Breaking News: कोटक बैंक ने बचत खाते में 50 लाख रुपये से अधिक की जमा पर ब्याज दर 0.50 प्रतिशत बढ़ायी

Breaking News Today : पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, कूचबिहार में निर्माणाधीन स्कूल बिल्डिंग गिरी. राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को, 29 जून तक नामांकन. पैगंबर मोहम्मद पर भाजपा नेता नूपुर शर्मा के विवादित बयान को विदेश मंत्रालय ने व्यक्ति विशेष का बयान करार दिया है. आप हमारे साथ बने रहें.

Live Updates
10:21 PM. 9 Jun 22 10:21 PM. 9 Jun

कोटक बैंक ने बचत खाते में 50 लाख रुपये से अधिक की जमा पर ब्याज दर 0.50 प्रतिशत बढ़ायी

निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक ने बचत खाते में 50 लाख रुपये से अधिक की जमा पर ब्याज दर 0.50 प्रतिशत बढ़ाकर चार प्रतिशत करने की घोषणा की है. एक दिन पहले ही रिजर्व बैंक ने नीतिगत दर रेपो को 0.50 प्रतिशत बढ़ाकर 4.9 प्रतिशत किया है. बैंक ने बयान में कहा कि मियादी जमा दरें भी 0.25 प्रतिशत तक बढ़ायी गयी है. बयान के अनुसार, बचत खाता में 50 लाख रुपये से अधिक के दैनिक शेष (बैलेंस) पर अब चार प्रतिशत का ब्याज दिया जायेगा. पहले यह दर 3.50 प्रतिशत थी. वहीं, 50 लाख रुपये से कम की जमा पर 3.50 प्रतिशत ब्याज दिया जायेगा.

10:21 PM. 9 Jun 22 10:21 PM. 9 Jun

अमेरिकी थलसेना के प्रशांत क्षेत्र के कमांडर नेपाल पहुंचे

अमेरिकी थलसेना के प्रशांत क्षेत्र के कमांडर जनरल चार्ल्स ए फ्लिन बृहस्पतिवार को चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा के लिये नेपाल पहुंचे, जहां वह देश के शीर्ष नेतृत्व के साथ वार्ता करेंगे. नेपाली सेना के सूत्रों ने बताया कि उप थल सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बाल कृष्ण कार्की ने त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जनरल फ्लिन के आगमन पर उनका स्वागत किया. वरिष्ठ अमेरिकी सैन्य अधिकारी नेपाल के चार दिवसीय दौरे पर हैं.

10:21 PM. 9 Jun 22 10:21 PM. 9 Jun

मुंबई में बिहार के श्रमिक की मौत, नीतीश ने किया अनुग्रह राशि देने का ऐलान

मुंबई के बांद्रा इलाके में तीन मजिली इमारत गिरने से बिहार के एक श्रमिक की मौत हो गयी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतक के निकट परिजन को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है.

10:21 PM. 9 Jun 22 10:21 PM. 9 Jun

पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, कूचबिहार में निर्माणाधीन स्कूल बिल्डिंग गिरी

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में एक निर्माणाधीन स्कूल बिल्डिंग ढह गयी. हादसा कूचबिहार के खारिजा ककरीबाड़ी इलाके में हुआ. राहत एवं बचाव कार्य जारी है.

10:21 PM. 9 Jun 22 10:21 PM. 9 Jun

अरविंद केजरीवाल के साथ 11 जून को हिमाचल प्रदेश जायेंगे भगवंत मान

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 11 जून को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर जायेंगे. वहां दोनों नेता हमीरपुर में एक टाउन हॉल मीटिंग करेंगे, जिसमें स्थानीय लोगों को राज्य की शिक्षा व्यवस्था के बारे में बताया जायेगा. आम आदमी पार्टी ने यह जानकारी दी है.

10:21 PM. 9 Jun 22 10:21 PM. 9 Jun

विदेश मंत्रालय ने कहा- पैगंबर पर विवादित बयान सरकार के विचार नहीं

पैगंबर मोहम्मद पर भाजपा नेता नूपुर शर्मा के विवादित बयान को विदेश मंत्रालय ने व्यक्ति विशेष का बयान करार दिया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि जो विवादित बयान दिया गया, वह संबंधित व्यक्ति का बयान है. यह भारत सरकार का बयान नहीं है. उन्होंने कहा कि कतर और कुवैत को इस मामले में समुचित जवाब दिया गया है.

10:21 PM. 9 Jun 22 10:21 PM. 9 Jun

प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालयों के सामने कांग्रेस का सत्याग्रह 13 जून को

कांग्रेस पार्टी ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालयों के बाहर 13 जून को सत्याग्रह करने का निर्णय लिया है. सूत्रों ने बताया है कि दिल्ली समेत देश भर के ईडी ऑफिस के सामने पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सत्याग्रह करेंगे. दिल्ली में सभी सांसद और कांग्रेस कार्यकारिणी समिति के सदस्य ईडी ऑफिस मार्च करेंगे. कांग्रेस ने कहा है कि केंद्रीय जांच एजेंसी के दुरुपयोग के विरोध में यह मार्च और सत्याग्रह किया जायेगा.

10:21 PM. 9 Jun 22 10:21 PM. 9 Jun

असम कैबिनेट में फेरबदल, नंदिता गारलोसा और जयंत मल्ला बरुआ बने कैबिनेट मंत्री

असम सरकार ने अपने कैबिनेट में फेरबदल किया है. हिमंता बिस्व सरमा की सरकार में नंदिता गारलोसा और जयंत मल्ला बरुआ को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है.

10:21 PM. 9 Jun 22 10:21 PM. 9 Jun

राजस्थान के बांसवाड़ा जिला जेल से तीन विचाराधीन कैदी भागे

राजस्थान के बांसवाड़ा की जिला जेल से बृहस्पतिवार को तीन विचाराधीन कैदी भाग गये. जेलर मान सिंह ने बताया कि तीन आरोपियों ने प्लेट की मदद से बैरक की एक दीवार से कुछ पत्थरों को निकाल दिया. उन्होंने कहा कि कैदियों ने खिड़की के पास से कुछ पत्थर निकाले और बैरक से बाहर आ गये.

10:21 PM. 9 Jun 22 10:21 PM. 9 Jun

सांसदों के वोट का मूल्य 700

राष्ट्रपति चुनाव में एक सांसद के वोट का मूल्य 700 होगा. विधायकों के वोट का मूल्य अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होगा.

10:21 PM. 9 Jun 22 10:21 PM. 9 Jun

राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को, 29 जून तक होगा नामांकन

राष्ट्रपति चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को वोटिंग होगी. मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 15 जून को अधिसूचना जारी की जायेगी. 29 जून तक प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर पायेंगे. 18 जुलाई को वोटिंग होगी और 21 जुलाई को मतगणना करायी जायेगी. उसी दिन नये राष्ट्रपति का चयन हो जायेगा.

10:21 PM. 9 Jun 22 10:21 PM. 9 Jun

कोरोना नियमों का करना होगा पालन

राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग के दौरान कोविड19 गाइडलाइंस का पालन करना होगा. रिटर्निंग ऑफिसर की निगरानी में मतगणना करायी जायेगी.

10:21 PM. 9 Jun 22 10:21 PM. 9 Jun

राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग के लिए कोई भी पार्टी जारी नहीं कर पायेगी ह्विप

राष्ट्रपति चुनाव का ऐलान करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग के लिए कोई भी पार्टी ह्विप जारी नहीं कर पायेगी. संसद और राज्य विधानसभाओं में होंगी वोटिंग.

10:21 PM. 9 Jun 22 10:21 PM. 9 Jun

राष्ट्रपति चुनाव में 4809 वोटर करेंगे मतदान

राष्ट्रपति चुनाव की अधिसूचना जारी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में 4,809 वोटर करेंगे मतदान. वोटिंग के लिए विशेष इंक वाला पेन इस्तेमाल किया जायेगा. राज्यसभा के महासचिव चुनाव प्रभारी होंगे. 1, 2, 3 लिखकर अपनी पसंद बताना है. अगर पसंद नहीं बतायेंगे, तो वोट रद्द हो जायेगा.

10:21 PM. 9 Jun 22 10:21 PM. 9 Jun

राष्ट्रपति चुनाव का ऐलान, पहली पसंद नहीं बताने पर रद्द हो जायेगा वोट: चुनाव आयोग

राष्ट्रपति चुनाव का ऐलान हो गया है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा है कि राष्ट्रपति चुनाव में पहली पसंद का वोट नहीं डालने वालों का मत रद्द हो जायेगा. बता दें कि 24 जुलाई को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. इसके पहले चुनाव की प्रक्रिया पूरी होनी है.

10:21 PM. 9 Jun 22 10:21 PM. 9 Jun

कार्ति चिदंबरम के सीए भास्कररमण को सीबीआई कोर्ट से मिली जमानत

कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम के सीए एस भास्कररमण को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट से जमानत मिल गयी है. भास्कररमण को मई में सीबीआई ने चीनी नागरिकों को गैरकानूनी तरीके से वीजा दिलाने के मामले में गिरफ्तार किया था.

2:19 PM. 9 Jun 22 2:19 PM. 9 Jun

गंगा दशहरा के मौके पर सीएम धामी ने शंकराचार्य राजराजेश्वरानंद से की मुलाकात

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गंगा दशहरा के अवसर पर हरिद्वार के कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम में पहुंचकर शंकराचार्य राजराजेश्वरानंद से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि हमारा एकमात्र उद्देश्य है कि सभी श्रद्धालुओं को कम से कम परेशानी हो और उनकी यात्रा सरल सुगम और सुरक्षित हो.

10:21 PM. 9 Jun 22 10:21 PM. 9 Jun

आरबीआई गवर्नर ने कहा, जीएसटी के तहत राजस्व संग्रह बढ़कर 1.67 लाख करोड़ तक पहुंचा

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने गुरुवार को कहा कि जीएसटी के तहत राजस्व संग्रह में वृद्धि हुई है और ई-संग्रह 1.67 लाख करोड़ रुपये प्रति माह तक पहुंच गया है. यह जीएसटी जैसी कर प्रणाली की अंतर्निहित ताकत को प्रदर्शित करता है, जो व्यापक प्रभाव को कम करता है और व्यापार रिटर्न का अनुकूलन करता है. व्यापार और सरकार के लिए फायदेमंद है.

2:19 PM. 9 Jun 22 2:19 PM. 9 Jun

कोरोना के बढ़ते मामलों को देख स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ट, राज्यों को दिए आवश्यक निर्देश

भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय एक बार फिर सचेत हो गया है. मामले से जुड़े आधिकारिक सूत्र ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक और दिल्ली में कोरोना की स्थिति पर बारीकी से निगरानी कर रहा है. मंत्रालय ने इन राज्यों को पांच स्तरीय रणनीति यानी टेस्ट, ट्रैक, ट्रीटमेंट, टीकाकरण और कोरोना उपयुक्त व्यवहार का पालन करने के लिए कहा है.

2:19 PM. 9 Jun 22 2:19 PM. 9 Jun

भड़काऊ भाषण देने के मामले में असदुद्दीन ओवैसी पर मुकदमा दर्ज

दिल्ली पुलिस की आईएफएसओ शाखा ने भड़काऊ भाषण देने के मामले में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. ओवैसी ने बुधवार को भड़काऊ भाषण दिया था. इसी मामले में दिल्ली पुलिस ने स्वामी यति नरसिम्हनन्द पर भी केस दर्ज किया है. इस संबंध में दिल्ली पुलिस ने कहा कि ओवैसी के खिलाफ आईपीसी की धारा 153, 295, 505 के तहत मामला दर्ज किया गया है. उसने बताया कि एक विश्लेषण के आधार पर नूपुर शर्मा और अन्य सोशल मीडिया संस्थाओं के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है.

