Breaking News: PM मोदी ने जर्मनी में इटली के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज के साथ की द्विपक्षीय वार्ता

Breaking News Updates : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मनी के म्यूनिख में रविवार को इटली के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज से मुलाकात की. इस दौरान दोनों देशों के प्रमुखों ने द्विपक्षीय बैठकें भी की. महाराष्ट्र में कोरोनावायरस संक्रमण के 6,493 नये मामले सामने आये हैं.

Live Updates
4:15 AM. 27 Jun 22 10:45 PM. 26 Jun

महाराष्ट्र में कोरोना के 6,493 मामले सामने आये

महाराष्ट्र में कोरोनावायरस संक्रमण के 6,493 नये मामले सामने आये हैं. राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 24,608 हो गयी है.

4:15 AM. 27 Jun 22 10:45 PM. 26 Jun

सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर का निधन

पाकिस्तान के कोट लखपत जेल में जान गंवाने वाले सरबजीत सिंह की बहन बीबी दलबीर कौर अटवाल का निधन हो गया है. अमृतसर के एक निजी अस्पताल में उन्होंने शनिवार को अंतिम सांस ली.

4:15 AM. 27 Jun 22 10:45 PM. 26 Jun

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मनी में इटली के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज के साथ की द्विपक्षीय वार्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मनी के म्यूनिख में रविवार को इटली के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज से मुलाकात की. इस दौरान दोनों देशों के प्रमुखों ने द्विपक्षीय बैठकें भी की.

2:56 AM. 27 Jun 22 9:26 PM. 26 Jun

तीस्ता सीतलवाड़ को कोर्ट ने 2 जुलाई तक क्राइम ब्रांच की हिरासत में भेजा

सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ और आरबी श्रीकुमार को आज गुजरात की एक अदालत में पेश किया गया. कोर्ट ने दोनों को 2 जुलाई तक क्राइम ब्रांच की हिरासत में भेज दिया. क्राइम ब्रांच के एसीपी चुडासामा ने यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि इनसे कई मामलों में पूछताछ की जायेगी.

2:56 AM. 27 Jun 22 9:26 PM. 26 Jun

अब बागी विधायकों के समर्थकों ने संजय राउत के पुतले जलाये

महाराष्ट्र में अब तक शिवसेना के समर्थक बागी विधायकों के पुतले जला रहे थे. उनके घरों पर हमले कर रहे थे. आज ठाणे में बागी विधायक एकनाथ शिंदे के समर्थकों ने सड़कों पर शिवसेना के राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता संजय राउत के पुतले जलाये.

2:56 AM. 27 Jun 22 9:26 PM. 26 Jun

30 जून को जारी हो सकती है ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की रैंकिंग

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय कारोबारी सुगमता के मामले में राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की रैकिंग बृहस्पतिवार को जारी कर सकता है. मंत्रालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 30 जून को कारोबारी सुधार कार्ययोजना (बीआरएपी), 2020 के तहत राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों का आकलन पेश करेंगी. इस कवायद का उद्देश्य राज्यों के बीच व्यावसायिक माहौल को बेहतर बनाने की प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है, जिससे वे घरेलू और वैश्विक निवेशकों को आकर्षित कर सकें.

मुख्य बातें

Breaking News Updates : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मनी के म्यूनिख में रविवार को इटली के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज से मुलाकात की. इस दौरान दोनों देशों के प्रमुखों ने द्विपक्षीय बैठकें भी की. महाराष्ट्र में कोरोनावायरस संक्रमण के 6,493 नये मामले सामने आये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >