान हो रहा है. उम्मीद की जा रही है कि यहीं पर किसान आगे कि रणनीति पर विचार करेंगे.
1:39 PM. 29 Nov 201:39 PM. 29 Nov
आपसी बंटवारा के आधार पर नहीं हो रहा जमीन का म्यूटेशन
सरकार के आदेश के बावजूद राज्य के जिलों में खतियानी रैयत के उत्तराधिकारियों और आपसी बंटवारा के आधार पर जमीन का दाखिल-खारिज नहीं किया जा रहा है. भू-राजस्व विभाग ने सभी उपायुक्तों को पत्र लिख कर मामले में जवाब मांगा है. उपायुक्तों से स्पष्ट करने को कहा गया है कि किस आधार पर अब तक एक भी दाखिल-खारिज नहीं किया गया है. क्या जिलों में इस तरह के मामले नहीं हैं या फिर सभी मामलों का निष्पादन कर दिया गया है.
1:39 PM. 29 Nov 201:39 PM. 29 Nov
अगले सप्ताह हो सकता है बिहार में कैबिनेट का विस्तार
बिहार में कैबिनेट का विस्तार अगले सप्ताह हो सकता है. इसके लिए राज्य में एनडीए के सभी घटक दलों से विचार-विमर्श कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही अंतिम निर्णय लेंगे. पहले 29 नवंबर को कैबिनेट विस्तार होने की चर्चा थी. कैबिनेट विस्तार में सामाजिक समीकरण का ख्याल रखा जायेगा. महिला कोटे से लेसी सिंह के नाम की चर्चा है. अति पिछड़ा में बिहारीगंज से जीते निरंजन मेहता और झाझा से जीत कर आये दामोदर रावत, पिछड़ा वर्ग में नालंदा जिले से आने वाले श्रवण कुमार, दलित वर्ग से महेश्वर हजारी और सुनील कुमार के नाम की चर्चा है. एक दो नाम और चौंकाने वाले हो सकते हैं.
1:39 PM. 29 Nov 201:39 PM. 29 Nov
posted by: Pritish sahay
मुख्य बातें
Breaking News LIVE : केंद्र सरकार के कृषि कानूनों (Farm bill 2020, Agri laws 2020, new farm laws 2020) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान अपनी आगे की रणनीति आज तय करेंगे. हरियाणा पंजाब बॉर्डर पर पुलिस बड़ी मुश्किल से किसानों को रोक पा रही है. सिंधु बॉर्डर पर आज सुबह होगी किसान नेताओं की बैठक. PM मोदी 30 नवंबर को जाएंगे वाराणसी, 6 लेन सड़क देश को करेंगे समर्पित. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज करेंगे लखनऊ दौरा, विकास कार्यों का लेंगे जायजा. देश दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…