मुख्य बातें
Breaking News Today : भाजपा पर बरसीं ममता बनर्जी, पूछा- गरीब 800 रुपये में सिलेंडर कैसे खरीदेगा? वाराणसी कोर्ट में ज्ञानवापी मस्जिद मामले में बहस पूरी, फैसला सुरक्षित. ताजा खबरों के लिए आप प्रभात खबर के साथ बने रहिए.

Breaking News : वैश्विक आर्थिक मंदी की संभावना नहींः आईएमएफ प्रमुख
तेलंगाना राष्ट्र समिति के उम्मीदवार वड्डिराजू रविचंद्र को सोमवार को तेलंगाना से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन लिया गया. यहां मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से इस संबंध में एक प्रेस नोट जारी किया गया. टीआरएस के सदस्य बंदा प्रकाश द्वारा इस्तीफा देने के बाद राज्यसभा की सीट रिक्त हो गयी थी. रविचंद्र पिछड़ी जाति के नेता और व्यवसायी हैं.
दो बोइंग एफ/ए-18ई सुपर हॉर्नेट लड़ाकू विमान गोवा में नौसैन्य अड्डे में अपनी परिचालन क्षमता दिखाने भारत पहुंचे हैं, क्योंकि भारतीय नौसेना अपने स्वदेशी विमानवाहक पोत (आईएसी) विक्रांत के लिए लड़ाकू विमानों का एक बेड़ा हासिल करने की योजना बना रही है.
अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) की महानिदेशक क्रिस्टलीना जॉर्जिवा ने दुनिया के मंदी की तरफ बढ़ने को लेकर जतायी जा रही आशंकाओं पर सोमवार को कहा कि फिलहाल ऐसी स्थिति नहीं है. लेकिन, यह पूरी तरह परिदृश्य से बाहर भी नहीं है. जॉर्जिवा ने विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की यहां आयोजित सालाना बैठक में कहा कि आईएमएफ को 2022 के कैलेंडर वर्ष में वैश्विक वृद्धि 3.6 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो वैश्विक मंदी से कोसों दूर की स्थिति है.
तमिलनाडु में कोविड-19 ओमिक्रॉन बीए.4 सब लिनिएज स्वरूप का पहला मामला एक किशोरी का है, जो उस चार सदस्यीय परिवार का हिस्सा है, जिसका कोई यात्रा इतिहास नहीं है. किशोरी ने कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ली थी. तमिलनाडु के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रधान सचिव डॉ जे राधाकृष्णन ने सोमवार को कहा कि चेन्नई के पड़ोसी चेंगलपट्टू जिले की 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा ओमिक्रॉन बीए.4 सब लिनिएज स्वरूप से संक्रमित थी और वह अब पूरी तरह से ठीक हो गयी है.
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंकों, एनबीएफसी एवं अन्य वित्तीय संस्थानों की उपभोक्ता सेवा की गुणवत्ता, प्रभाव एवं प्रचुरता के मूल्यांकन के लिए एक समिति गठित की है. रिजर्व बैंक ने बयान में कहा कि इस छह-सदस्यीय समिति का प्रमुख पूर्व डिप्टी गवर्नर बीपी कानूनगो को बनाया गया है. समिति को तीन महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट देने को कहा गया है.
24 और 25 मई को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच इडेन गार्डेंस में खेले जायेंगे. दर्शकों को असुविधा न हो, इसलिए मेट्रो रेलवे कोलकाता ने स्पेशल मिडनाइट मेट्रो सेवा देने की घोषणा की है.