12:10 PM. 9 Jun 22 12:10 PM. 9 Jun

निर्वाचन आयोग गुरुवार को राष्ट्रपति चुनाव की तारीख की घोषणा करेगा

निर्वाचन आयोग राष्ट्रपति चुनाव की तारीख की घोषणा गुरुवार को करेगा. चुनाव आयोग ने कार्यक्रम की घोषणा के लिए अपराह्न तीन बजे संवाददाता सम्मेलन बुलाया है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है और अगले राष्ट्रपति का चुनाव इससे पहले ही होना है.

11:55 AM. 9 Jun 22 11:55 AM. 9 Jun

बायोटेक स्टार्टअप एक्स्पो 2022 से इस क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भर भारत’ आंदोलन को मजबूती मिलेगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स्पो में कहा कि बायोटेक स्टार्टअप एक्स्पो 2022 से इस क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भर भारत’ आंदोलन को मजबूती मिलेगी. भारत की ‘बायो इकोनॉमी’ पिछले आठ वर्षों में आठ गुना बढ़ी है, यह 10 अरब डॉलर से बढ़कर 80 अरब डॉलर तक पहुंच गयी है.

11:47 AM. 9 Jun 22 11:47 AM. 9 Jun

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 13 जून तक ईडी की हिरासत में रहेंगे सत्येंद्र जैन

प्रवर्तन निदेशालय को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की हिरासत 13 जून तक और मिली.

11:47 AM. 9 Jun 22 11:47 AM. 9 Jun

कर्नाटक में पाठ्य पुस्तकों में संशोधन के मुद्दे पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

कर्नाटक : कांग्रेस के नेताओं ने पाठ्य पुस्तकों में संशोधन के मुद्दे को लेकर बेंगलुरु में विधान सौधा में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.

11:47 AM. 9 Jun 22 11:47 AM. 9 Jun

रेपो रेट में बढ़ोतरी के दूसरे दिन आईसीआईसीआई बैंक ने लोन रेट में 50 बेसिस प्वाइंट किया इजाफा

आरबीआई द्वारा बुधवार को द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा के तहत नीतिगत ब्याज दर (रेपो रेट) में 0.50 फीसदी बढ़ाकर 4.9 फीसदी किए जाने के बाद आईसीआईसीआई बैंक ने लोन की ब्याज दर में 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है.

10:13 AM. 9 Jun 22 10:13 AM. 9 Jun

दक्षिण कोरिया की एक इमारत में आग, सात लोगों की मौत

दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल की एक इमारत में आग लगने की खबर आ रही है. आग की चपेट में आने से सात लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गये. अधिकारियों ने इस बाबत जानकारी दी है.

9:20 AM. 9 Jun 22 9:20 AM. 9 Jun

भारत में 24 घंटों में कोरोना के 7,240 मामले दर्ज, आठ की संक्रमण से हो गई मौत

भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 7,240 नए मामले सामने आए हैं. हालांकि, इस दौरान संक्रमण से 8 लोगों की मौत भी हो गई है. वहीं, देश में करीब 3,591 लोग संक्रमणमुक्त होकर स्वस्थ भी हुए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार की सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, इसके साथ ही देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 32,498 तक पहुंच गई है.

