Breaking News: ED ने छत्तीसगढ़ के पूर्व आईएएस अधिकारी की 27.86 करोड़ की संपत्ति जब्त की

Breaking News LIVE : केंद्र सरकार के कृषि कानूनों (Farm bill 2020, Agri laws 2020, new farm laws 2020) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान अपनी आगे की रणनीति आज तय करेंगे. हरियाणा पंजाब बॉर्डर पर पुलिस बड़ी मुश्किल से किसानों को रोक पा रही है. किसान दिल्ली जाने पर आमादा हैं. कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों से आंदोलन खत्म करने को कहा है. तोमर ने किसानों को वार्ता के लिए बुलाया है. साइक्लोन निवार के (Cyclone Nivar) कारण दक्षिण भारत में तटीय शहरों में जोरदार बारिश हुई. देश के बाकी हिस्सों में ठंड बढ़ गयी है. देशभर में सर्द हवाएं चल रही है. देश के कई शहरों में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं. राज्य सरकारों ने शादी समारोह में व्यक्ति सीमा तय कर दी है. कोरोना वैक्सीन का अंतिम ट्रायल चल रहा है. देश दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
11:37 PM. 28 Nov 20 6:07 PM. 28 Nov

ED ने छत्तीसगढ़ के पूर्व आईएएस अधिकारी की 27.86 करोड़ की संपत्ति जब्त की

प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व आईएएस अधिकारी बाबू लाल अग्रवाल की 27.86 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त किया है. पूर्व अधिकारी पर एक लोक सेवक द्वारा आपराधिक कदाचार और धोखाधड़ी से संबंधित मामलों में धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत केस चल रहा है. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

6:38 PM. 28 Nov 20 1:08 PM. 28 Nov

अहमदाबाद के जायडस बायोटेक पार्क में कोरोना वैक्सीन की जानकारी ले रहे हैं PM मोदी

कोरोनावायरस वैक्सीन के निर्माण की जानकारी लेने के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के जायडस बायोटेक पार्क का दौरा कर रहे हैं. इस दौरान मोदी ने प्रयोगशालाओं का दौरा किया है.

6:38 PM. 28 Nov 20 1:08 PM. 28 Nov

रविवार को भी जरूरी चीजों को छोड़कर देहरादून की सभी दुकानें रहेंगी बंद

कोरोनावायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए देहरादून में रविवार को भी जरूरी वस्तुओं की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहेंगे. डीएम आशीष के श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह निर्णय किया गया है.

3:17 PM. 28 Nov 20 9:47 AM. 28 Nov

एक दिन में 41,000 से ज्यादा मामलों के साथ देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 93 लाख 51 हजार के पार

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस संक्रमण के 41,322 नये मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 93,51,110 हो गई है. वहीं पिछले 24 घंटे में 485 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी है. इसके साथ ही मृतकों की कुल संख्या 1,36,200 हो गयी है. देश में अभी भी 4,54,940 सक्रिय मामले हैं. पिछले 24 घंटे में 41,452 लोगों ने इस बीमारी को मात दी है. अब तक कुल 87,59,969 लोग कोरोनावायरस महामारी से ठीक हुए हैं. यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी.

3:17 PM. 28 Nov 20 9:47 AM. 28 Nov

कोरोना का स्वदेशी वैक्सीन बना रहे भारत बायोटेक के सेंटर का आज दौरा करेंगे पीएम मोदी

कोरोना का स्वदेशी वैक्सीन बना रहे भारत बायोटेक के सेंटर का पीएम नरेंद्र मोदी आज दौरा करने वाले हैं. इसके लिए मोदी हैदराबाद जायेंगे. साथ ही मोदी पुणे स्थित सीरम इंडटीट्यूट का भी दौरा करेंगे और कोरोना वैक्सीन के विकास की समीक्षा करेंगे.

3:17 PM. 28 Nov 20 9:47 AM. 28 Nov

महाराष्ट्र के एनसीपी विधायक भरत भालके का निधन, पूर्व में कोरोना से थे संक्रमित

महाराष्ट्र : पंढरपुर-मंगलवेद विधानसभा क्षेत्र से राकांपा के विधायक भरत भालके का आज पुणे के रूबी अस्पताल में निधन हो गया. उन्हें पोस्ट COVID-19 उपचार के लिए भर्ती कराया गया था.

मुख्य बातें

Breaking News LIVE : केंद्र सरकार के कृषि कानूनों (Farm bill 2020, Agri laws 2020, new farm laws 2020) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान अपनी आगे की रणनीति आज तय करेंगे. हरियाणा पंजाब बॉर्डर पर पुलिस बड़ी मुश्किल से किसानों को रोक पा रही है. किसान दिल्ली जाने पर आमादा हैं. कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों से आंदोलन खत्म करने को कहा है. तोमर ने किसानों को वार्ता के लिए बुलाया है. साइक्लोन निवार के (Cyclone Nivar) कारण दक्षिण भारत में तटीय शहरों में जोरदार बारिश हुई. देश के बाकी हिस्सों में ठंड बढ़ गयी है. देशभर में सर्द हवाएं चल रही है. देश के कई शहरों में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं. राज्य सरकारों ने शादी समारोह में व्यक्ति सीमा तय कर दी है. कोरोना वैक्सीन का अंतिम ट्रायल चल रहा है. देश दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >