Breaking News: नरेला इंडस्ट्रियाल एरिया के जूता फैक्ट्री में लगी आग, 9 दमकल इंजन भेजे गये
Breaking News Today : उद्धव पर बरसे नारायण राणे, कर दी सवालों की बौछार. साझी विरासत, साझी संस्कृति, साझा प्रेम यही हमारी सबसे बड़ी पूंजी: नेपाल में बोले PM मोदी. इंडोनेशिया में बिलबोर्ड से टकराने के बाद बस पलटी, 14 लोगों की मौत. ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.
Breaking News: नरेला इंडस्ट्रियाल एरिया के जूता फैक्ट्री में लगी आग, 9 दमकल इंजन भेजे गये
Live Updates
3:27 AM. 17 May 229:57 PM. 16 May
प्रधानमंत्री ने लखनऊ में भाजपा नेताओं के साथ की बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की. बैठक में उत्तर प्रदेश के मंत्री भी शामिल हुए. पीएम मोदी नेपाल से सीधे उत्तर प्रदेश पहुंचे और यूपी के मंत्रियों एवं भाजपा नेताओं के साथ बैठक की.
3:27 AM. 17 May 229:57 PM. 16 May
दिल्ली की जूता फैक्ट्री में आग
दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक जूता फैक्टरी में आज आग लग गयी. 9 दमकल इंजनों को आग बुझाने के लिए भेजा गया है. आग बुझाने का काम जारी है. दिल्ली फायर सर्विस ने यह जानकारी दी है.
3:27 AM. 17 May 229:57 PM. 16 May
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जमैका के गवर्नर जनरल से मिले
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज जमैका के किंग्सटन स्थित किंग्स हाउस में जमैका के गवर्नर जनरल पैट्रिक एलेन से मुलाकात की. राष्ट्रपति जमैका की राजकीय यात्रा पर हैं.
3:27 AM. 17 May 229:57 PM. 16 May
संसद भवन के पास श्रमिकों के आश्रय स्थल में आग लगी
मध्य दिल्ली में संसद भवन के निकट सेंट्रल विस्टा परियोजना के काम में लगे श्रमिकों के तीन अस्थायी आश्रय गृह में सोमवार को आग लग गयी. हालांकि, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. अग्निशमन विभाग ने कहा कि उच्च सुरक्षा वाले इलाके में आग लगने की सूचना शाम 4:16 बजे मिली, जिसके बाद दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर भेजी गयीं. आग में गद्दे और घरेलू उपयोग के सामान नष्ट हो गये. शाम 4:55 बजे आग पर काबू पा लिया गया.
3:27 AM. 17 May 229:57 PM. 16 May
नेपाल यात्रा से लौटकर उत्तर प्रदेश पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
नेपाल यात्रा से लौटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश पहुंच गये हैं. लखनऊ एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया.
3:27 AM. 17 May 229:57 PM. 16 May
कोबेवैक्स की कीमतों में कमी, अब 250 रुपये में मिलेगी
कोरोनावायरस से लड़ने के लिए प्रतिरक्षा प्रणाली बढ़ाने वाली वैक्सीन कोबेवैक्स की कीमतों में बड़ी कटौती की गयी है. यह वैक्सीन अब बाजार में सिर्फ 250 रुपये में उपलब्ध होगी. पहले वैक्सीन की कीमत 840 रुपये थी.
मुख्य बातें
Breaking News Today : उद्धव पर बरसे नारायण राणे, कर दी सवालों की बौछार. साझी विरासत, साझी संस्कृति, साझा प्रेम यही हमारी सबसे बड़ी पूंजी: नेपाल में बोले PM मोदी. इंडोनेशिया में बिलबोर्ड से टकराने के बाद बस पलटी, 14 लोगों की मौत. ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.