8:13 AM. 9 Jun 22 8:13 AM. 9 Jun

मुंडका अग्निकांड के 10 अन्य शवों की डीएनए के जरिए की गई पहचान

दिल्ली पुलिस को फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) की ओर से मुंडका अग्निकांड के 10 मृतकों की डीएनए रिपोर्ट मिल गई. मृतकों के डीएनए उनके परिवार के सदस्यों द्वारा दिये गये नमूनों से मेल खाते हैं. बाहरी दिल्ली जिले के पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने बताया कि इस रिपोर्ट से उत्तम नगर की पूजा, मुबारकपुर डबास की मधु, प्रीति, पूनम, गीता चौहान, आशा, भारती नेगी और मुसरत, मुंडका की सोनम तथा पीतमपुरा के अमरनाथ गोयल की घटना में मौत होने की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही, पुलिस ने उन 20 व्यक्तियों के शवों की पहचान कर ली है, जिनकी अग्निकांड में मौत हो गई थी. संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में 27 शव रखे गए थे तथा जिन लोगों ने इनके (मृतकों के) परिजन होने का दावा किया था. उनके रक्त के नमूने डीएनए मिलान के लिए एफएसएल भेजे गये थे.

8:13 AM. 9 Jun 22 8:13 AM. 9 Jun

सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने के आरोप में नवीन जिंदल समेत छह पर केस दर्ज

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने के आरोप में नवीन कुमार जिंदल समेत छह लोगों पर केस दर्ज किया है. पुलिस ने कहा कि उसने कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जो कथित तौर पर नफरत भरे संदेश फैला रहे हैं, विभिन्न समूहों को उकसा रहे हैं और ऐसी स्थिति पैदा कर रहे हैं, जो शांति व्यवस्था के लिए हानिकारक है. पुलिस ने बताया कि स्पेशल सेल की ‘इंटेलीजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रेटजिक ऑपरेशन’ (आईएफएसओ) इकाई द्वारा दर्ज प्राथमिकी में नवीन कुमार जिंदल, शादाब चौहान, सबा नकवी, मौलाना मुफ्ती नदीम, अब्दुर रहमान और गुलजार अंसारी के नाम हैं. आईएफएसओ के पुलिस उपायुक्त के पी एस मल्होत्रा ने कहा कि प्राथमिकी अलग-अलग धर्मों के लोगों के खिलाफ दर्ज की गई है.

8:13 AM. 9 Jun 22 8:13 AM. 9 Jun

एम्स गुवाहाटी की सातवीं मंजिल से गिरने एक डॉक्टर की मौत

असम के कामरूप जिले में निर्माणाधीन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की सातवीं मंजिल से कथित रूप से गिरने से एक डॉक्टर की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि निर्माण कार्य में लगे मजदूर जोर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे, जहां डॉक्टर खून से लथपथ पड़ा था. पुलिस ने बताया कि डॉक्टर की पहचान पी प्रीतम दास के तौर पर हुई है. घटना के बाद उन्हें नजदीक के प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई.

8:13 AM. 9 Jun 22 8:13 AM. 9 Jun

एमपी के बालाघाट में कुएं के अंदर जहरीली गैस की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के एक गांव में एक कुएं की सफाई के दौरान कथित तौर पर जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन भाइयों सहित पांच लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति ने सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत की है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विजय डावर ने बताया कि कुदान गांव में दोपहर करीब तीन बजे शुरुआत में दो लोग कुएं की सफाई करने के लिए उसमें उतरे थे, जब वे काफी देर तक बाहर नहीं आए, तो कुएं के मालिक पुनीत खरचंदे और तीन अन्य लोग यह देखने के लिए कुएं में उतरे कि नीचे क्या हुआ.उन्होंने बताया कि पांच मृतकों की पहचान तामेश्वर बेलसरे (20), पुनीत खुरचंदे (32), पन्नू खुरचंदे (30), मन्नू खुरचंदे (27) और तेजलाल मरकाम (32) के तौर पर हुई है.

मुख्य बातें

Breaking News Today : पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, कूचबिहार में निर्माणाधीन स्कूल बिल्डिंग गिरी. राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को, 29 जून तक नामांकन. पैगंबर मोहम्मद पर भाजपा नेता नूपुर शर्मा के विवादित बयान को विदेश मंत्रालय ने व्यक्ति विशेष का बयान करार दिया है. आप हमारे साथ बने रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >