Breaking News: कांग्रेस ने महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम की जांच का जिम्मा मोहन प्रकाश को सौंपा
Copied link
Breaking News updates : जम्मू-कश्मीर के अमरनाथ मार्ग में बादल फटा, राहत एवं बचाव कार्य में जुटी एजेंसियां. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने ली शपथ. जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को नारा शहर में गोली मारी गई है. उद्धव ठाकरे को फिर झटका, शिवसेना के 32 पार्षदों ने एकनाथ शिंदे को दिया समर्थन. पीएम मोदी आज अरुण जेटली मेमोरियल लेक्चर में होंगे शामिल. देश और दुनिया की बड़ी खबर के लिए बनें रहें हमारे साथ.
4:38 AM. 9 Jul 224:38 AM. 9 Jul
कांग्रेस ने महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम की जांच का जिम्मा मोहन प्रकाश को सौंपा
कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधान परिषद के चुनाव के दौरान सात पार्टी विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग करने, विधानसभा में एकनाथ शिंदे सरकार के विश्वास प्रस्ताव जीतने के समय करीब एक दर्जन विधायकों के गैरहाजिर रहने जैसे हाल के राजनीतिक घटनाक्रम की जांच के लिए शुक्रवार को मोहन प्रकाश को नियुक्त किया. वैसे तो अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के बयान में क्रॉस-वोटिंग एवं गैर हाजिरी का विशेष तौर पर जिक्र नहीं है, लेकिन इसमें कहा गया है कि महाराष्ट्र के पूर्व प्रभारी महासचिव प्रकाश पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को रिपोर्ट सौपेंगे.
4:38 AM. 9 Jul 224:38 AM. 9 Jul
कर्नाटक के कलबुर्गी में भारी बारिश के बीच मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
कर्नाटक के कलबुर्गी जिला में भारी बारिश के बीच मौसम विभाग ने येलो/रेड अलर्ट जारी कर दिया है. कलबुर्गी के डिप्टी कमिश्नर यशवंत गुरुकर ने स्कूलों, कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों में 9 जुलाई को छुट्टी की घोषणा कर दी है.
4:38 AM. 9 Jul 224:38 AM. 9 Jul
जम्मू-कश्मीर के अमरनाथ मार्ग में बादल फटा, राहत एवं बचाव कार्य में जुटी एजेंसियां
जम्मू-कश्मीर के अमरनाथ मार्ग में बादल फटने की खबर है. बताया जा रहा है शाम 5:30 बजे के आसपास बादल फटा. एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अन्य एजेंसियां राहत एवं बचाव कार्य में जुट गयी हैं. पहलगाम के ज्वाइंट पुलिस कंट्रोल रूम ने यह जानकारी दी है.
4:38 AM. 9 Jul 224:38 AM. 9 Jul
तमिलनाडु में एक ही स्कूल के 31 स्टूडेंट्स और 10 अभिभावक कोरोना से संक्रमित
तमिलनाडु में थेनी जिला के अंडीपट्टी स्थित एक स्कूल में 31 स्टूडेंट्स कोरोना से संक्रमित पाये गये हैं. 10 अभिभावक भी कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं. जिला शिक्षा विभाग ने अस्थायी रूप से स्कूल को बंद कर दिया है.
4:38 AM. 9 Jul 224:38 AM. 9 Jul
प्रधानमंत्री मोदी ने नैनीताल हादसे में हुई मौतों पर शोक जताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर में बारिश से उफनाई ढेला नदी में एक कार के बह जाने की घटना में हुई मौतों पर शोक जताया. कार के बह जाने से उसमें सवार पंजाब के 9 पर्यटकों की डूबने से मौत हो गयी. मरने वालों में तीन महिला थीं.
4:38 AM. 9 Jul 224:38 AM. 9 Jul
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने ली शपथ
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने विधानसभा की सदस्यता की शपथ ली. अभी हाल ही में संपन्न हुए उपचुनाव में उन्होंने बर्दोवाली विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है. विधानसभा की सदस्यता की शपथ लेने के बाद उन्होंने कहा कि लंबे अरसे से जुबराजनगर में माकपा का कब्जा था. मोदी लहर के बावजूद हम वर्ष 2018 में यहां जीत दर्ज नहीं कर पाये. लेकिन, उपचुनाव में हमने बड़े अंतर से इस सीट पर जीत दर्ज की है.
7:56 PM. 8 Jul 227:56 PM. 8 Jul
शिंजो आबे का निधन
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन हो गया है. सुबह उन्हे मारी गई थी गोली. जिसके बाद उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की गई. लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका.
7:56 PM. 8 Jul 227:56 PM. 8 Jul
चंडीगढ़ स्थित एक स्कूल में गिरा पेड़
चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में स्थित कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में एक पेड़ गिरने की वजह से 1 बच्चे की मौत हो गई. वहीं हादसे में 13 बच्चे घायल भी हुए है. बच्चे लंच टाइम में पेड़ के पास खेल रहे थे कि उसी समय यह पेड़ बच्चों पर गिरा. घायल बच्चों को GMSH अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
7:56 PM. 8 Jul 227:56 PM. 8 Jul
महसूस किए गए भूकंप के झटके
अरुणाचल प्रदेश के कमल जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए. बताया जा रहै है कि रेक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.7 आंकी गई. अभी तक भूकंप से नुकसान की कोई खबर नहीं है.
7:56 PM. 8 Jul 227:56 PM. 8 Jul
सीबीआई ने दर्ज किया मामला
सीबीआई ने एनएसई के पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्ण और रवि नारायण के खिलाफ दर्ज किया मामला.
7:56 PM. 8 Jul 227:56 PM. 8 Jul
मोहम्मद जुबैर की याचिका पर सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकार मोहम्मद जुबैर की याचिका पर सुनवाई की. वहीं, उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- अगर जुबैर इतने अच्छे इंसान होते, तो उन्हें ट्वीट नहीं करना चाहिए था और यूपी को एक पत्र नहीं भेजना चाहिए था. उन्होंने ट्वीट किया है और अपराध बनाया है. अगर उन्हें जमानत मिल जाती है, तो वह बेंगलुरु में सबूत नष्ट कर सकते हैं.
7:56 PM. 8 Jul 227:56 PM. 8 Jul
तमिलनाडु में बड़ा बस हादसा
तमिलनाडु में बड़ा बस हादसा हुआ है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 लोग जख्मी हुए हैं.
7:56 PM. 8 Jul 227:56 PM. 8 Jul
11 जुलाई को सुनवाई पर सहमति
उच्चतम न्यायालय ने एकनाथ शिंदे की महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्ति को चुनौती देने वाली उद्धव ठाकरे गुट की याचिका पर 11 जुलाई को सुनवाई करने पर सहमति जतायी.
7:56 PM. 8 Jul 227:56 PM. 8 Jul
पीएम मोदी ने जताई संवेदना
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमले से पीएम मोदी भी आहत हैं. उन्होंने ट्वीट कर आबे के प्रति संवेदना जताई है. पीएम मोदी ने कहा कि, मेरे प्रिय मित्र अबे शिंजो पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं. हमारे विचार और प्रार्थनाएं उनके, उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं.
7:56 PM. 8 Jul 227:56 PM. 8 Jul
एक दिन में कोरोना के 18815 नए मामले
देश में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. शुक्रवार को देश में एक दिन में कोरोना के 18815 नए मामले सामने आये. वहीं कोरोना से एक दिन में 38 मरीजों की मौत हो गई.
7:56 PM. 8 Jul 227:56 PM. 8 Jul
शिंजो आबे की हालत बेहद नाजुक
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर आज यानी शुक्रवार को नारा की एक सड़क पर भाषण के दौरान पीछे से एक शख्स ने हमला कर दिया. पुलिस ने शिंजो आबे पर हमला करने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया है. वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शिंजो आबे की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है.
7:56 PM. 8 Jul 227:56 PM. 8 Jul
लालू प्रसाद के सेहत में पहले से है सुधार
दिल्ली एम्स में भर्ती लालू प्रसाद की हालत में सुधार होता दिखाई दे रहा है. तीन दिन बाद उन्होंने गुरुवार को खिचड़ी भी खायी. तेजस्वी यादव ने भी कहा कि लालू प्रसाद की तबीयत लगातार बेहतरी की ओर है. वह सघन चिकित्सीय निगरानी में हैं. लालू प्रसाद को बुधवार की रात एयर एंबुलेंस से पटना से नयी दिल्ली ले जाया गया था.
7:56 PM. 8 Jul 227:56 PM. 8 Jul
झारखंड में 17 जगह ईडी का छापा
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा समेत साहिबगंज और रांची जिले में ईडी छापामारी कर रही है. सुबह पौने सात बजे से ही ईडी की रेड जारी है. बताया जा रहा है कि साहिबगंज और रांची के मोरहाबादी में कुल 17 ठिकानों पर ईडी छापामारी कर रही है.
7:56 PM. 8 Jul 227:56 PM. 8 Jul
शिंजो आबे की हत्या की कोशिश
जापान के NHK वर्ल्ड न्यूज के मुताबिक, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पश्चिमी जापान के नारा शहर में एक भाषण के दौरान गिर गए. शुरुआती खबरों में कहा गया है कि वे घायल हो सकते हैं. मौके पर मौजूद एक NHK रिपोर्टर ने बंदूक की गोली जैसी आवाज़ सुनी और शिंजो आबे का खून बहता देखा.
2:34 PM. 8 Jul 222:34 PM. 8 Jul
जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को मारी गोली
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को मारी गयी गोली, पूर्व पीएम आबे को गोली लगने की खबर स्थानीय मीडिया ने दी है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने यह खबर एनएचके की रिपोर्ट के हवाले से दी है. आबे को नारा शहर में गोली मारी गयी है. शुरुआती खबरों की मानें तो जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे घायल हो सकते हैं. कुछ लोगों ने घटनास्थल पर कुछ आवाज सुनी जो गोली की तरह थी. बताया जा रहा है कि आबे घायल हुए हैं.
मुख्य बातें
Breaking News updates : जम्मू-कश्मीर के अमरनाथ मार्ग में बादल फटा, राहत एवं बचाव कार्य में जुटी एजेंसियां. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने ली शपथ. जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को नारा शहर में गोली मारी गई है. उद्धव ठाकरे को फिर झटका, शिवसेना के 32 पार्षदों ने एकनाथ शिंदे को दिया समर्थन. पीएम मोदी आज अरुण जेटली मेमोरियल लेक्चर में होंगे शामिल. देश और दुनिया की बड़ी खबर के लिए बनें रहें हमारे साथ.