Breaking News: अमेरिकी स्कूल में भारतीय-अमेरिकी छात्र के साथ पहले की गयी दादागिरी, फिर निलंबन

Breaking News Today: पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच सीबीआई करेगी. कोर्ट कमिश्नर अजय मिश्रा को हटा दिया गया. सुपरटेक के दोनों टावर को गिराने की समयसीमा सुप्रीम कोर्ट ने 22 अक्टूबर तक बढ़ा दी. चारधाम यात्रा के दौरान 41 श्रद्धालुओं की मौत. ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

Live Updates
4:03 AM. 18 May 22 10:33 PM. 17 May

असम के दीमा हसाओ जिले में सभी परीक्षाएं रद्द

असम में आयी प्राकृतिक आपदा के बाद राज्य सरकार के असम हायर सेकेंड्री एजुकेशन काउंसिल ने हायर सेकेंड्री की फर्स्ट ईयर की परीक्षा अगले आदेश तक रद्द कर दी है. वहीं दीमा हसाओ जिला में अगले आदेश तक सभी परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है.

4:03 AM. 18 May 22 10:33 PM. 17 May

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के मूल्यांकन पर थर्ड पार्टी रिपोर्ट जारी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने आयुष्मान भारत- हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के मूल्यांकन पर थर्ड पार्टी रिपोर्ट जारी की. उन्होंने कहा कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर प्रधानमंत्री द्वारा सस्ते और सुलभ हेल्थकेयर के लिए की गयी सबसे उत्तम व्यवस्था है.

4:03 AM. 18 May 22 10:33 PM. 17 May

जींद जेल में कैदी से नशीली गोलियां तथा चरस बरामद

हरियाणा के जींद जिला कारागार में तलाशी के दौरान एक कैदी के पास से नशीली गोलियां तथा चरस बरामद हुई है. गोलियों तथा चरस को कैदी ने अंडरवियर के अंदर बीडी के पॉलिथीन में छिपाकर रखा था.

4:03 AM. 18 May 22 10:33 PM. 17 May

भारतीय-अमेरिकी छात्र के साथ पहले की गयी दादागिरी, फिर निलंबन

अमेरिका के टेक्सास स्थित स्कूल में एक भारतीय-अमेरिकी छात्र को न केवल एक श्वेत अमेरिकी विद्यार्थी की कथित दादागिरी का समना करना पड़ा, बल्कि उसे स्कूल से तीन दिन के निलंबन की सजा का भी सामना करना पड़ा. एक मीडिया खबर में यह जानकारी दी गयी है. एनबीसी 5 के अनुसार, घटना 11 मई को टेक्सास स्थित कोपेल मिडिल स्कूल नॉर्थ में दोपहर के भोजन के दौरान हुई.

4:03 AM. 18 May 22 10:33 PM. 17 May

बारामूला में शराब की दुकान पर ग्रेनेड हमले में एक की मौत, तीन घायल

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नयी खुली शराब की एक दुकान पर मंगलवार को आतंकवादियों ने ग्रेनेड हमला किया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी और तीन लोग घायल हो गये. अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने रात करीब 8:30 बजे कोर्ट रोड पर स्थित शराब की दुकान पर ग्रेनेड फेंका जिसमें चार लोग घायल हो गये.

4:03 AM. 18 May 22 10:33 PM. 17 May

छत्तीसगढ़ में इनामी नक्सली दंपती ने किया सरेंडर

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में इनामी नक्सली दंपती ने मंगलवार को सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में चल रहे लोन वर्राटू (घर वापस आइए) अभियान से प्रभावित होकर इनामी नक्सली दंपती मलांगेर एरिया कमेटी के अंतर्गत कार्यरत प्लाटून नंबर 24 का सेक्शन कमांडर हुर्रा कुंजाम और उसकी पत्नी प्लाटून नंबर 24 की पार्टी सदस्य बुधरी माड़वी ने आज सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण किया.

मुख्य बातें

Breaking News Today: पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच सीबीआई करेगी. कोर्ट कमिश्नर अजय मिश्रा को हटा दिया गया. सुपरटेक के दोनों टावर को गिराने की समयसीमा सुप्रीम कोर्ट ने 22 अक्टूबर तक बढ़ा दी. चारधाम यात्रा के दौरान 41 श्रद्धालुओं की मौत. ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >