Breaking News: उत्तराखंड में वाहन के खाई में गिरने से पश्चिम बंगाल के पांच लोगों समेत 6 की मौत
Copied link
Breaking News Today: अमेरिका के टेक्सास के एक स्कूल में गोलीबारी, 18 छात्रों समेत 21 लोगों की मौत हो गई है. गेहूं की तरह चीनी के निर्यात पर भी केंद्र सरकार ने लगाए प्रतिबंध. नॉर्थ कोरिया का शक्ति प्रदर्शन, समुद्र की तरफ दागीं तीन बैलिस्टिक मिसाइल. ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.
4:06 AM. 26 May 224:06 AM. 26 May
उत्तराखंड में वाहन के खाई में गिरने से पश्चिम बंगाल के पांच लोगों समेत 6 की मौत
उत्तराखंड के टिहरी जिले में बुधवार को एक एसयूवी के खाई में गिर जाने और उसमें आग लगने से पश्चिम बंगाल के पांच लोगों समेत छह की मौत हो गयी. जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि हादसा ऋषिकेश-गंगोत्री राजमार्ग पर कोटिगढ़ के पास उस समय हुआ जब हरिद्वार से केदारताल-गंगोत्री जा रहा वाहन खाई में गिर गया. वाहन 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया और आग की लपटों में घिर गया, जिसमें ड्राइवर सहित वाहन के सभी छह लोग झुलस गए.
4:06 AM. 26 May 224:06 AM. 26 May
जम्मू-कश्मीर: आतंकवादियों ने बडगाम के चदूरा में अमरीन भट के आवास पर गोलीबारी की, मौत
जम्मू-कश्मीर में बुधवार को आतंकवादियों ने बडगाम के चदूरा में अमरीन भट के आवास पर गोलीबारी की. उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसके 10 वर्षीय भतीजे को भी हाथ में गोली लगी. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यह जानकारी दी.
4:06 AM. 26 May 224:06 AM. 26 May
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान 3 विदेशी आतंकवादियों को मार गिराया
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बारामूला मुठभेड़ में ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले एसपीओ मुदस्सिर अहमद के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि मुठभेड़ के दौरान तीन विदेशी आतंकवादियों को मार गिराया गया.
4:06 AM. 26 May 224:06 AM. 26 May
दिल्ली के अलीपुर में पेपर गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौजूद
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलीपुर में बुधवार को एक पेपर गोदाम में भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है. सूचना पाकर मौके पर दमकल की 8 गाड़ियां पहुंची है और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी है.
4:06 AM. 26 May 224:06 AM. 26 May
PM मोदी कल 5 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की रखेंगे आधारशिला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल पांच रेलवे स्टेशनों-चेन्नई एग्मोर, रामेश्वरम, मदुरै, काटपाडी और कन्याकुमारी के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे.
4:06 AM. 26 May 224:06 AM. 26 May
श्रीनगर के मैसुमा में यासीन मलिक के घर के पास पुलिस और मलिक समर्थकों में झड़प
श्रीनगर के मैसुमा में यासीन मलिक के घर के पास पुलिस और मलिक समर्थकों में झड़प की खबर सामने आ रही है. बता दें कि टेरर फंडिंग केस में यासीन मलिक दोषी पाया गया है. यासीन मलिक ने टेरर फंडिंग के आरोपों को किया कबूल कर लिया है.
4:06 AM. 26 May 224:06 AM. 26 May
चारधाम यात्रा पर जा रहे 6 यात्रियों की मौत, गैस सिलेंडर फटने से हुआ हादसा
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर जा रहे 6 यात्रियों की हादसे में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर फटने के चलते दुर्घटना हुई.
4:06 AM. 26 May 224:06 AM. 26 May
यासीन मलिक के मामले में आज शाम आएगा कोर्ट का फैसला
टेरर फंडिंग केस में यासीन मलिक के मामले में शाम 4 बजे कोर्ट का फैसला आएगा. बताया जा रहा है कि यासीन मलिक को कम से कम उम्रकैद और अधिकतम सजा ए मौत हो सकती है. इसके अलावा अदालत जुर्माना भी लगा सकती है.
7:52 PM. 25 May 227:52 PM. 25 May
महबूबा मुफ्ती का बीजेपी पर हमला
PDP अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि, इनके पास लोगों को देने के लिए कुछ नहीं है तो ऐसे में हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा, मुस्लिमों को मरवाना, मस्जिदों पर कब्ज़ा करना रह गया है. मैं इनसे कहती हूं कि अगर आपके पास हिटलर की तरह कोई नुस्खा है तो बता दो कि आप मुसलमानों के साथ क्या करना चाहते हो.
7:52 PM. 25 May 227:52 PM. 25 May
कार्ति चिंदंबरम पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज
पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम की मुश्किले बढ़ती जा रही है. ईडी ने कार्ति चिंदंबरम पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर लिया है.
7:52 PM. 25 May 227:52 PM. 25 May
कपिल सिब्बल ने जताया अखिलेश यादव का आभार
समाजवादी पार्टी के समर्थन से राज्यसभा का नामांकन भरने के बाद पूर्व कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि मैंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में राज्यसभा के लिए नामांकन भरा है. मैं अखिलेश यादव का आभारी हूं कि उन्होंने मेरा समर्थन किया. मैं आजम ख़ान के प्रति भी आभार प्रकट करता हूं.
7:52 PM. 25 May 227:52 PM. 25 May
यासीन मलिक फैसला फिलहाल सुरक्षित
यासीन मलिक केस में एनआईए कोर्ट ने फैसला फिलहाल सुरक्षित रख लिया है.
7:52 PM. 25 May 227:52 PM. 25 May
थोड़ी देर में सजा का ऐलान
यासीन मलिक पर थोड़ी देर में कोर्ट का फैसला आ जाएगा. मलिक को एनआईए कोर्ट में पेश किया गया है. आज उसपर सजा सुनाई जाएगी. मलिक को न्यूनतम उम्रकैद और अधिकतम सजा ए मौत हो सकती है.
7:52 PM. 25 May 227:52 PM. 25 May
सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़
जम्मू और कश्मीर के बारामूला के करेरी इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. पुलिस और सेना के जवान आतंकियों पर जवाबी हमला कर रहे हैं. मुठभेड़ में तीन पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए हैं और जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान शहीद हो गया है.
7:52 PM. 25 May 227:52 PM. 25 May
यासीन मलिक को मिलेगी सजा
यासीन मलिक को एनआईए कोर्ट में पेश किया गया है. आज उसपर सजा सुनाई जाएगी. मलिक को न्यूनतम उम्रकैद और अधिकतम सजा ए मौत हो सकती है. इसके अलावा अदालत जुर्माना भी लगा सकती है. बता दें, 10 मई को मलिक ने अदालत अपना जुर्म कबूल कर लिया था.
7:52 PM. 25 May 227:52 PM. 25 May
कोरोना के 2,124 नए मामले
देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 2,124 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, कोरोना से 17 लोगों की मौत हुई है. जबकि 1,977 लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट गए हैं.
7:52 PM. 25 May 227:52 PM. 25 May
शार्प शूटर गिरफ्तार
दिल्ली में एनकाउंटर के बाद पुलिस ने शातिर शार्प शूटर को गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नरेला में एनकाउंटर के बाद जितेंद्र गोगी दीपक बॉक्सर गैंग के शार्पशूटर संदीप को गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि उनके पैर में गोली लगी है. आरोपी के पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद की गई.
7:52 PM. 25 May 227:52 PM. 25 May
तीन दिन झुका रहेगा देश का झंडा
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गोलीबारी की घटना पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि स्कूल रॉब एलीमेंट्री स्कूल की घटना काफी दुखद है. वहीं उन्होंने गोलीबारी में मारे गए लोगों के सम्मान में सभी सैन्य और नौसेना के जहाजों, स्टेशनों सहित विदेशों में सभी अमेरिकी दूतावासों और अन्य कार्यालयों में 28 मई के सूर्यास्त तक आधा झंडा झुकाने का एलान किया है.
12:26 PM. 25 May 2212:26 PM. 25 May
टेक्सास में फायरिंग, 18 बच्चों समेत 21 की मौत
अमेरिका के टेक्सास से एक बड़ी खबर है. यहां मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) एक प्राथमिक विद्यालय में 18 वर्षीय युवक ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोलीबारी में अब तक 21 लोगों की मौत होने की खबर आ रही है. मृतकों में 18 बच्चों समेत 3 वयस्क लोग शामिल हैं. हालांकि जवाबी कार्रवाई में हमलावर को भी पुलिस ने ढेर कर दिया है.
मुख्य बातें
Breaking News Today: अमेरिका के टेक्सास के एक स्कूल में गोलीबारी, 18 छात्रों समेत 21 लोगों की मौत हो गई है. गेहूं की तरह चीनी के निर्यात पर भी केंद्र सरकार ने लगाए प्रतिबंध. नॉर्थ कोरिया का शक्ति प्रदर्शन, समुद्र की तरफ दागीं तीन बैलिस्टिक मिसाइल. ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.