Breaking News: Alt News के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Breaking News Updates: जी7 की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व समुदाय से आग्रह किया कि हमें जलवायु के अनुरूप खुद को ढालना होगा. बेहतर भविष्य के लिए जलवायु को बचाने में निवेश करना होगा. महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच अब भाजपा भी सक्रिय हो गयी है. देवेंद्र फडणवीस के आवास पर अहम बैठक हुई.

Live Updates
4:32 AM. 28 Jun 22 11:02 PM. 27 Jun

गुजरात से भाजपा प्रतिनिधिमंडल केजरीवाल के दिल्ली मॉडल का ‘निरीक्षण’ करेगा

गुजरात से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल अरविंद केजरीवाल सरकार के दिल्ली मॉडल का ‘निरीक्षण’ करने के लिए मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी का दौरा करेगा. भाजपा की दिल्ली इकाई के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री, राज्य विधानसभा के अध्यक्ष और गुजरात से भाजपा के विधायक शामिल होंगे. गुजरात में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं और आम आदमी पार्टी (आप) राज्य में अपना आधार बनाने की कोशिश कर रही है.

4:32 AM. 28 Jun 22 11:02 PM. 27 Jun

पूर्वी यूक्रेन के भीड़भाड़ वाले मॉल पर मिसाइल से हमला

पूर्वी यूक्रेन के भीड़भाड़ वाले मॉल में मिसाइल से हमले की खबर है. बताया जा रहा है कि इसमें कुछ लोगों की मौतें भी हुईं हैं. इंटरनेशनल न्यूज एजेंसी एएफपी ने यह खबर दी है.

4:32 AM. 28 Jun 22 11:02 PM. 27 Jun

Alt News के सहसंस्थापक मोहम्मद जुबैर को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Alt News के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जुबैर को आईपीसी की धारा 153/295 के तहत गिरफ्तार किया गया है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने यह खबर दी है.

4:32 AM. 28 Jun 22 11:02 PM. 27 Jun

जेएनयूटीए ने सीतलवाड़ को रिहा करने की मांग की

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (जेएनयूटीए) ने 2002 के गुजरात दंगों में झूठे सबूत प्रस्तुत करने के आरोप में गुजरात आतंकवाद-रोधी दस्ते द्वारा गिरफ्तार की गयी सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ को रिहा करने की मांग की. जेएनयूटीए की ओर से रविवार को जारी एक बयान में लोगों से सीतलवाड़ के समर्थन में खड़े होने की अपील की गयी है. गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद में अपराध शाखा के निरीक्षक डीबी बराड़ द्वारा दर्ज प्राथमिकी के संबंध में शनिवार को सीतलवाड़ को मुंबई के जुहू इलाके में उनके घर से हिरासत में लिया था. प्राथमिकी में सीतलवाड़ पर गुजरात दंगों के सिलसिले में आपराधिक साजिश, जालसाजी और निर्दोष लोगों को फंसाने के लिए अदालत में झूठे सबूत पेश करने का आरोप लगाया गया है.

4:32 AM. 28 Jun 22 11:02 PM. 27 Jun

समर्थन के लिए भाजपा के पुराने साथियों से संपर्क करेंगे यशवंत सिन्हा

राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने सोमवार को कहा कि वह समर्थन के लिए भाजपा में अपने पुराने सहयोगियों से संपर्क करेंगे. उन्होंने यहां संवाददाताओं से बातचीत में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को ‘प्रतीकात्मक राजनीति’ का हिस्सा करार दिया. कहा कि वह पिछड़े समुदायों के कल्याण के संदर्भ में मोदी सरकार के ट्रैक रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेंगे. यशवंत सिन्हा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र का अभाव है.

4:32 AM. 28 Jun 22 11:02 PM. 27 Jun

अग्निपथ योजना के तहत वायुसेना को चार दिन में 94,000 से अधिक आवेदन मिले

भारतीय वायुसेना को अग्निपथ भर्ती योजना के तहत पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने के चार दिन के अंदर 94,281 आवेदन मिले हैं. योजना की घोषणा 14 जून को की गयी थी, जिसके बाद इसके खिलाफ कई राज्यों में करीब एक सप्ताह तक हिंसक प्रदर्शन हुए. कई विपक्षी दल इसे वापस लेने की मांग कर रहे हैं. रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ए भारत भूषण बाबू ने ट्विटर पर लिखा, ‘(सोमवार को) सुबह 10:30 बजे तक कुल 94,281 लोगों ने अग्निवीर वायु के लिए आवेदन किया है.’ वायुसेना को योजना के तहत रविवार तक 56,960 आवेदन मिले थे. सरकार ने कहा है कि योजना के तहत साढ़े 17 से 21 साल की उम्र के बीच के युवाओं को चार साल के कार्यकाल के लिए सेना में शामिल किया जायेगा और उनमें से 25 प्रतिशत को बाद में नियमित सेवा में शामिल किया जायेगा.

मुख्य बातें

Breaking News Updates: जी7 की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व समुदाय से आग्रह किया कि हमें जलवायु के अनुरूप खुद को ढालना होगा. बेहतर भविष्य के लिए जलवायु को बचाने में निवेश करना होगा. महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच अब भाजपा भी सक्रिय हो गयी है. देवेंद्र फडणवीस के आवास पर अहम बैठक हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >