Breaking News : मद्रास HC में 10 अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति

Breaking News Live Today 2 December 2020 , केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ 35 किसान संगठनों का विरोध प्रदर्शन अब भी जारी है. इधर देश में कोरोना को संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है. वैक्सीन की तैयारी शुरू हो चुकी है. देश के कई राज्यों में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. वहीं तमिलनाडू में एक और चक्रवात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. देश दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
2:27 PM. 2 Dec 20 2:27 PM. 2 Dec

मद्रास HC में 10 अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मद्रास उच्च न्यायालय में 10 अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति की.

2:27 PM. 2 Dec 20 2:27 PM. 2 Dec

अगले सप्ताह पूरे यूके में उपलब्ध होगा कोरोना वैक्सीन

ब्रिटेन फाइजर-बायोएनटेक के कोविड-19 टीके को मंजूरी देने वाला पहला देश बन गया है. न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से खबर है अगले सप्ताह से पूरे यूके में कोरोना का वैक्सीन उपलब्ध होगा. यूके ने Pfizer-BioNTech COVID-19 वैक्सीन को अधिकृत कर दिया है.

2:27 PM. 2 Dec 20 2:27 PM. 2 Dec

24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 36,604 नये मामले, 501 की मौत

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 36,604 नये मामले दर्ज किये गये हैं. इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 94,99,414 हो गयी है. पिछले 24 घंटे में कुल 501 लोगों की मौत भी हुई है. जिससे कुल मौतों की संख्या बढ़कर 1,38,122 हो गयी है.

2:27 PM. 2 Dec 20 2:27 PM. 2 Dec

यूपी के कौशाम्बी में सड़क हादसा, 7 लोगों की मौत

यूपी के कौशाम्बी में मंगलवार की रात रेत से लदे एक ट्रक के पलट जाने से 7 लोगों की मौत हो गई. हादसा सुबह करीब 3:30 बजे की है. स्कॉर्पियो कार के अंदर 8 व्यक्ति सवार थे, जिस पर ट्रक पलट गया. ड्राइवर समेत 7 लोगों की तुरंत मौत हो गई.

2:27 PM. 2 Dec 20 2:27 PM. 2 Dec

बॉलीवुड अभिनेता और सांसद सनी देओल कोरोना पॉजिटिव

बॉलीवुड अभिनेता और भाजपा सांसद सनी देओल कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. मनाली, हिमाचल प्रदेश के चिकित्सा अधिकारी डॉ रणजीत ठाकुर ने इसकी जानकारी दी.

2:27 PM. 2 Dec 20 2:27 PM. 2 Dec

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच आज तीसरा और आखिरी वनडे

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज तीसरा और आखिरी वनडे मैच खेला जाएगा. भारत पहले से ही सीरीज हार चुका है. आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इज्जत बचाने उतरेगी विराट कोहली की सेना. ऑस्ट्रेलिया फिलहाल 2-0 से आगे है.

8:06 AM. 2 Dec 20 8:06 AM. 2 Dec

किसान संगठनों ने समिति गठित करने के सरकार के प्रस्ताव को ठुकराया, बातचीत बेनतीजा

तीन केन्द्रीय मंत्रियों के साथ किसान संगठनों के प्रतिनिधियों की मंगलवार को हुई बातचीत बेनतीजा रही. देश में नये कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसानों के मुद्दों पर विचार विमर्श के लिए एक समिति गठित करने की सरकार की पेशकश को किसान संगठनों ने ठुकरा दिया. हालांकि, दोनों पक्ष बृहस्पतिवार को फिर से बैठक को लेकर सहमत हुये हैं. सरकार की ओर से कानूनों को निरस्त करने की मांग को खारिज कर दिया.

मुख्य बातें

Breaking News Live Today 2 December 2020 , केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ 35 किसान संगठनों का विरोध प्रदर्शन अब भी जारी है. इधर देश में कोरोना को संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है. वैक्सीन की तैयारी शुरू हो चुकी है. देश के कई राज्यों में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. वहीं तमिलनाडू में एक और चक्रवात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. देश दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >