कर्नाटक में एसीबी ने 21 सरकारी अधिकारियों के खिलाफ दर्ज किया केस
कर्नाटक में एसीबी ने 21 सरकारी अधिकारियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के कब्जे के बारे में विश्वसनीय जानकारी एकत्र कर मामले दर्ज कर लिये हैं. 17 जून को राज्य के विभिन्न जिलों में 80 विभिन्न स्थानों पर 555 अधिकारियों और कर्मचारियों की 80 टीमों द्वारा एक साथ छापेमारी की गई थी. एससीबी की टीम को बेंगलुरु विकास प्राधिकरण के साथ एक माली के ठिकानों पर छापेमारी में 4 घर, 1 खुली जगह से 510 ग्राम सोने के गहने, 700 ग्राम चांदी की वस्तुएं, 1 एकड़ 9 गुंटा कृषि भूमि का दस्तावेज, 2 दोपहिया, 3 कार, 86,000 रुपये नकद, 80,000 रुपये की बचत और जमा के दस्तावेज और 10,00,000 रुपये की घरेलू वस्तुएं मिला.