Breaking News LIVE: दिल्ली में कोरोना से दो लोगों की मौत, 1407 नये संक्रमित मिले

Breaking News LIVE Today: हवाना के होटल में विस्फोट: 25 लोगों की मौत, बचाव कर्मी पीड़ितों की तलाश में जुटे. 8 मई को होने वाले G7 शिखर सम्मेलन में यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की लेंगे हिस्सा. श्रीलंका में फिर बिगड़े हालात, आपातकाल का ऐलान. ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

Live Updates
3:55 AM. 8 May 22 10:25 PM. 7 May

दिल्ली में कोरोना से दो लोगों की मौत, 1407 नये संक्रमित मिले

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को कोरोना से संक्रमित दो लोगों की मौत हो गयी. 1,407 नये संक्रमित मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण दर 4.72 फीसदी रही. पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 29,821 नमूनों की जांच की गयी.

3:55 AM. 8 May 22 10:25 PM. 7 May

पाकिस्तान की नापाक साजिश, भारत की सीमा में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. एक पाकिस्तानी ड्रोन को भारतीय सीमा में देखा गया. बीएसएफ के जवानों ने उस पर फायरिंग शुरू की, तो ड्रोन वापस पाकिस्तान की सीमा में लौट गया.

3:55 AM. 8 May 22 10:25 PM. 7 May

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री हर्षदेव सिंह सहित एनपीपी के पांच पदाधिकारी आप में शामिल

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री और नेशनल पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष हर्षदेव सिंह शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गये. सिंह का आप में शामिल होना जम्मू-कश्मीर में पार्टी के विस्तार का प्रयास कर रही अरविंद केजरीवाल नीत आप के लिए अच्छी खबर है. सिंह के साथ जम्मू-कश्मीर नेशनल पेंथर्स पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश परगोत्रा, राज्य सचिव गगन प्रताप और पुरुषोत्तम, पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रमुख सुरेश डोगरा भी आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और वरिष्ठ नेताओं इमरान हुसैन तथा दुर्गेश पाठक की उपस्थित में पार्टी में शामिल हुए.

3:55 AM. 8 May 22 10:25 PM. 7 May

तालिबान ने महिलाओं को सिर से पैर तक ढके रहने का दिया फरमान

अफगानिस्तान में सत्तारूढ़ तालिबान ने शनिवार को महिलाओं को सार्वजनिक स्थानों पर सिर से लेकर पैर तक बुर्के में ढके रहने का आदेश दिया. इसके साथ ही मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की तालिबान द्वारा कट्टर रुख अपनाने की आशंका को बल मिला है. इस कदम से तालिबान के अंतररष्ट्रीय समुदाय के साथ बर्ताव और रुख की प्रक्रिया और जटिल होगी. यह प्रक्रिया पहले से ही तनावपूर्ण है.

3:55 AM. 8 May 22 10:25 PM. 7 May

हवाना के होटल में विस्फोट: 25 लोगों की मौत

हवाना: क्यूबा की राजधानी हवाना के मध्य में एक आलीशान होटल में हुए शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गयी, जबकि दर्जनों अन्य घायल हो गये. बचावकर्मी मलबे से लोगों को निकालने के अभियान में जुटे हैं. यह मशहूर लग्जरी होटल है जो बेयोंसे और जे-जेड सहित कई हस्तियों की मेजबानी कर चुका है.

3:55 AM. 8 May 22 10:25 PM. 7 May

जहांगीरपुरी हिंसा मामले में 3 और गिरफ्तार

जहांगीपुरी हिंसा मामले में 3 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में अब तक 3 नाबालिग समेत 36 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनके नाम जहीर खान उर्फ जलील, अनाबुल उर्फ शेख और तबरेज हैं. दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी है.

मुख्य बातें

Breaking News LIVE Today: हवाना के होटल में विस्फोट: 25 लोगों की मौत, बचाव कर्मी पीड़ितों की तलाश में जुटे. 8 मई को होने वाले G7 शिखर सम्मेलन में यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की लेंगे हिस्सा. श्रीलंका में फिर बिगड़े हालात, आपातकाल का ऐलान. ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >