Breaking News: महाराष्ट्र में कोरोना के 1128 नये मामले

Breaking News Live Updates : अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के मद्देनजर एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर छापेमारी की. फरीदाबाद में कांग्रेसी नेता की हत्या के मामले में पुलिस ने एक शार्प शूटर को गिरफ्तार किया है. तमिलनाडु में एक नक्सली गिरफ्तार किया गया है. ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

Live Updates
4:10 AM. 26 Jun 22 10:40 PM. 25 Jun

महाराष्ट्र में कोरोना के 1128 नये मामले

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. पिछले 24 घंटे में 1128 नये कोरोना संक्रमण के मामले सामने आये हैं. जिससे राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 24333 हो गयी है.

4:10 AM. 26 Jun 22 10:40 PM. 25 Jun

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी

जम्मू-कश्मीर के शोपियां के शिरमल इलाके में सुरक्षा बल और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी है. जानकारी जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दी है. विस्तृत खबर की अभी प्रतिक्षा है.

4:10 AM. 26 Jun 22 10:40 PM. 25 Jun

तीस्ता सीतलवाड़ को ATS ने हिरासत में लिया

सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ को गुजरात ATS ने हिरासत में ले लिया है. उन्हें मुंबई से गिरफ्तार किया गया और अब गुजरात ले जाया जा रहा है.

6:07 PM. 25 Jun 22 12:37 PM. 25 Jun

वायनाड में राहुल के दफ्तर पर एसएफआई के तोड़फोड़ के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन

SFI द्वारा वायनाड में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कार्यालय में तोड़फोड़ को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस ने दिल्ली में CPI (M) मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया.

6:07 PM. 25 Jun 22 12:37 PM. 25 Jun

राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देगी बसपा सुप्रीमो मायावती

बसपा के सुप्रीमो मायावती ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को अपनी पार्टी का समर्थन देने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू आदिवासी महिला हैं, जिन्हें समर्थन दिया जाना चाहिए.

6:07 PM. 25 Jun 22 12:37 PM. 25 Jun

27 जून की सुबह जारी किए जाएंगे असम में माध्यमिक परीक्षा के रिजल्ट

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर कहा कि उच्च माध्यमिक परीक्षा के परिणाम 27 जून को सुबह 9 बजे घोषित किए जाएंगे.

मुख्य बातें

Breaking News Live Updates : अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के मद्देनजर एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर छापेमारी की. फरीदाबाद में कांग्रेसी नेता की हत्या के मामले में पुलिस ने एक शार्प शूटर को गिरफ्तार किया है. तमिलनाडु में एक नक्सली गिरफ्तार किया गया है. ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >